Vahan Registration Details Check । वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स कैसे निकालें?

Vahan Registration Details Check : दोस्तों ऐसे बहुत से जरूरी कार्य होते हैं, जब हमें वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स निकालने की आवश्यकता पड़ती है। जैसे – जब हम कोई पुराना गाड़ी खरीदते हैं, तो उसके मालिक के बारे में और गाड़ी के बारे में जानना चाहते हैं। या जब कभी रोड एक्सीडेंट हो जाता है, तो हमे गाड़ी डिटेल्स की जरुरत पड़ती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसके अलावा और भी ऐसे जरूरी कार्य हैं, जब हमें गाड़ी के जानकारी की आवश्यकता होती है। आज का आर्टिकल पढ़ कर आप आसानी से कार, बस, ट्रक, मोटर साइकिल आदि वाहनो का रजिस्ट्रेशन डिटेल्स निकाल सकते हैं। इसके अलावा गाड़ी का रजिस्ट्रेशन डिटेल्स कितने तरीके से निकाल सकते हैं। डिटेल्स निकालने के लिए क्या डाक्यूमेंट्स लगेगा पूरी जानकारी इस लेख में मिलेगा।

वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स क्या होता हैं?

किसी भी गाड़ी के बारे में पूरी जानकारी वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स में अंकित होती हैं। पूरी जानकारी जैसे – गाड़ी कितनी साल पुरानी है, गाड़ी का मालिक कौन है, गाड़ी का माडल, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कब और किस आरटीओ आफिस से हुआ है, गाड़ी का इन्श्योरेन्स, गाड़ी पर लोन आदि जानकारी होती हैं।

अब समझते हैं गाड़ी का रजिस्ट्रेशन डिटेल्स की जानकारी पाना क्यों जरूरी है। जैसे – जब कोई व्यक्ति पुराना मोटर साइकिल, कार आदि खरीदता है, तो उसके दिमाग में तरह-तरह के सवाल होते है जैसे – गाड़ी का असली मालिक कौन है, कहीं गाड़ी चोरी की नहीं है, कहीं गाड़ी का नंबर प्लेट गलत तो नहीं है, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कब हुआ था, और कहा से हुआ था आदि सवाल गूंजते रहते हैं। तो आप को बता दे कि इन सभी सवालों के समाधान हेतु वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स का होना बहुत जरूरी है।

इसी प्रकार से जब कभी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है, तो अपराधी का जानकारी निकालने के लिए वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करने की जरूरत पड़ती है। क्योंकि डिटेल्स के माध्यम से पुलिस अपराधी को पकड़ लेती है। ऐसे ही और भी बहुत से कारण हैं, जब हमें गाड़ी आरसी की जरूरत पडती है। आगे लेख में मैं बताने वाला हूं कि आप कितने तरीके से किसी भी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन डिटेल्स निकाल सकते हैं।

घर बैठे वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स निकालने का तरीका 

दोस्तों किसी भी गाड़ी का वाहन रजिस्ट्रेशन ओनर डिटेल्स निकालने का 4 तरीका बताने वाला हूं। इनमें से आप अपने सुविधा अनुसार किसी भी तरीके का उपयोग कर वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स निकाल सकते हैं। 

  • व्हीकल नंबर द्वारा
  • SMS द्वारा
  • Mparivahan App द्वारा

व्हीकल नंबर से वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स कैसे निकालें?

अगर आप को किसी भी गाड़ी का नंबर याद है, तो आप गाड़ी नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन डिटेल्स निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें-

परिवहन विभाग द्वारा आफिशियल वेबसाइट लांच किया गया है, इसलिए आनलाइन व्हीकल नंबर से रजिस्ट्रेशन डिटेल्स चेक करने के लिए सबसे पहले परिवहन पोर्टल पर जाएं.

आफिशियल वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर बाये तरफ तीन लाइन दिखाई देता है। उस पर क्लिक कर देना है।इसके बाद नीचे चित्र के अनुसार “Vehicle Related Services” पर क्लिक कर देना है।

इसके बाद Select State Name पर क्लिक करके आपका जो भी राज्य है, उसे चुन लेना है।

यहां पर आपको ENTER REGISTRATION NUMBER पर क्लिक करके गाड़ी नंबर भर देना है। इसके बाद प्राइवेसी पॉलिसी पर टिक करके Proceed पर क्लिक कर देना है। इसके बाद एक बार फिर से Proceed पर क्लिक कर देना है।

इसके बाद आपके सामने कई आप्शन दिखाई देगा, आपको “RC Particulars“पर क्लिक कर देना है।

यहां पर आप देख सकते हैं, कि Vehicle Registration No. में आपका गाड़ी नंबर दिखाई देगा।‌ इसके बाद Chassis Number में अंतिम 5 अक्षर भरकर VERIFY DETAILS पर क्लिक कर देना है।

इसके बाद Generate OTP पर क्लिक कर देना है। वाहन रजिस्ट्रेशन से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है, उसे भरकर Submit पर क्लिक कर देना है।

इसके बाद आपके सामने Owner Information की जानकारी खुल जायेगी। जिसमें निम्नलिखित जानकारी होता है। जैसे – Owner Name, Son/wife/daughter, Engine No, Delivery Date, Vehicle Class, Body type, Maker, Maker Model, Chassis No, Registration Date, Vehicle Category, Fitness Valid Upto, Sale Amount आदि जानकारी होती है।

SMS द्वारा गाड़ी डिटेल्स निकालने का तरीका 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको मोबाइल का मैसेज बाक्स ओपन करना है। 
  • मैसेज बाक्स में टाइप करें – Vahan<Registration Number> अब इस मैसेज को 7738299899 पर भेज देना है।
  • इसके बाद आपको एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें निम्न जानकारी जैसे – गाड़ी का मालिक नाम, रजिस्ट्रेशन डेट, वैलिड डेट, वाहन इन्श्योरेन्स, गाडी का माडल आदि। 

एमपरिवहन एप से Vahan Registration Details Check Kare.

आपको बता दे Mparivahan कोई प्राइवेट एप नहीं है, बल्कि परिवहन विभाग भारत सरकार द्वारा इस एप को लांच किया गया है। इस एप की मदद से वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स निकालने के लिए नीचे दिए प्रक्रिया को फॉलो करें-

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Mparivahan App Download करना है।
  • इसके बाद एप ओपन करने पर आपके सामने तीन विकल्प दिखाई देगा, आपको डैशबोर्ड सलेक्ट करके गाड़ी नंबर दर्ज करके सर्च पर क्लिक कर देना है। 
  • आपके सामने गाड़ी की डिटेल्स खुल जायेगी।

एमपरिवहन एप पर मिलने वाली सुविधा

  • आरसी जानकारी
  • जन्मतिथि के साथ डीएल खोजें
  • कर का भुगतान करें
  • रजिस्ट्रेशन जानकारी
  • हेल्पलाइन नंबर – 0120-2459171
  • डीएल जानकारी
  • चालान खोजें
  • आपातकालीन सेवाएं
  • लाइसेंस जानकारी
  • helpdesk-mparivahan@gov.in

वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स में क्या क्या जानकारी मौजूद होती हैं?

  • वाहन का इंजन नंबर 
  • गाड़ी का चेचिस नंबर 
  • वाहन मालिक का नाम 
  • वाहन रजिस्ट्रेशन तिथि 
  • वाहन बीमा की जानकारी 
  • वाहन निर्माता कंपनी का नाम 
  • वाहन का प्रकार 
  • वाहन रजिस्ट्रेशन आरटीओ जानकारी 

वाहन रजिस्ट्रेशन निकालने का फायदा 

  • आप घर बैठे किसी भी गाड़ी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
  • अगर आप या आपके जानने वाले पुरानी गाड़ी खरीदना चाहते हैं, तो खरीदने से पहले गाड़ी की सारी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। कि कहीं गाड़ी चोरी का नहीं है।
  • कई बार ऐसा होता है कोई भी व्यक्ति झूठा सही बोलकर चोरी की गाड़ी बेचकर चला जाता है, और इसकी परेशानी खरीदने वाले व्यक्ति को झेलनी पड़ती है। मगर अब पुरानी गाड़ी खरीदने से पहले डिटेल्स चेक कर लें।
  • कई बार ऐसा होता है कोई भी व्यक्ति लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण किसी का एक्सीडेंट करके चला जाता है, अगर आप गाड़ी का नंबर देख लिए हैं, तो उसके मालिक का पता कर सकते हैं।

FAQs

रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन की जानकारी कैसे पता करें? 

रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन की जानकारी SMS तथा आफिशियल वेबसाइट से पता कर सकते हैं। जिसकी जानकारी इस लेख में दिया गया है।

गाड़ी नंबर चेक करने का ऐप कौन सा है?

परिवहन विभाग द्वारा एमपरिवहन एप लांच किया गया है, जिसके माध्यम से किसी भी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन डिटेल्स निकाल सकते हैं।

बाइक रजिस्ट्रेशन चेक आनलाइन कैसे देखें करें?

बाइक रजिस्ट्रेशन आनलाइन चेक करने का तीन तरीका है, १.आफिशियल वेबसाइट २.SMS द्वारा ३.एमपरिवहन एप, इन तीनों की जानकारी आर्टिकल में बताया गया है।

PAN Card New Rules 2024 : पैन कार्ड धारकों के लिए एक नयी मुसीबत : पैन लिंक के बाद अब पैन कार्ड अपडेट जरूरी, जानें सरकार का नया नियम
वाहनों पर HSRP नंबर प्लेट न लगे होने पर लगेगा 10 हजार रुपए का जुर्माना : परिवहन विभाग का नया आदेश जारी, अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा
खुशखबरी : बिजली मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगाकर करे अच्छी कमाई, जानें कैसे होगी कमाई, सरकार का बड़ा ऐलान
5 हजार रुपए निवेश करने पर, मिलेगा 1 लाख 29 हजार रुपए, जानें SBI का नया RD स्कीम क्या है
पेट्रोल पंप पर तेल भराने से पहले जीरो (0) देखने के अलावा डेंसिटी भी चेक करना जरूरी, असली खेल यही से होता हैं

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment