Apne Gaon Ke Voter List Kaise Dekhe : दोस्तों जब चुनाव आता है, तब लोगों को मतदान देने की आवश्यकता पड़ती है। और मतदान कोई भी व्यक्ति तभी दे सकता है, जब वोटर सूची में उसका नाम होता है। इसके अलावा भी वोटर आईडी एक दस्तावेज होता है जिसकी जरूरत अनेक महत्वपूर्ण कार्यों में पड़ती है। हर व्यक्ति का मतदान देना अधिकार है, क्यों आप एक वोट देकर अपने भविष्य का नेता चुन सकते हैं।
इसलिए अगर आपकी उम्र 18 साल से ऊपर है, तो आप मतदान दे सकते है। अगर आपका वोटर आईडी कार्ड बन गया है, तो गांव की वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। नाम चेक करने के लिए आपको किसी कार्यालय पर जाने की जरूरत नहीं है, इस आर्टिकल में बताएं गये स्टेप को फॉलो करके अपने ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में अपना नाम या किसी और व्यक्ति का नाम देख सकते हैं।
वोटर आईडी क्या है?
वोटर आईडी कार्ड का मतलब मतदाता पहचान पत्र होता है जो कि सरकारी दस्तावेज है। ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा सभी ग्राम पंचायत का नया वोटर लिस्ट जारी किया जाता है। ग्राम पंचायत के जिन महिला और पुरुष का नाम गांव की वोटर लिस्ट में होता है, वही लोग मतदान दे पाते हैं।
मतदान देने के अलावा वोटर आईडी कार्ड एक सरकारी दस्तावेज होता है, जिसका प्रयोग कई महत्वपूर्ण कार्यों में पड़ता है। मतदाता पहचान पत्र यानी वोटर आईडी कार्ड का प्रयोग सबसे पहले पहली बार 1993 में किया गया था।
Apne Gaon Ke Voter List Kaise Dekhe.
अगर आप घर बैठे अपने गांव की वोटर सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको वोटर आईडी कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

- आफिशियल वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर ही “Search in Electoral Roll” का आप्शन दिखाई देगा। जैसा कि ऊपर चित्र में दिख रहा है। यहां पर आप तीन तरीके से वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- ईपीआईसी द्वारा खोजें/Search by
- EPIC विवरण द्वारा खोजें/Search by Details
- मोबाइल द्वारा खोजें/Search by Mobile
ईपीआईसी द्वारा खोजें/Search by EPIC
- सबसे पहले इस आप्शन को सलेक्ट करना है।

- इसके बाद निम्न जानकारी भरें- जो पूछा गया है।भाषा का चयन करें/Select Language : यहां पर आपको बहुत सी भाषाए दिखाई देगी, अपने सुविधा अनुसार भाषा सलेक्ट कर लेना है।
- ईपीआईसी संख्या/EPIC Number : यहां पर अपना EPIC नंबर भर देना है।
- राज्य/State : यहां पर अपना राज्य चुन लेना है।
- Enter Captcha : यहां पर आपको जो भी कैप्चा कोड दिख रहा है, उसे भर देना है।
- इन सभी जानकारी को भरने के बाद Search पर क्लिक कर देना है। अगर आप का नाम वोटर लिस्ट में होगा तो दिखाई देगा।
विवरण द्वारा खोजें/Search by Details
- सबसे पहले इस आप्शन को सलेक्ट करना है।

- इसके बाद निम्न जानकारी भरें- जो पूछा गया है।
- नाम/Name : यहां पर अपना नाम लिखें, जिसका नाम वोटर सूची में देखना है।
- रिश्तेदार का नाम/Relative Name : यहां पर अपने पिता का नाम या पति का नाम लिखें।
- जन्म तिथि/Date of Birth : यहां पर अपना जन्मतिथि लिखें।
- आयु/Age : यहां पर अपनी उम्र सलेक्ट करे आप कितने साल के है।
- लिंग/Gender : पुरूष, महिला, तृतीय लिंग में से सलेक्ट करें।
- जिला/District : अपना जिला सलेक्ट कर लेना है।
- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र/Assembly Constituency : आप का गांव किस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है, उसे सलेक्ट करें।
- Enter Captcha : यहां पर कैप्चा कोड को भरें।
- इन सभी जानकारी को भरने के बाद Search पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार से अपने गांव के वोटर लिस्ट में नाम देख सकते हैं।
मोबाइल द्वारा खोजें/Search by Mobile
- सबसे पहले इस आप्शन को सलेक्ट करना है।

- इसके बाद निम्न जानकारी भरें- जो पूछा गया है।
- राज्य/State : यहां पर अपना राज्य चुनें।
- भाषा का चयन करें/Select Language : यहां पर अपनी भाषा चुनें।
- मोबाइल द्वारा खोजें/Search by Mobile : यहां पर वही मोबाइल नंबर डालें, जो वोटर आईडी से लिंक है।
- Enter Captcha : यहां पर कैप्चा कोड को भरना है।
- Send OTP : इस पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, उसे Enter OTP received on mobile बाक्स में भरना है।
- इन सभी जानकारी को भरने के बाद Search पर क्लिक कर देना है। आपकी डिटेल्स आ जायेगी।
राज्यवार वोटर सूची में नाम चेक करें?
दोस्तों नीचे सारणी में हमने सभी राज्यों के चुनाव आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक दिया हुआ है। आप अपने राज्य के सामने “Official website” पर क्लिक करके अपने गांव की वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
राज्य | आफिशियल वेबसाइट |
नगालैंड | Official website |
चंडीगढ़ | Official website |
मिजोरम | Official website |
मेघालय | Official website |
मणिपुर | Official website |
महाराष्ट्र | Official website |
पांडिचेरी | Official website |
Madhya Pradesh | Official website |
दमन और दीव | Official website |
केरल | Official website |
जम्मू और कश्मीर | Official website |
Karnataka | Official website |
झारखंड | Official website |
दिल्ली | Official website |
हिमाचल प्रदेश | Official website |
तमिलनाडु | Official website |
हरयाणा | Official website |
Uttar Pradesh | Official website |
Gujarat | Official website |
त्रिपुरा | Official website |
गोवा | Official website |
पश्चिम बंगाल | Official website |
छत्तीसगढ | Official website |
उत्तराखंड | Official website |
बिहार | Official website |
तेलंगाना | Official website |
Asaam | Official website |
पंजाब | Official website |
अरुणाचल प्रदेश | Official website |
सिक्किम | Official website |
उड़ीसा | Official website |
राजस्थान | Official website |
आंध्र प्रदेश | Official website |
इसे भी पढ़े