Bageshwar Dham में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं? : पहली बार में Aarzi लगेगा, मगर इन चीजों को खाने से बचें

Bageshwar Dham Mi Ghar Baithe Aarzi Kaise Lagaye : दोस्तों आज के समय में बागेश्वर धाम सरकार के बारे में कौन नहीं जानता है। देश दुनिया से भारी मात्रा में लोग बागेश्वर धाम सरकार जा रहे हैं, और अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए अर्जी लगा रहे हैं। अगर आप भी बागेश्वर धाम सरकार जाने के इच्छुक हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़कर जान सकते हैं, कि बिना धाम जाये घर बैठे बागेश्वर धाम बाला जी की अर्जी कैसे लगाएं। अगर आपकी अर्जी बागेश्वर धाम में स्वीकार हो जाती है, तो समझ लीजिए आपके सारे कष्ट दूर हो जायेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बहुत से श्रद्धालु बागेश्वर धाम जाने से पहले घर से ही अर्जी लगा देते हैं, और बहुत से श्रद्धालु बागेश्वर धाम जाने के बाद धाम से नारियल लेकर अर्जी लगाते हैं। इस प्रकार आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी प्रकार से अर्जी लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आप घर से बागेश्वर धाम के लिए अर्जी लगाते हैं, तो अर्जी लगाने के 2 दिन बाद स्वप्न में अगर बंदर दिखाई दिया, तो समझ जाइए आपकी अर्जी स्वीकार कर ली गई है।

घर बैठे बागेश्वर धाम के लिए अर्जी लगाने के लिए एक सूखा नारियल की आवश्यकता होती है। सूखे नारियल को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर ओम बागेश्वर आए नमः का जाप किया जाता है। कुछ इस प्रकार से घर बैठे अर्जी लगाई जाती है। आज के आर्टिकल में हमने बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी लगाने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप विस्तार से बताया है, इसलिए आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें।

Table of Contents

बागेश्वर धाम का रहस्य (महिमा)

बागेश्वर धाम की महिमा बहुत ही निराली है क्योंकि यहां पर आने वाले सभी दीन दुखियों का दुख दूर हो जाता है। यही वजह है आज के समय में देश के कोने कोने से लाखों लोग बागेश्वर धाम पहुंच कर अपनी अर्जी लगाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने वाले व्यक्ति पर भगवान हनुमान जी की कृपा होती है, और उसके सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं। इस Bageshwar Dham का संचालन महाराज धीरेंद्र कृष्ण जी करते हैं।

जब कोई भी दीन दुखी व्यक्ति अपने दुख दर्द को लेकर महाराज धीरेंद्र कृष्ण जी के दरबार में बैठता है, तो महाराज धीरेंद्र जी भक्तों के मन की बातें स्वता: जान जाते हैं, और उनके दुख दर्द का इलाज करते हैं। क्योंकि महाराज धीरेंद्र कृष्ण जी के ऊपर भगवान हनुमान जी की कृपा है। यही वजह है कि दरबार में आने वाले दीन दुखी व्यक्ति की समस्याओं का उपचार महाराज धीरेंद्र कृष्ण जी करते हैं।

बागेश्वर धाम में दी जाने वाली भभूति (भस्म) की महिमा बागेश्वर धाम की महिमा आपको पता ही है, बागेश्वर धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में भभूति यानी भस्म दी जाती है। जिसे श्रद्धालु प्रसाद के रूप में खाते हैं, और यह भभूति महाराज धीरेन्द्र कृष्ण के दादा गुरु जी के समय से वितरित होती चली जा रही है।

ऐसा माना जाता है कि बागेश्वर धाम से प्रसाद के रूप में मिलने वाली भभूति यदि कोई श्रद्धालु अपने घर लाकर किसी रोगी को खिला देता है, तो उसके शरीर में विद्यमान सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

बागेश्वर धाम सरकार मंदिर के बारे में

मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम मंदिर स्थित है। अगर आप किसी समस्याओं से परेशान हैं इसलिए अपनी अर्जी अथवा दर्शन के लिए बागेश्वर धाम सरकार मंदिर जाना चाहते हैं। तो आपको छतरपुर की खुजराहो पन्ना रोड पर स्थित गंज नामक छोटे से कस्बे के पास आना होगा। गंज से बागेश्वर धाम मंदिर की दूरी मात्र 3 किलोमीटर रह जाती है।

जहां पर गड़ा गांव में स्थित एक भव्य मंदिर हनुमान बालाजी महाराज का निर्माण किया गया है। इसी मंदिर के पुजारी महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण जी द्वारा श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनी जाती है, और भगवान के सामने उनकी अर्जी लगाई जाती है।

बागेश्वर धाम गुरु जी द्वारा अर्जी लगाने के लिए बताया गया मंत्र

हे बागेश्वर धाम प्रभु, हे बालाजी महाराज।
हे सन्यासी बाबा, हे गुरुदेव भगवान।।
हे कलयुग के राजा,
हमारी अर्जी स्वीकार करो, हमारी अर्जी स्वीकार करो।।
हे बागेश्वर बालाजी, आजीवन पर्यंत।
आपके चरणों से आपके धाम से, हम जुड़े रहेंगे।।
हम आते रहेंगे,
परंतु हमारी अर्जी स्वीकार करो, हमारी अर्जी स्वीकार करो।।
जो भी प्रेत बाधा, तंत्र बाधा, रोग संकट आधी व्याधि हो।
उसका निवारण करें, आपकी जय हो, आपकी जय हो।।
हे सन्यासी बाबा की सेना, तत्क्षण हमारी अर्जी स्वीकार करो।
हे सन्यासी बाबा हे दिव्य दरबार, हे बागेश्वर धाम की शक्तियां, हम पर कृपा करो।।
हम पर कृपा करो, हम पर कृपा करो।
हमारी अर्जी स्वीकार करो।।

बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के प्रकार

बागेश्वर धाम में कुल चार प्रकार का अर्जी लगाया जाता है। १. मनोकामना की अर्जी, २. प्रेत बाधा की अर्जी, ३. शादी की अर्जी, ४. संतान प्राप्ति की अर्जी।

  • मनोकामना की अर्जी : अगर आप बागेश्वर धाम के लिए घर बैठे मनोकामना की अर्जी लगाते हैं। तो लाल रंग के कपड़े में एक सूखा नारियल और पांच लौग फूल वाला बांधना चाहिए।
  • प्रेत बाधा की अर्जी : अगर आप प्रेत बाधा से परेशान हैं, तो आप घर बैठे बागेश्वर धाम के लिए अर्जी लगा सकते हैं। प्रेत बाधा की अर्जी लगाने के लिए काला रंग के कपड़े में एक सूखा नारियल और पांच फूल लौंग वाला बांधना चाहिए।
  • शादी की अर्जी : अगर आपकी शादी नहीं हो रही है तो आप घर बैठे बागेश्वर धाम के लिए अर्जी लगा सकते हैं। शादी की अर्जी लगाने के लिए पीला रंग के कपड़े में एक सूखा नारियल और पांच फूल लौंग वाला बांधना चाहिए।
  • संतान प्राप्ति की अर्जी : अगर आप को संतान नहीं हो रहा है, तो आप घर बैठे बागेश्वर धाम के लिए अर्जी लगा सकते हैं। संतान प्राप्ति की अर्जी लगाने के लिए सफेद रंग के कपड़े में एक सूखा नारियल और पांच फूल लौंग वाला बांधना चाहिए।

नोट : घर बैठे बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने की विधि आगे बताया गया है। सभी अर्जी के लिए विधि वही होगा। बस कपड़ा बदलना है।

Bageshwar Dham Mi Ghar Baithe Aarzi Kaise Lagaye.

जो श्रद्धालु घर से ही बागेश्वर धाम मंदिर की अर्जी लगाना चाहते हैं, वे मंदिर के पुजारी महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण द्वारा बताई गई विधि को अपनाकर घर बैठे बागेश्वर मंदिर धाम की दर्शन करने के लिए अर्जी लगा सकते हैं।

  • घर बैठे बागेश्वर मंदिर धाम की अर्जी लगाने के लिए सबसे पहले आपको मंगलवार के दिन एक लाल कपड़ा लेना होगा।
  • इसके बाद उस लाल रंग के कपड़े को एक सूखे नारियल पर पूरी अच्छी तरीका से लपेट देना है। उसमें 5 लौंग फूल वाला रख लेना है।
  • जब आप सूखे नारियल पर कपड़े लपेट रहे हैं तो आपको अपने अर्जी के बारे में सोचना है। जिस काम के लिए आप अर्जी लगा रहे हैं।
  • इसके इसके बाद लाल रंग से लपेटे गए नारियल को अपने घर के पूजा स्थल के पास रख दे, और वहां बैठकर एक माला लेकर बागेश्वर धाम सरकार का जाप करें।
  • बागेश्वर धाम सरकार का जाप मंत्र : ओम बागेश्वराय नमः का जाप करना है।
  • दोस्तों इस प्रकार आप बिना बागेश्वर धाम जाए घर बैठे बागेश्वर सरकार मंदिर के लिए अर्जी लगा सकते हैं।
  • अर्जी लगाने के बाद आपको गृहस्थ जीवन जीते हुए भी 4 दिनों तक ब्रम्हचर्य का पालन करना है। इसके अलावा लहसुन और प्याज को खाना छोड़ देना है।

अर्जी स्वीकार हुई कि नहीं, कैसे पता करें?

बागेश्वर धाम सरकार के लिए घर बैठे अर्जी लगाने के बाद अगर आपको सपने में 2 दिनों तक लगातार हनुमान जी का दर्शन वानर रूप में होता है। तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपकी अर्जी स्वीकार कर ली गई है।

अगर आपको सपने में हनुमान जी का वानर रूप में रूप में दर्शन नहीं होता है, तो आपकी अर्जी स्वीकार नहीं हुई है। जब आपकी अर्जी पूर्ण रूप से लग जाए, इसके बाद ही बागेश्वर धाम सरकार मंदिर का दर्शन करने जाना चाहिए।

बागेश्वर धाम की अर्जी लगाने के बाद इन चीजों को खाने से बचें?

दोस्तों अगर आप घर बैठे बागेश्वर धाम की अर्जी लगा दिए हैं, तो आपको यह ध्यान देना चाहिए बागेश्वर धाम की अर्जी लगाने के बाद मांस मदिरा, लहसुन और प्याज अपने घर में भूल से भी नहीं लाना चाहिए। इसके अलावा घर से बाहर भी आपको मांस मदिरा, लहसुन, प्याज नहीं खाना चाहिए।

बागेश्वर धाम की अर्जी लगाने के बाद अगर आप भूल से भी मांस मदिरा, लहसुन, प्याज का सेवन कर लेते हैं। तो आपकी अर्जी अस्वीकृत हो जाती है, यानी बागेश्वर धाम में आपकी अर्जी प्रभु हनुमान जी द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता है।

बागेश्वर धाम सरकार की कथा कैसे सुन सकते हैं?

अगर आप बागेश्वर धाम सरकार मंदिर की कथा सुनना चाहते हैं। तो इसके दो तरीके हैं, इन दोनों तरीके से आप घर बैठे बागेश्वर धाम सरकार की कथा सुन सकते हैं।

यूट्यूब चैनल के माध्यम से बागेश्वर धाम सरकार मंदिर की कथा कैसे सुन सकते हैं?

यूट्यूब पर जाकर आपको सर्च करना होगा : Bageshwar Dham Sarkar, यह चैनल 28 जून 2019 को बनाया गया था। 17 सितंबर 2024 को इस चैनल पर लगभग 8.74 M Subscribers हैं। यह बागेश्वर धाम सरकार की ऑफिशियल चैनल है।

इस चैनल पर बागेश्वर धाम सरकार की कथा, आरती, भूत प्रेत उतारना, श्रीमद् भागवत कथा आदि प्रकार की वीडियो अपलोड की जाती है। मंदिर के पुजारी श्री धीरेंद्र कृष्ण द्वारा आप घर बैठे इस चैनल के माध्यम से बागेश्वर धाम सरकार मंदिर की कथा सुन सकते हैं।

टीवी के माध्यम से बागेश्वर धाम सरकार की कथा कैसे सुने?

टीवी चैनल पर मंदिर के महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाता है। जोकि टीवी के माध्यम से सीधा लाइव प्रसारण किया जाता है। बागेश्वर धाम सरकार की कथा संस्कार चैनल और आस्था चैनल पर सुन सकते हैं। संस्कार चैनल और आस्था चैनल पर कथा के साथ-साथ बागेश्वर धाम सरकार की आरती और दर्शन का लाभ भी उठा सकते हैं।

बागेश्वर धाम कांटेक्ट नंबर

बागेश्वर धाम में होने वाली सभी मूलभूत प्रक्रिया और कार्यक्रम से संबंधित जानकारी आप बागेश्वर धाम का मोबाइल नंबर +917055005553 / ,n+917055005554 पर संपर्क करके पा सकते है।

FAQs

बागेश्वर धाम कब जाना चाहिए?

अगर हम बागेश्वर धाम जाते हैं तो आपको 1 महीने से ज्यादा लगभग 5 मंगलवार पेशी करनी पड़ती है, जिससे आपकी अर्जी स्वीकार होती है और आपके दुख दूर होते हैं।

बागेश्वर धाम जाने के लिए कौन से स्टेशन पर उतरना पड़ेगा?

अगर आप ट्रेन से जाते हैं, तो आपको बागेश्वर धाम के नजदीकी स्टेशन छतरपुर रेलवे स्टेशन/खुजराहो रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा।

बागेश्वर धाम की फीस कितनी है?

बागेश्वर धाम सरकार की कोई भी फीस नहीं लगती हैं। बागेश्वर धाम सरकार द्वारा निशुल्क अर्जी लगा कर निशुल्क देखा जाता है। बल्कि बागेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को 2 टाइम मुक्त का भोजन भी मिलता है‌।

बागेश्वर धाम की मान्यता क्या है?

ऐसा मान्यता है कि बागेश्वर धाम की परिक्रमा करने के बाद लोगों का दुख और तकलीफ दूर हो जाती है। बागेश्वर धाम का मंदिर 300 साल पुराना है, लेकिन 1887 में बाबा सेतु लाल गर्ग द्वारा इसका जीर्णोद्धार किया गया था।

बागेश्वर धाम में घर से अर्जी कैसे लगाई जाती है?

मंगलवार के दिन अपने घर पर लाल वस्त्र में नारियल को बांधकर बागेश्वर धाम की अर्जी लगाई जाती है। अर्जी लगाने की विस्तारपूर्वक तरीका इस आर्टिकल में बताया गया है, जिसे आप पढ़ सकते हैं।

बागेश्वर धाम का व्हाट्सएप नंबर क्या है?

+917055005553 / +917055005554

बागेश्वर धाम के गुरु का क्या नाम है?

बागेश्वर धाम का संचालन वर्तमान समय में पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी कर रहे हैं, लेकिन बागेश्वर धाम के गुरु पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी की माता श्रीमती सरोज को माना जाता है।

बागेश्वर धाम का मंत्र क्या है?

बागेश्वर धाम का मंत्र : ओम बागेश्वराय नमः

बागेश्वर धाम जाने में कितना खर्च आता है?

बागेश्वर धाम कहां पर है इसकी जानकारी ऊपर हमने विस्तार से बताया हुआ है। इसलिए आप अपने घर से बागेश्वर धाम जाने की बीच की दूरी के हिसाब से ट्रेन से आने-जाने का खर्च, बाकी अन्य खर्चों को जोड़ सकते हैं।

बागेश्वर धाम का दरबार कब लगता है?

वैसे बागेश्वर धाम का दरबार सप्ताह के सातों दिन लगता है, लेकिन सप्ताह में पड़ने वाला मंगलवार का दिन और शनिवार का दिन हनुमान जी का दिन माना जाता है। यही वजह है कि मंगल और शनिवार का दिन बागेश्वर धाम का मुख्य दरबार माना जाता है।

बागेश्वर धाम जाने से पहले क्या करें?

बागेश्वर धाम जाने से पहले अगर आप चाहे तो घर से अर्जी लगाकर जा सकते हैं, क्योंकि अगर आप बागेश्वर धाम जाकर वहीं पर अर्जी लगाते हैं, तो आपको टोकन लेना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें

Bijli Vibhag Ko Application Likhe : बिजली विभाग को एप्लीकेशन कैसे लिखें?
माता-पिता की मृत्यु के बाद संपत्ति का हस्तांतरण कैसे करें?। सही तरीका समझें 
Pita Ke Jamin Apne Name Kare : पिता की जमीन अपने नाम कैसे करें? सही नियम और प्रक्रिया समझें.
Neji Jameen Se Kabja Hataye : अपने निजी जमीन पर अवैध कब्जा कैसे हटाएं? 
Dada Pardada Ke Jameen Apne Name Kare : दादा परदादा का जमीन अपने नाम कैसे करें?

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment