Bihar Jamabandi Me Name Correction : बिहार जमाबंदी में नाम सही कैसे करवाएं?

Bihar Jamabandi Me Name Correction : बिहार सरकार के राजस्व विभाग द्वारा परिमार्जन प्लस पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल की मदद से बिहार के नागरिक ऑनलाइन जमाबंदी में अपना नाम सही कर सकते हैं। बिहार के ऐसे बहुत से जमीन मालिक है जिनका जमाबंदी में नाम गलत हो गया है, वे इस पोर्टल की मदद से अब घर बैठे बिहार जमाबंदी में नाम सुधार करवा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पहले ऑनलाइन व्यवस्था न होने के कारण बिहार भूमि मालिकों को जमाबंदी में नाम गलत हो जाने पर राजस्व विभाग कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब आनलाइन सुविधा शुरू होने से जमाबंदी में नाम सुधार कर सकते हैं। इससे सम्बन्धित क्या डाक्यूमेंट्स लगेगा आदि पूरी जानकारी बताया गया है।

बिहार जमाबंदी क्या हैं?

जमाबंदी एक तरह का डॉक्यूमेंट होता है। जो राज्य सरकार द्वारा जमीन मालिक को जमीन से जुड़ी जानकारी अधिकार प्रदान करता है। वर्तमान समय में जमाबंदी भारत के कुछ राज्य हरियाणा दिल्ली हिमाचल प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब राज्य में इस्तेमाल किया जा रहा है। राजस्व विभाग बिहार सरकार द्वारा हर पांच साल के बाद जमाबंदी को चेक और अपडेट किया जाता है।

बिहार जमाबंदी को पटवारी यानी लेखपाल द्वारा तैयार किया जाता है। और जब कभी राजस्व अधिकारी द्वारा जमाबंदी को संशोधित किया जाता है तो उसकी दो कॉपी बनाई जाती है। जिसमें से जमाबंदी की एक कॉपी पटवारी के पास तथा दूसरी कॉपी जिला रिकॉर्ड रूम में होती है।

बिहार जमाबंदी में कौन-कौन सी जानकारी उपलब्ध होती है? 

दोस्तों जैसा कि हमने बताया बिहार नागरिकों के लिए जमाबंदी जमीन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसलिए इसमें निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध होती है। जो कि इस प्रकार से है-

  • मालिक का नाम : यह जमीन जिस व्यक्ति अथवा संस्था के पास होती है, उसका नाम लिखा होता हैं।
  • खसरा नंबर : खेत या जमीन की पहचान करने के लिए हर जमीन का एक खास नंबर होता है जिसे खसरा नंबर कहते हैं। इसलिए जमाबंदी में खसरा नंबर भी अंकित होता है।
  • खेती की जानकारी : जमाबंदी की जमीन पर कौन-कौन सी फसल उगाई जाती है, फसल की पैदावार कितनी है आदि जानकारी होती हैं।
  • जमीन का बंटवारा : जमीन को उपयोगिता के आधार पर बांटा गया है। जैसे – कृषि की जमीन, रेजिडेंशियल जमीन, कमर्शियल जमीन आदि जानकारी होती हैं।
  • जमीन का क्षेत्रफल : जमीन का क्षेत्रफल कितना है, इसकी जानकारी जमाबंदी पर मौजूद होती हैं। जमीन का क्षेत्रफल आमतौर पर एकड़, वर्ग मीटर, हेक्टेयर में मापी जाती है।
  • रूकावटें : जमीन पर अगर किसी प्रकार की कोई रुकावट होती है। जैसे- जमीन पर मुकदमा, जमीन पर लोन, जमीन बेच दी गई हो आदि जानकारी होती हैं।
  • अधिकार और जिम्मेदारियां : जमाबंदी पर जमीन मालिक के अधिकार, किराएदार का अधिकार, सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध आदि जानकारी मौजूद होती है।

Bihar Jamabandi Me Name Correction Kaise kare.

अगर आपका नाम या परिवार के किसी सदस्य का नाम जमाबंदी में गलत हो गया है। तो जमाबंदी में नाम सुधार करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

bihar parimarjan portal
  • इसके बाद आपको स्क्रोल डाउन करते हुए नीचे आना है, और नीचे चित्र के अनुसार तीर के सामने “परिमार्जन प्लस” पर क्लिक कर देना है।
parimarjan plus click here
  • इसके बाद आपको पोर्टल पर दिए दिशा निर्देश को पढ़ लेना है। अगर आप पोर्टल पर पहली बार आ रहे है। तो Citizen आप्शन को सलेक्ट करके अपना मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड डालकर “Registration” पर क्लिक कर दें। इसके बाद निम्न जानकारी भरे।
online services login - citizen/operator

Personal Details

personal details - name dob gender category aadhaar no
  • Name : यहां पर अपना नाम लिखें।
  • DOB : यहां पर अपना जन्मतिथि लिखें।
  • Gender : अपना जेंडर सलेक्ट करें – पुरुष/महिला/ट्रांसजेंडर
  • Category : यहां पर अपनी जाति सलेक्ट करें।
  • Aadhar No. : यहां पर अपना आधार कार्ड नंबर डालना है।
  • Mobile No. : यहां पर अपना मोबाइल नंबर डालना है।
  • Alternate Mobile No : यहां पर अपना कोई और मोबाइल नंबर डालें।
  • Relation with Alternate Mobile No Holder : अल्टरनेट मोबाइल नंबर किसका है, उसे सलेक्ट करना है।
  • Email : अपना ईमेल अड्रेस डालना है।

Address Details

address details - address village district state pin code
  • Address : यहां पर अपना पता लिखें।
  • Town/City/Village : यहां पर अपने गांव का नाम लिखें।
  • District : यहां पर अपने जिला का नाम लिखें।
  • State : यहां पर अपने राज्य का नाम लिखें।
  • Pin Code : यहां पर अपने पोस्ट आफिस का पिनकोड डाले।
  • Enter Captcha : यहां पर कैप्चा भरना है।

इस प्रकार से सभी जानकारी भरने के बाद “Register Now” पर क्लिक कर देना है। अब आपका अकाउंट बन चुका है। 

  • इसके बाद आपको फिर से Online Services Login पर क्लिक करके लागिन हो जाना है।
  • इसके बाद आपको “परिमार्जन हेतु आवेदन करें” पर क्लिक कर देना है।
  • जहां पर आपको दो आप्शन डिजीटल जमाबंदी में सुधार तथा कंप्यूटराइजेशन हेतु छूटे हुए जमाबंदी का डिजीटाइजेशन का आप्शन दिखाई देगा।
  • आपको बिहार जमाबंदी में नाम सुधार करना है, इसके लिए”डिजीटल जमाबंदी में सुधार” आप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद जिस जमीन में नाम सुधार करना चाहते हैं। उसकी जानकारी भरना होगा। जैसे – जिला, आंचल, भाग वर्तमान, रैयत का नाम, खाता नंबर, मौजा, हल्का, पृष्टि संख्या, प्लाट नंबर, जमाबंदी संख्या आदि जानकारी भरकर जमीन विवरण चेक कर सकते हैं।
  • इसके बाद शपथ पत्र भरकर तथा दस्तावेज की फोटो कॉपी अपलोड करके जमाबंदी में नाम चेक कर सकते हैं। ज्यादातर जानकारी पाने के लिए नीचे दिए विडियो देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें
बिहार में टोल टैक्स रेट लिस्ट की पूरी जानकारी
बिहार जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे निकालें
बिहार वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स कैसे निकालें
बिहार में अनुसूचित जनजाति की सूची
बिहार में अनुसूचित जाति की सूची

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment