Canara Bank Ka Cheque Kaise Bhare : केनरा बैंक का चेक कैसे भरें?

Canara Bank Ka Cheque Kaise Bhare : दोस्तों ऐसे बहुत से केनरा बैंक के ग्राहक हैं जिनके पास चेकबुक तो है मगर उसे भरना नहीं आता है। जब कभी चेक के माध्यम से भुगतान करने की जरूरत पड़ती है तो वे चेक सही तरीके से भर नहीं पाते हैं और चेक रिजेक्ट हो जाता है। इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि केनरा बैंक का चेक कैसे भरें?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जब कोई भी व्यक्ति केनरा बैंक में अकाउंट ओपन करता है, तो बैंक द्वारा पासबुक के साथ चेकबुक भी दिया जाता है। ताकि जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे व्यक्ति को चेक के माध्यम से भुगतान किया जा सके। मगर लोगों को चेक भरने कख सही तरीका पता ही नहीं होता है। नतीजतन चेकबुक वैसे ही रखे रहते हैं। मगर आज केनरा बैंक का चेक भरने का सही तरीका आगे आर्टिकल में बताया गया है।

चेक भरते समय सावधानियां

  • चेक भरते समय नीचे दिए बातों पर अवश्य ध्यान दे अन्यथा आपका चेक रिजेक्ट हो जाएगा।
  • चेक भरते समय हमेशा एक कलर का पेन का उपयोग करें। जैसे – काला या नीला
  • चेक भरते समय तारीख सोच समझकर भरें, क्योंकि तारीख के अगले 3 महिने तक चेक मान्य होता हैं।
  • चेक भरते समय धनराशि को हमेशा शब्दों और अंकों में सही सही भरें।
  • चेक भरते के बाद नीचे वहीं हस्ताक्षर करें, जैसा बैंक खाता ओपन करते समय हस्ताक्षर किए थे।
  • इसके अलावा भी ध्यान दें – चेकबुक में कभी भी पहले से हस्ताक्षर करके न रखें।
  • चेकबुक हमेशा छिपाकर रखें, जरूरत पड़ने पर ही निकालें।

केनरा बैंक चेक के प्रकार

वैसे तो केनरा बैंक का चेक एक ही प्रकार का होता है। मगर इसे अलग-अलग भरने के आधार पर दो प्रकार का मान सकते हैं।

सेल्फ चेक (Self Cheque) : जब हम खुद अपने बैंक अकाउंट से चेक की मदद से पैसा निकालना चाहते हैं। तब हमें Self Cheque भरने की जरूरत पड़ती है।

पे चेक (Pay Cheque) : जब हम किसी दूसरे व्यक्ति को चेक की मदद से भुगतान करते हैं। तब हमें पे चेक भरने की जरूरत पड़ती है।

Canara Bank Ka Cheque Kaise Bhare.

दोस्तों जैसा कि हमने बताया चेक भरने के आधार पर दो प्रकार का होता हैं। आगे आपको पे चेक और सेल्फ चेक भरने का तरीका बताया गया है।

केनरा बैंक का पे चेक कैसे भरें?

  • DDMMYYYY : चेक में सबसे ऊपर दाएं तरफ दिख रहा है, यहां पर तारीख भरना होगा। DD-आज की तारीख, MM -महिना, YYYY- वर्ष भरें।
  • Pay : जिस व्यक्ति को चेक देना है, उसका नाम लिखें‌।
  • Rupees रुपये : जितने पैसे का भुगतान करना है उसे शब्दों में भरना है। जैसे अगर 5 हजार रुपए व्यक्ति को देना है। तो लिखें – पांच हजार रुपए मात्र
  • : जितने पैसे का भुगतान करना है उसे अंकों में भरें। जैसे 5000/-
  • खा. सं. : यहां पर अपना बैंक अकाउंट नंबर लिखें।
  • Please sign above : यहां पर अपना हस्ताक्षर करें, जैसे बैंक खाता खोलते समय किया था।

केनरा बैंक का सेल्फ चेक कैसे भरें?

  • DDMMYYYY : चेक में सबसे ऊपर दाएं तरफ दिख रहा है, यहां पर तारीख भरना होगा। DD-आज की तारीख, MM -महिना, YYYY- वर्ष भरें।
  • Pay : अपने बैंक अकाउंट से खुद ही पैसा निकालना हैं इसलिए अपना नाम लिखें।
  • Rupees रुपये : जितने पैसे निकालना चाहते है उसे शब्दों में भरना है। जैसे अगर 5 हजार रुपए निकालना है। तो लिखें पांच हजार रुपए मात्र
  • : जितने पैसे निकालना है उसे अंकों में भरें। जैसे 5000/-
  • खा. सं. : यहां पर अपना बैंक अकाउंट नंबर लिखें।
  • Please sign above : यहां पर अपना हस्ताक्षर करें, जैसे बैंक खाता खोलते समय किया था।

दूसरे व्यक्ति को चेक देते समय ध्यान दें?

  • चेक में धनराशि को शब्दों में भरते समय हमेशा मात्र जरुर लिखे। जैसे – पांच हजार रुपए मात्र। ताकि इसके आगे कोई ज्यादा अमाउंट भरकर आपके खाते से ज्यादा पैसा न निकाल सकें।
  • चेक में धनराशि को अंकों में भरते समय /- चिन्ह जरूर लगाएं। जैसे – 5000/-
  • जितने धनराशि का चेक दे रहे हैं उतना पैसा आपके बैंक अकाउंट में होना चाहिए। अन्यथा पेनाल्टी लग जाएगा।
  • दूसरे व्यक्ति को चेक देने से पहले चेक की फोटो कॉपी अपने पास जरूर रखें।

इसे भी पढ़े

केनरा बैंक का एटीएम फार्म कैसे भरें
बिल्कुल आसान तरीका से केनरा बैंक एटीएम पिन कैसे बनाएं
यूनियन बैंक का चेक कैसे भरें
एटीएम कार्ड की एक्सपायरी डेट कैसे पता करें
बैंक ऑफ इंडिया में आधार कार्ड कैसे लिंक करें
बैंक ऑफ बड़ौदा का यूजर आईडी कैसे पता करें

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment