CG Forest Goard Bharti Syllabus : छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती सिलेबस 2024

CG Forest Goard Bharti Syllabus : दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वनरक्षक सीधी भर्ती निकाली गई है। अगर आप भी इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको वनरक्षक भर्ती हेतु सिलेबस के बारे में पता होना चाहिए। वनरक्षक परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम के अंतर्गत क्या-क्या प्रश्न पूछा जाएगा, इसकी जानकारी विस्तार से इस आर्टिकल में बताया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वनरक्षक पद हेतु परीक्षा योजना 

शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम के आधार पर वनमंडलावर, वर्गकार, प्रवीण्य सूची तैयार की जाएगी तथा इस लिस्ट में से केवल विज्ञापित पदों की संख्या के अधिकतम 15 गुना आवेदकों को लिखित परीक्षा में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। एक समान न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को अगले चरण की लिखित परीक्षा की पात्रता होगी, भले ही संख्या 15 गुना से अधिक हो जाए।

चयन तीन चरणों में होगा-

  • प्रथम चरण – विभाग द्वारा आयोजित शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा।
  • द्वितीय चरण – व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा।
  • तृतीय चरण – विभाग द्वारा आयोजित पैदल चालन।

चयन सूची

उम्मीदवार का चयन व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं बोनस अंक में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर गुणानुक्रम एवं प्रवर्गवार किया जाएगा।

व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ)

प्रश्नों की संख्या100
प्रत्येक प्रश्न हेतु1 अंक
कुल अंक100
समय2 घंटे

परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न निम्नानुसार विषयों से होंगे?

छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी20 अंक 
भाषा (हिंदी अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी)20 अंक
सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाक्रम, खेलकूद, देश विदेश30 अंक
गणित एवं सामान्य विज्ञान30 अंक

वनरक्षक परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम

छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी : छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल, राजनीतिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, शासकीय योजनाएं, पुरस्कार सम्मान, परंपराएं, लोकगीत संगीत, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व एवं छत्तीसगढ़ से संबंधित समसामयिक घटनाक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय।

हिंदी भाषा : स्वर व्यंजन वर्तनी, लिंग, वाचन काल, संज्ञा सर्वनाम विशेषण क्रिया, कारक, समास, रचना एवं प्रकार, संधि स्वर, विसर्ग संधि, रस एवं अलंकार, दोहा, छंद, सोरठा, व्याकरण अशुद्धियां, शब्द रचना, उपसर्ग एवं प्रत्यय, शब्द प्रकार, तत्सम तद्भव, विदेशी पर्यायवाची, विलोमार्थी, अनेकार्थी शब्द, अनेक शब्दों या वाक्यांश के लिए एक शब्द मुहावरे व लोकोक्तियां।

अंग्रेजी भाषा : Number, Gender, Article, Pronoun, Adjective, Verb, Adverb, Use of some Important Conjunction, Use of some Important Preposition, Active/Passive Voice, Direct/Indirect Narration, Synonyms/Antonyms, One word Substitution, Spelling, Proverb Idioms and Phrases.

सामान्य ज्ञान : भारतीय राजनैतिक व्यवस्था एवं संविधान- मुख्य संवैधानिक प्रावधान, मौलिक कर्तव्य एवं अधिकार, सूचना का अधिकार, संस्कृति, राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय व्यक्तित्व, लोकतंत्र एवं चुनाव लोकसभा, राज्यसभा, भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय सभ्यता एवं सांस्कृतिक, ऐतिहासिक घटनाएं (छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा दसवीं तक के पाठ्यक्रम स्तर तक), भारतीय स्वतंत्रता का इतिहास 1857 से 1947 तथा 1947 के बाद का घटनाक्रम, भूगोल- छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा दसवीं तक के स्तर का सामान्य भूगोल, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था- सामाजिक एवं आर्थिक विकास, जनसंख्या परीक्षेप, सकल राष्ट्रीय उत्पादन और प्रति व्यक्ति आय, पंचवर्षीय योजनाएं, कृषि व ग्रामीण विकास, औद्योगिक विकास, भारतीय अर्थव्यवस्था, बैंक प्रणाली, वर्तमान आर्थिक घटनाएं (छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा दसवीं तक के पाठ्यक्रम स्तर तक), समसामयिक घटनाक्रम खेलकूद, देश विदेश- राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय जानकारियां, घटनाएं, खेल व साहित्य

गणित : प्राकृतिक/पूर्ण/पूर्णांक/परिमेय/अपरिमेय/वास्तविक संख्याओं पर आधारित संक्रियाएं, संख्याओं का वर्ग, धन, गुणनखंड, वर्गमूल, घनमूल एवं घातांक नियम, महत्वपूर्ण सनापवत्य और लघुत्तम समापवर्तक, भिन्न संख्या/उनकी संक्रिया, औसत चाल समय दूरी, बीजगणित, बीजगणित के मूलभूत नियम, एक चर एवं दो चर वाले रैखिक/युगपत समीकरण, औसत चाल समय दूरी, अनुपात समानुपात, प्रतिशत, क्रय विक्रय मूल्य, लाभ हानि, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, रेखा एवं कोण, त्रिभुज चतुर्भुज तथा वृत, गोला बेलन शंकु, घन घनाभ।

सामान्य विज्ञान : छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा दसवीं तक के स्तर तक भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव तथा वनस्पति विज्ञान से संबंधित मूलभूत जानकारी।

आफिशियल पोर्टल पर वनरक्षक पद हेतु भर्ती सिलेबस के बारे में जो जानकारी बताया गया है, उसे इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़े

छत्तीसगढ़ में वनरक्षक सीधी भर्ती निकाली गई हैं? 10+2 युवाओं के लिए मौका
वनरक्षकों की सीधी भर्ती हेतु दिशा-निर्देश
वनरक्षकों की सीधी भर्ती हेतु निर्धारित प्रक्रिया
वनरक्षक पद हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की विधि

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment