Jharkhand Vridha Pension Check 2025 : दोस्तों अगर आप झारखंड के निवासी हैं और सरकार द्वारा आपको वृद्धा पेंशन मिल रहा है तो आज का आर्टिकल पढ़कर झारखंड वृद्धा पेंशन का पैसा चेक कर सकते हैं। पेंशन का पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है।
झारखंड के जिन वृद्ध महिला और पुरूषों ने आवेदन किया है, पेंशन सूची में उनका नाम शामिल हो गया है अब उन्हें भी सरकार द्वारा पेंशन राशि दिया जाएगा। आपका पेंशन का पैसा आया है कि नहीं। इसकी जांच करने की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।
झारखंड वृद्धा पेंशन योजना क्या है?
झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य में वृद्ध और बुजुर्ग महिला/पुरूषों के लिए वृद्धा पेंशन योजना शुरू किया गया है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थी को 1000 रुपए प्रति माह दिया जाएगा। यह पैसा लाभार्थी के बैंक अकाउंट में सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।
झारखंड वृद्धा पेंशन योजना में आवेदन के फलस्वरूप जिनका नाम सरकार द्वारा जारी किए गए वृद्धा पेंशन सूची में होगा, उसे ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। जब महिला या पुरुष की आयु 60 साल हो जाती है तब उनसे कुछ काम नहीं होता हैं। लेकिन उनके जरूरी खर्चे लगे रहते हैं। इस अवस्था में उनकी जरूरत पूरी होती रहें, इसके लिए झारखंड सरकार ने वृद्धा पेंशन योजना शुरू किया हुआ है।
Jharkhand Vridha Pension Check 2025
झारखंड वृद्धा पेंशन योजना सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है। जिसे फालो करें-
- सबसे पहले आपको झारखंड सरकार द्वारा जारी किया गया वृद्धा पेंशन योजना के लिए आफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर निम्न जानकारी भरना होगा।

- State : यहां पर अपना राज्य झारखंड सलेक्ट कर लेना है।
- Scheme : यहां पर IGNOAPS सलेक्ट कर लेना है। IGNOAPS – Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme
- Area : अगर आप ग्रामीण है तो Rural सलेक्ट कर लेना है। अगर शहरी है तो Urban सलेक्ट कर लेना है।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरकर SUBMIT पर क्लिक कर देना है। अब थोड़ा स्क्रोल डाउन करते हुए नीचे आना है।

- यहां पर ऊपर चित्र के अनुसार दिखाई देगा, आपको अपना District चुन लेना है।
- इसके बाद आपका जो भी Subdistrict/Municipality है, उस पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपका जो भी Grampanchayat/word है, उस पर क्लिक कर देना है।
- यहां पर अपना नाम देख लेना है, फिर उसके सामने Secaction order no पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद अपना Secaction order no/Application no डालकर अपना पेंशन का पैसा चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें