Khatauni Me Apna Name Kaise Dekhe : खतौनी में अपना नाम कैसे देखें?

Khatauni Me Apna Name Kaise Dekhe : दोस्तों अगर आपके पास खेत या जमीन हैं, तो आपको खसरा और खतौनी के बारे में पता होगा। अगर बात करें खसरा की, तो खसरा लेखपाल द्वारा बनाया जाता है। जिसमें वर्तमान वर्ष के फसलों की जानकारी होती है। जबकि खतौनी राजस्व विभाग द्वारा बनाया जाता है। जिसमें जमीन के मालिक तथा जमीन का पूरा विवरण मौजूद होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज के आर्टिकल में मैं आपको यही बताने वाला हूं कि घर बैठे मोबाइल फोन से आनलाइन खतौनी में अपना नाम कैसे देखें? अगर आपका नाम आनलाइन खतौनी में दिखा रहा है तभी आपको उस सम्पत्ति में हिस्सा मिलेगा। अगर खतौनी में नाम है तभी आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं।

खतौनी क्या होता हैं?

दोस्तों जैसा कि आपको पता है भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां पर ज्यादातर लोग खेती करके अपना जीवन यापन करते हैं। इसलिए भारत में खेती या जमीन मालिकों के बीच खतौनी की अक्सर बातें होती रहती हैं। खतौनी जमीन से जुड़ा एक सरकारी दस्तावेज होता हैं।

इस खतौनी में जमीन से जुड़ी निम्नलिखित जानकारी होती हैं- मालिक और उसके पिता का नाम, खसरा संख्या, खाता नंबर आदि जानकारी होती है। सरकार द्वारा खतौनी को आनलाइन अपलोड कर दिया गया है। अब कोइ भी व्यक्ति कभी भी घर बैठे खतौनी में अपना नाम चेक कर सकता है तथा डाउनलोड कर सकता है।

Khatauni Me Apna Name Kaise Dekhe.

सभी राज्य सरकार ने अपने राज्य में भूलेख पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल की मदद से वहां के नागरिक ऑनलाइन खतौनी में अपना नाम देख सकते हैं। यहां पर मैं आपको उत्तर प्रदेश खतौनी में नाम चेक करने का तरीका बताने वाला हूं। जो कि इस प्रकार से है-

  • सबसे पहले आपको Uttar Pradesh Bhulekh Portal पर जाना होगा। आफिशियल वेबसाइट इस प्रकार से दिखाई देगा।
UP bhulekh portal
  • होम पेज पर ही आपको “रियल टाइम खतौनी (Real Time Khatuni) की नकल देखें” पर क्लिक कर देना है। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर SUBMIT पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर अपना जिला, तहसील, ग्राम सलेक्ट कर लेना है। आप 5 तरीके से उत्तर प्रदेश खतौनी में अपना नाम देख सकते हैं।
khatuni me name check
  • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
  • खाता संख्या द्वारा खोजें
  • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
  • भूमि श्रेणी द्वारा खोजें
  • नामांतरण दिनांक से खोजें
  • इनमें से जो जानकारी आपके पास है, उस आप्शन को सलेक्ट करें। इसके बाद जानकारी भरकर खोजें पर क्लिक करें।
up katauni download
  • क्लिक करते ही ऊपर चित्र के अनुसार आप का खतौनी दिखाई देगा। आपके परिवार में जितने सदस्यों का नाम खतौनी में दिखाई दे रहा है। कानूनी रुप से केवल उन्हीं लोगों का संपत्ति पर अधिकार है‌।

खतौनी में क्या-क्या जानकारी होती हैं?

जमीन का मुख्य दस्तावेज खतौनी होता हैं। जिसमें निम्नलिखित जानकारी होती हैं।

  • ग्राम क्रमांक
  • ग्राम का नाम
  • तहसील का नाम
  • जनपद का नाम
  • फसली वर्ष
  • खाता संख्या
  • खातेदार का विवरण
  • खसरा/गाटा संख्या
  • गाटा(यूनीक कोड)
  • गाटे का क्षेत्रफल (हे.)
  • खातेदार द्वारा देय भू राजस्व
  • खातेदार का श्रेणी परिवर्तन का विवरण
  • अभियुक्त का विवरण
  • पूर्व आदेशों का विवरण

सभी राज्यों का खतौनी विवरण

अपने राज्य के नागरिकों को सुविधा देने के लिए सभी राज्य सरकार द्वारा भूलेख पोर्टल लांच किया गया है। जहां से आप खतौनी में नाम देख सकते हैं। नीचे सारणी में सभी राज्यों का भूलेख पोर्टल लिंक दिया गया है। 

आंध्र प्रदेशअरुणाचल प्रदेश
असमबिहार
छत्तीसगढ़गोवा
गुजरातहरियाणा
हिमाचल प्रदेशझारखंड
कर्नाटककेरल
मध्य प्रदेशमहाराष्ट्र
मणिपुरमेघालय
मिज़ोरमनागालैंड
ओडिशापंजाब
राजस्थानसिक्किम
तमिलनाडुतेलंगाना
उत्तरप्रदेशत्रिपुरा
उत्तराखंडपश्चिम बंगाल

इसे भी पढ़ें

खतौनी में नाम संशोधन कैसे करें
अपने निजी जमीन पर अवैध कब्जा कैसे हटाएं
दादा परदादा का जमीन अपने नाम कैसे करें
आबादी की जमीन अपने नाम कैसे करवाएं
आबादी की जमीन पर कब्जा कैसे हटाएं
अपने गांव में खाली पड़ी आबादी की जमीन कैसे चेक करें

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment