MP ग्राम पंचायत सरपंच लिस्ट कैसे देखें?: MP Gram Panchayat Sarpanch List Dekhe.

MP Gram Panchayat Sarpanch List Dekhe : दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत के गांव में सरपंच की नियुक्ति होती हैं। गांव के विकास कार्यों की जिम्मेदारी सरपंच पर निहित होती है। आपके गांव का सरपंच कौन है उसका मोबाइल नंबर क्या है आदि जानकारी घर बैठे चेक कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश में आपके जिला अथवा किसी भी जिले का ग्राम सरपंच की जानकारी घर बैठे मोबाइल फोन से प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग दूसरे शहरों में रहकर नौकरी करते हैं वे भी ऑनलाइन सरपंच का मोबाइल नंबर निकाल सकते हैं। उनसे किसी समस्या को लेकर बात कर सकते हैं। चलिए आगे आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि मध्य प्रदेश के नागरिक अपने ग्राम सरपंच का नाम और मोबाइल नंबर कैसे निकाले?

ग्राम पंचायत सरपंच कौन होता है?

जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश के सभी गांव में एक प्रधान होता हैं, जिसके उपर उस गांव के विकास कार्यों की जिम्मेदारी होती हैं। प्रधान का कार्यकाल 5 वर्षों के लिए होता है। प्रधान पद के लिए हर 5 साल बाद लोकतांत्रिक चुनाव होता है। ग्राम निवासियों के द्वारा जिस उम्मीदवार को ज्यादा वोट मिलता है वही गांव का प्रधान होता है।

ठीक इसी प्रकार से मध्य प्रदेश में प्रधान को सरपंच कहा जाता है। सरपंच का कार्यकाल 5 वर्ष के लिए होता है। जिस उम्मीदवार को गांव के निवासियों द्वारा ज्यादा वोट मिलता है वही उम्मीदवार गांव का सरपंच नियुक्त किया जाता है। गांव के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने का जिम्मेदारी सरपंच का होता है।

MP Gram Panchayat Sarpanch List Dekhe.

मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत सरपंच लिस्ट कैसे देखें? आपके ग्राम पंचायत में सरपंच कौन है उसका नाम और मोबाइल नंबर क्या है। आदि जानकारी के लिए नीचे दिए स्टेप का पालन करें। 

  • सबसे पहले आपको पंचायत दर्पण 2.0 मध्य प्रदेश की आफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • मोबाइल में ओपन करने पर इस प्रकार से इंटरफेस दिखाई देगा। होम पेज पर आने के बाद स्क्रोल करते हुए नीचे आना है।
panchayat website- click here to gram panchayat
  • यहां पर ऊपर चित्र के अनुसार Panchayat Website के आप्शन में तीर के सामने “GRAM PANCHAYAT” पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर अब आपको निम्न जानकारी भरना होगा।
select district, select janapad, select gram panchayat
  • – – – – – – –
    • Select District : अपना जिला सलेक्ट करना है।
    • Select Janapad : आपका जो भी जनपद पंचायत है, उसे सलेक्ट करना है।
    • Select Gram Panchayat : यहां पर अपना ग्राम पंचायत सलेक्ट कर लेना है।
  • इस प्रकार से सभी जानकारी भरने के बाद “View Details” पर क्लिक कर देना है।
gram panchayat profile
  • अब यहां पर आप Gram Panchayat Profile के आप्शन में अपने ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक का नाम देख सकते हैं। इसके अलावा सरपंच और सचिव की फोटो भी देख सकते हैं।
  • तो दोस्तो इस प्रकार से आप घर बैठे मोबाइल फोन से MP ग्राम पंचायत सरपंच लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ साथ ग्राम पंचायत सचिव का नाम भी जान सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

MP ग्राम पंचायत कार्य सूची आनलाइन कैसे देखें
एमपी लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें
मध्य प्रदेश राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें
एमपी वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स कैसे निकालें? घर बैठे
मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति की सूची
MP ज़मीन का पुराना रिकार्ड कैसे निकालें

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment