पी.ई.टी. (PET), पी.पी.एच.टी. (PPHT) एवं प्री. एम.सी.ए. (MCA) 2024 प्रवेश परीक्षा के संबंध में सूचना

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा दिनांक 13-06-2024 (गुरुवार) को पी.ई.टी. (PET), पी.पी.एच.टी. (PPHT) एवं प्री.एम.सी.ए. (MCA) 2024 प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन निम्नानुसार किया गया –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
क्र.परीक्षा का नाम एवं कोडपरीक्षा तिथि/दिनपरीक्षा समय
1पी.ई.टी.(PET)13-06-2024 (गुरूवार)पूर्वाह्न 9:00 से 12:15 बजे तक
2प्री.एम.सी.ए.(MCA)13-06-2024 (गुरूवार)पूर्वाह्न 9:00 से 12:15 बजे तक
3पी.पी.एच.टी.(PPHT) 13-06-2024 (गुरूवार)अपरान्ह 2:00 से 5:15 बजे तक

उपरोक्त प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दूरभाष से प्राप्त जानकारी अनुसार पी.ई.टी.(PET) प्रवेश परीक्षा में लगभग 52.98 प्रतिशत अभ्यर्थी, पी.पी.एच.टी.(PPHT) प्रवेश परीक्षा में लगभग 49.01 प्रतिशत एवं प्री.एम.सी.ए.(MCA) 2024 प्रवेश परीक्षा में लगभग 16.72 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन पर व्यापम द्वारा परीक्षा कार्य में लगे हुए समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही समस्त परीक्षार्थियों के प्रति उनके शांतिपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

पृ.क्र./व्यापम/2024/1098
प्रतिलिपि –

  • प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, तकनीकी शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर की ओर सूचनार्थ सादर प्रेषित।
  • निज सहायक, माननीय मंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन, तकनीकी शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर (छ.ग.) की ओर सूचनार्थ सादर प्रेषित।
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी, स्टेट डाटा सेंटर, सिविल लाइन, रायपुर (छ.ग.) को सूचनार्थ प्रेषित।
  • संचालक, संचालनालय तकनीकी शिक्षा, ब्लॉक-3 तृतीय/चतुर्थ तल, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर, (छ.ग.) को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित।
  • संचालक संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़, लाभांडी रायपुर (छ.ग.) को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित।
  • कुलसचिव, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषक नगर, रायपुर (छ.ग.) को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित।
  • कुलसचिव, दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर, कामधेनु विश्वविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग, (छ.ग.) को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित।
  • आयुक्त, जनसंपर्क संचालनालय, छत्तीसगढ़, इंद्रावती भवन ब्लॉक -ए, ग्राउंड फ्लोर, अटल नगर, नवा रायपुर, जिला – रायपुर, (छ.ग.) को सूचनार्थ सादर प्रेषित।
  • वित्त अधिकारी, व्यापम, रायपुर को सूचनार्थ प्रेषित।
  • सहायक नियंत्रक, भंडार, व्यापम, रायपुर को सूचनार्थ प्रेषित।
  • सहायक नियंत्रक, स्थापना, व्यापम, रायपुर को सूचनार्थ प्रेषित।
  • प्रधान संपादक, समस्त दैनिक समाचार पत्र – कृपया उक्त सूचना को परीक्षार्थीयों के हित में अपने लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र में एवं प्रदेश से मुद्रित होने वाले सभी संस्करणों में समाचार वृत्त के रूप में प्रकाशित करने का कष्ट करें।

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment