PNB Bank Cheque Kaise Bhare : दोस्तों ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुला हुआ है और उन्हें बैंक की तरफ से चेकबुक भी मिला हुआ है। लेकिन चेक भरने का सही तरीका उन्हें आता नहीं है। जिसके कारण या तो वे चेक का उपयोग नहीं करते हैं या चेक बाउंस हो जाता है। ध्यान दे अगर चेक बाउंस हुआ तो आपको पेनाल्टी देना पड़ेगा।
इस लिए आज के आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं कि पीएनबी बैंक का चेक कैसे भरें? यहां पर मैं आपको पीएनबी सेल्फ चेक तथा पीएनबी पे चेक भरने का तरीका बताने वाला हूं।
पीएनबी बैंक का चेक क्या होता हैं?
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को चेकबुक दिया जाता है जो एक प्रकार का दस्तावेज होता हैं। चेक की मदद से आप अपने बैंक अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं। या दूसरे व्यक्ति को अपने बैंक खाते से पैसा निकालने की अनुमति दे सकते हैं।
ज्यादातर लोग मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम, आधार कार्ड आदि की मदद से पैसों का लेन देन करते हैं। अगर आपके पास इनमें से कोई तरीका नहीं है, तो आप चेक की मदद से दूसरे व्यक्ति को पैसा दे सकते हैं। इसलिए बैंक से चेकबुक अवश्य ले लेना चाहिए।
PNB Bank Cheque Kaise Bhare.
बैंक खाता धारक दो तरीके से चेक भर सकता है। जो कि इस प्रकार से है-
- Self Cheque : जब हम अपने बैंक अकाउंट से खुद के लिए नकदी पैसा निकालना चाहते हैं, तो हमें सेल्फ चेक भरने की जरूरत पड़ती है।
- Pay Cheque : जब हम किसी व्यक्ति को चेक की मदद से पैसा देना चाहते हैं, तो यहां पर हमें पे चेक भरने की जरूरत पड़ती है।
पीएनबी बैंक का सेल्फ चेक कैसे भरें?

जब आप खुद के लिए बैंक से पैसा निकालना चाहते हैं, तब इस प्रकार से सेल्फ चेक भरना चाहिए।
- Date : सबसे पहले आपको ऊपर आज की तारीख लिखना है। DD- यहां पर तारीख लिखें, MM- यहां पर महिना लिखें, YYYY- यहां पर वर्ष लिखें, जैसे – 14/04/2024 लिखना है तो DD-14, MM-04, YYYY-2024
- PAY – इस कालम में आपको Self या “खुद के लिए” लिखना है।
- Rupees : इस कालम में आपको जितना पैसा निकालना हैं, उसे शब्दों में भरें। जैसे – अगर आप 5000 निकालना चाहते हैं तो आपको इस कालम में “पांच हजार रुपए मात्र” लिखना है। English में Five Thousands Only लिखें।
- ₹ : इस बाक्स में आपको जितना पैसा निकालना हैं, उसे अंकों में भरें। जैसे – अगर आप 5000 निकालना चाहते हैं तो आपको इस बाक्स में “5000/-” लिखना है।
- Account Holder Signa here : यहां पर अपना हस्ताक्षर करना है।
- बस इतनी जानकारी भरने के बाद आप अपने बैंक ब्रांच में जाकर इस चेक की मदद से पैसा निकाल सकते हैं।
PNB बैंक का पे चेक कैसे भरें?
जब आप दूसरे व्यक्ति को चेक द्वारा पैसा देना चाहते हैं, तब इस प्रकार से पे चेक भरना चाहिए।
- Date : सबसे पहले आपको ऊपर आज की तारीख लिखना है। DD- यहां पर तारीख लिखें, MM- यहां पर महिना लिखें, YYYY- यहां पर वर्ष लिखें, जैसे – 14/04/2024 लिखना है तो DD-14, MM-04, YYYY-2024
- PAY – इस कालम में आपको उस व्यक्ति का नाम लिखना है, जिसे पैसा दे रहे हैं।
- Rupees : इस कालम में आपको जितना पैसा देना हैं, उसे शब्दों में भरें। जैसे – अगर आप 5000 रु देना चाहते हैं तो आपको इस कालम में “पांच हजार रुपए मात्र” लिखना है। English में Five Thousands Only लिखें।
- ₹ : इस बाक्स में आपको जितना पैसा देना हैं, उसे अंकों में भरें। जैसे – अगर आप 5000 देना चाहते हैं तो आपको इस बाक्स में “5000/-” लिखना है।
- Account Holder Signa here : यहां पर अपना हस्ताक्षर करना है।
- अब इसके बाद चेक में सबसे ऊपर बाएं तरफ कोने में दो तिरछी लाइन खींचना हैं, उन दोनों लाइन के बीच में A/C Payee लिखना है।
- इसके बाद उस व्यक्ति की डिटेल्स तथा चेक नंबर अपने पास जरूर नोट कर लें। और चेक उस व्यक्ति के हाथ में सौंप दें।
पंजाब नेशनल बैंक का चेक भरने ध्यान दें?
- चेक हमेशा एक ही भाषा में भरना चाहिए।
- दूसरे व्यक्ति को चेक देने से पहले उस व्यक्ति की डिटेल्स तथा चेक नंबर अपने डायरी में अवश्य नोट कर लें।
- चेक पर हस्ताक्षर करते समय हमेशा अपने नाम के ऊपर साइन करना चाहिए। क्योंकि नाम के नीचे हस्ताक्षर करने पर चेक रिजेक्ट हो जाएगा।
- चेक की वैधता 3 महिने के लिए होती है। यानि आप ने चेक पर जो तारीख लिखा है, उस तारीख से अगले तीन महिने तक चेक द्वारा पैसा निकाल सकते हैं। 3 महिने बाद उस चेक से पैसा नहीं निकलेगा।
- किसी व्यक्ति को चेक देते समय इस बात का ध्यान रखें कि चेक बाउंस न हो। मतलब की आपके बैंक अकाउंट में उतना पैसा होना चाहिए जितना ही चेक पर लिखा गया है। चेक बाउंस होने पर 500+GST की पेनाल्टी देना पड़ेगा।
- चेक भरते समय कभी भी ओवरराइटिंग न करें। वरना चेक रिजेक्ट हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें