खुशखबरी : LPG सिलेंडर बुक करते ही मिलेगा 50 लाख रुपए का कवर बिल्कुल फ्री में, जानें कवर लेने का तरीका 

दोस्तों आज के समय में लगभग हर घर में रसोई गैस का इस्तेमाल किया जाता है। शायद ही इंडिया में कोई ऐसा परिवार हो, जिसके घर में रसोई गैस अथवा प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना का कनेक्शन ना हो। लेकिन अफसोस इतनी ज्यादा मात्रा में गैस सिलेंडर का उपयोग करने वाले नागरिकों को शायद पता हो कि LPG सिलेंडर बुक करते ही मिलेगा 50 लाख रुपए का कवर,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नया नियम के अनुसार अब एलपीजी गैस कनेक्शन धारक को 50 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाएगा। अब जैसे ही कोई व्यक्ति अपने मोबाइल से गैस सिलेंडर बुक करता है, तो उसे तुरंत ₹50 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिल जाएगा। आपको यह खबर सुनकर खुशी होगी कि इसके बदले में एलपीजी उपभोक्ता को प्रीमियम के रूप में एक रुपया भी नहीं देना है।

पेट्रोलियम कंपनी देगी बीमा कवर

जैसा कि आप जानते हैं रसोई गैस बहुत ही ज्वलनशील होता है। यही कारण है आए दिन तरह-तरह की घटनाएं होती रहती है। एलपीजी गैस का सही रख रखाव ना होने के कारण गैस सिलेंडर फटने का खतरा बना रहता है। और आए दिन गैस सिलेंडर के फटने से मौत भी हो रहीं हैं। 

इसलिए ग्राहकों के नुकसान की भरपाई करने के लिए पेट्रोलियम कंपनी द्वारा 50 लाख रुपए का बीमा कर दिया जाता है। अगर कोई परिवार गैस सिलेंडर से दुर्घटना का शिकार हो जाता है, तो बीमा धनराशि के लिए क्लेम कर सकता है। 

बीमा क्लेम कैसे कर सकते हैं? 

जब कभी गैस सिलेंडर के फटने से या सिलेंडर द्वारा परिवार का कोई सदस्य हादसा का शिकार हो जाता है। हादसे में उसकी मृत्यु या काफी गंभीर रूप से घायल हो जाता है। तो इसकी जानकारी सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस थाना तथा एलपीजी कार्यालय में देना पड़ता है। उसके बाद बीमा कंपनी के अधिकारी द्वारा आपके हादसे की जांच की जाएगी। 

अगर यह पाया जाता है कि यह हादसा गैस सिलेंडर से हुआ है, तो अधिकारी द्वारा यह जानकारी बीमा कंपनी को भेजा जाएगा। आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है, बीमा कंपनी का कर्मचारी खुद पुलिस को दी गई शिकायत की कॉपी, हास्पिटल का खर्च, अगर मौत हो गयी है तो पोस्टमार्टम की कॉपी या मृत्यु प्रमाण पत्र आगे कंपनी को भेज देगा।

किन-किन स्थिति में कितना क्लेम मिलता है?

वैसे तो एक परिवार के सभी सदस्यों को मिलाकर अधिकतम 50 लाख रुपए का बीमा कवर मिलता है। लेकिन अगर परिवार के प्रति सदस्य की बात करें, तो एक सदस्य को 10 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाता है। अगर गैस सिलेंडर से हुई दुर्घटना में पर्सनल एक्सीडेंटल कवर के रूप में 6 लख रुपए का कवर मिलता है। 

अगर दुर्घटना के समय व्यक्ति बुरी तरीका से घायल हो जाता है, तो इलाज करने के लिए अधिकतम 30 लाख रुपए का कवर दिया जाता है। जबकि प्रति सदस्य घायल होने की स्थिति में ₹200000 का कवर किया जाता है। यदि दुर्घटना में प्रॉपर्टी का नुकसान होता है, तो बीमा कंपनी द्वारा ₹200000 का क्लेम मिलता है। इस प्रकार से समझें –

  • पूरे परिवार के लिए अधिकतम बीमा कवर 50 लाख रुपए है।
  • जबकि परिवार के प्रति सदस्य का बीमा कवर 10 लाख रुपए है।
  • अगर हादसे में प्रॉपर्टी का नुकसान हो जाता है, तो 2 लाख रुपए का क्लेम दिया जाएगा।
  • दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के लिए अधिकतम 30 लाख रुपए दिया जाएगा। जो प्रति सदस्य 2 लाख रुपए होगा।
  • दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में पर्सनल एक्सीडेंट कवर के रूप में 6 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाएगा।

किसको मिलता है क्लेम का फायदा

दोस्तो जैसा कि हमने आपको बताया कि रसोई गैस कनेक्शन लेने वाले ग्राहक को पेट्रोलियम कंपनी की तरफ से उनके परिवार को एक्सीडेंटल बीमा कवर दिया जाता है। बीमा कवर के अंतर्गत अधिकतम एक परिवार को 50 लाख रुपए दिया जाएगा। जब गैस सिलेंडर के लीक होने से या ब्लास्ट होने से दुर्घटना होती है, तब पेट्रोलियम कंपनी द्वारा आर्थिक मदद के तौर पर गैस कनेक्शन ग्राहक के परिवार को बीमा धनराशि दिया जाता है।

इसे भी पढ़े

अगर आप भी हर माह राशन कार्ड पर फ्री राशन लेते है, तो सरकार उठा रहीं हैं बड़ा क़दम.. हो जाओ सावधान 
मछली पालने के लिए तालाब बनवाने हेतु सरकार देगी 7 लाख रुपए, जानें लाभ कैसे उठाएं?
पेंशन धारकों की मौज ही मौज : जानें केंद्र सरकार ने क्या आदेश जारी किया
गैस सिलेंडर की कीमतों में किया गया भारी बदलाव, जानें आपके राज्य में कितने को मिलेगा गैस सिलेंडर

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment