CG Ration Card Me Apna Name Kaise Dekhe : दोस्तों अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और आप ने राशनकार्ड के लिए आवेदन किया था या फिर राशन कार्ड से नाम कट जाने पर फिर से नाम जुड़वाया था। तो राशनकार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर सीजी राशन कार्ड में आपका नाम होगा, तभी आपको सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करने के लिए आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं है। बस आप नीचे दिए कुछ स्टेप को फॉलो करके पता कर सकते हैं। कि आपका नाम राशन कार्ड में दिखा रहा है या नहीं।
छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट में नाम शामिल करने का पात्रता
अगर आप चाहते हैं, कि सीजी राशन कार्ड सूची में आपका नाम हो, तो इसके निम्न पात्रता इस प्रकार से है-
- आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हों।
क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
छत्तीसगढ़ राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए या नया राशन कार्ड बनवाने के लिए निम्न दस्तावेज होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बिजली बिल
छत्तीसगढ़ राशन कार्ड पात्रता सूची में मौजूद जानकारी
- राशन कार्ड नंबर
- राशन दुकान का नंबर
- मुखिया का नाम
- मुखिया का पूरा पता
- राशन कार्ड का प्रकार
- मुखिया के पिता/पति का नाम
- लिंग
CG Ration Card Me Apna Name Kaise Dekhe.
- इसके लिए आपको सबसे पहले राशन कार्ड छत्तीसगढ़ की आफिशियल वेबसाइट – CG Khadya (nfsa.gov.in ration card chhattisgarh) पर जाना होगा।
- यहां पर होम पेज पर ही आपको “जनभागीदारी” का आप्शन दिखाई देगा, जैसा कि ऊपर चित्र में दिख रहा है।
- यहां पर आपको “राशन कार्ड संबंधित जानकारी” के आप्शन में तीर के सामने “राशनकार्ड हितग्राहियों की विस्तृत जानकारी” पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने जिला की सूची खुल जाएगा, अपने जिला पर क्लिक करें। इसके बाद अपने विकासखण्ड पर क्लिक करें।
- यहां पर आप दुकान क्रमांक, दुकान नाम देख सकते हैं। इसके सामने आपका जो भी राशन कार्ड प्रकार हैं उस पर क्लिक कर देना है।
- यहां पर आपके सामने छत्तीसगढ़ राशन कार्ड सूची खुल जाएगा, अपना नाम खोजें यानि राशनकार्ड मुखिया का नाम खोजें। इसके बाद राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करें।
- यहां पर आप राशनकार्ड का पूर्ण विवरण पढ सकते हैं। इसके बाद “राशनकार्डधारी मुखिया के परिवार के सदस्यों की जानकारी” के नीचे दिए सारणी में अपना नाम देख सकते हैं।
- अगर यहां पर अपना नाम दिख रहा है। यानि छत्तीसगढ़ राशन कार्ड में आपका नाम जुड़ा हुआ है।
छत्तीसगढ़ राशन कार्ड की जिलावार सूची
नीचे सारणी में छत्तीसगढ़ जिला का नाम दिया गया है। अगर आप इनमें से किसी भी जिला के रहने वाले हैं, तो छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
सूरजपुर | कोरिया |
रायपुर | खैरागढ़ छुईखदान गडंई |
कांकेर | कवर्धा |
राजनांदगांव | बलौदा बाजार |
धमतरी | गरियाबंद |
बस्तर | जशपुर |
सरगुजा | महासमुंद |
महेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर | कोंडागांव |
जांजगीर चांपा | गौरेला पेन्ड्रा मरवाही |
दुर्ग | बेमेतरा |
बालोद | बीजापुर |
सक्ती | बलरामपुर |
सारंगढ़ बिलाईगढ़ | मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी |
नारायणपुर | सुकमा |
बिलासपुर | रायगढ़ |
मुंगेली | कोरबा |
दन्तेवाड़ा | – – – – |
इसे भी पढ़ें