Bharat Gas KYC Process 2025 : अगर आपके घर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस है। तो यह आर्टिकल आपको अवश्य पढ़ना चाहिए। एलपीजी गैस के अंतर्गत भारत गैस, एचपी गैस, इंडियन गैस के उपभोक्ता होते है। सभी उपभोक्ता के लिए ई केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको भारत गैस उपभोक्ता को बताने वाले हैं कि भारत गैस में केवाईसी कैसे करें?
जिन उपभोक्ताओं का केवाईसी कंप्लीट हो गया है, वे गैस बुकिंग कर सकते हैं। और उन्हें ही गैस सब्सिडी का पैसा दिया जाएगा। इसलिए जितना जल्दी हो सके अपना केवाईसी अवश्य कंप्लीट कर ले। भारत गैस का ई केवाईसी करने के लिए जानकारी आगे आर्टिकल में विस्तार से बताया गया है।
Bharat Gas KYC Process 2025.
- भारत गैस का ई केवाईसी करने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी बताया गया है। इसके लिए गूगल सर्च करें – Bharat Gas ekyc

- सर्च करने के बाद ऊपर चित्र के अनुसार “KYC – Bharatgas” पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार से 👇 केवाईसी फॉर्म दिखाई देगा। जिसमें सभी जानकारी सही-सही भरना होगा।

1) Personal Details
- Salutation : इस पर क्लिक करें अगर पुरुष है तो Mr. सलेक्ट करें। अगर महिला हैं तो Ms. सलेक्ट करना है।
- First Name : अपने नाम का पहला नाम शब्द लिखे। जैसे – यदि नाम हैं अजय कुमार गुप्ता तो यहा पर अजय लिखें।
- Middle Name : यहां पर नाम का बीच वाला शब्द लिखना है। यानि कुमार लिखें।
- Last Name : यहां पर नाम का लास्ट शब्द लिखे। यानि गुप्ता लिखना है।
- Date of Birth : यहां पर अपना जन्मतिथि डालें, जो आधार कार्ड पर लिखा गया है।
- Father Name : यहां पर अपने पिता का नाम लिखें।
- OR Spouse Name : यहां पर अभिभावक का नाम लिखें।
- Mother Name : यहां अपनी माता का नाम लिखें।
2) Address for LPG connection/Conta Information
- POA Category : आपके पास इसमें से जो भी डाक्यूमेंट्स है, उसे सलेक्ट करना है।
- POA Detail : उस डाक्यूमेंट्स का नंबर भरें।
- House/Flat Name : अपने घर का पता लिखें।
- Floor No : अगर फ्लैट में रहते हैं तो Floor No लिखें।
- Housing Complex/Building : यहां पर अपने बिल्डिंग का नाम लिखें।
- Street/Road Name : आपके घर के नजदीक कौन सा रोड या गली है, उसका नाम लिखें।
- Land Mark : आपके घर के पास कोई फेमस लैंड मार्क के बारे में लिखें।
- State : अपना राज्य सलेक्ट करें।
- City/Town/Village : अपने गांव या शहर का नाम लिखें।
- District : अपने जिला का नाम लिखें।
- Distribotor : अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर का नाम सलेक्ट करना है।
- Mobile number : अपना मोबाइल नंबर भरें।
- Email ID : अपना ईमेल अड्रेस भरना है।
3) Other Relevant Details
- POI Category : इस पर क्लिक करके जो भी डाक्यूमेंट्स है, उसे सलेक्ट करना है।
- Card Number : जो डाक्यूमेंट्स सलेक्ट किया है उसका नंबर भरें।
- State of issue for Ration Card : किस राज्य द्वारा आपका राशन कार्ड जारी किया गया है, उस राज्य को सलेक्ट करें।
- Ration Card Number : अपना राशन कार्ड नंबर भरें।
4) Details Related to Cash Transfer
- अगर आधार कार्ड है तो I have Aadhar पर क्लिक करें। और अगर आधार कार्ड नहीं है तो I do not have Aadhar पर क्लिक कर देना है।
- IFSC Code : अपने बैंक का ifsc कोड डालें, जो कि पासबुक पर मिल जाएगा।
- Bank Name : अपने बैंक का नाम लिखें।
- Account Type : यहां पर सेविंग अकाउंट चुनें।
- Bank Account No : अपना बैंक अकाउंट नंबर भरें।
- Your Name as Per Bank Account : बैंक अकाउंट में आपका नाम क्या है, उसे लिखें।
- Confirm Bank Account No : एक बार फिर से अपना बैंक अकाउंट नंबर भरें।
5) Document Submission
- Submit Photograph and requied supporting documents
- Upload Online : अगर आप डाक्यूमेंट्स आनलाइन अपलोड करना चाहते हैं, तो आपको Upload Online आप्शन को सलेक्ट करना है।
- Submit to Distributor : अगर आप डाक्यूमेंट्स ले जाकर गैस एजेंसी डिस्टीब्यूटर के पास जमा करना चाहते हो, तो Submit to Distributor आप्शन को सलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद बाक्स पर ✅ करें।
- Enter CAPTCHA Text : यहां पर कैप्चा कोड भरना होगा।
- Generate OTP : इस पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी पर ओटीपी भेजा जाता है।
- SMS OTP : जो मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया है, उसे यहां पर भरना है।
- Email OTP : जो ईमेल आईडी पर ओटीपी आया है, उसे यहा भरना है।
- इन सभी जानकारी को भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
- अगर आपने सभी जानकारी सही भरा होगा, तो आपका Bharat Gas KYC update Online हो जाएगा। जिसकी जानकारी ईमेल पर मैसेज कर दिया जाएगा।
भारत गैस केवाईसी के लिए दस्तावेज
अगर आप भारत गैस के उपभोक्ता है, तो Bharat Gas E KYC करने के लिए निम्न डाक्यूमेंट्स होना चाहिए।
- Proof of Address (POA)
- Aadhar card
- Driving Licence
- Lease Agreement
- Voter ID
- Telephone/Electricity/Water Bill
- Passport
- Self declaration attested by Gazetted officer
- Ration Card
- Flat Allotment/Possession Letter
- House Registration Document
- LIC Policy
- Bank/Credit Card Statement
- Proof of Identity (POI)
- Aadhar Card
- Passport
- PAN card Number
- Voter ID
- ID Issued by State/Central Govt.
- Driving Licence
भारत गैस केवाईसी स्टेटस चेक करे?
- भारत गैस का ऑनलाइन केवाईसी करने के बाद स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले Bharat Gas KYC Status पर क्लिक कर देना है।

- यहां पर अपना Request Id डालकर Date of Birth भरना है। इसके बाद Generate OTP पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएंगा, उसे OTP वाले बाक्स में भरकर “Check Status” पर क्लिक कर देना है। अब आप देख सकते हैं केवाईसी अपडेट हुआ है या नहीं।
इसे भी पढ़े