सीजी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?। CG TET Admit Card 2024 Download

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (CGTET24) का एडमिट कार्ड आनलाइन जारी कर दिया है। सीजी व्यापम द्वारा यह परीक्षा 23 जून 2024 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। सभी पात्र अभ्यर्थी इस आर्टिकल को पढ़कर CGTET Admit Card Download कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप जानकारी बताया गया है, जिसके माध्यम से आप घर बैठे छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि 15 जून 2024 से सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

सीजी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड 2024 (Highlight)

संस्था का नामछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर
परीक्षा का नामCG TET 2024
सीजी टीईटी एडमिट कार्ड जारी तिथि15 जून 2024
CG TET Exam Date23 जून 2024
हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 8269801982
ईमेल आईडीhelpdesk.cgvyapam@gmail.com

सीजी टीईटी एडमिट कार्ड 2024 नोटिस जारी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा सीजी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन 23-06-2024 को आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी cg VYAPAM पोर्टल पर लागिन करके अपने प्रोफाइल में जाकर CG TET Admit Card 2024 Download कर सकते हैं।

इसके अलावा अभ्यर्थी सीजी व्यापम की आफिशियल वेबसाइट पर डायरेक्ट क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन फार्म भरते समय जो मोबाइल नंबर आपने दिया था, उस मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से लिंक भी भेजा जाता है। अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक करके बस 1 मिनट में अपने मोबाइल फोन में CG TET Admit Card Download कर सकते हैं।

सीजी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले CG VYAPAM की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Admit Card का आप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही वर्तमान समय में जिस जिस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया है, उनकी लिस्ट आ जायेंगी। आपको “छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET24)-2024 के प्रवेश पत्र” पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको सबसे पहले पोर्टल पर लागिन करना होगा। इसके लिए – Enter Your Registered Mobile No. : यहां पर रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर डालें। Your Password : यहां पर अपना पासवर्ड डालें। इसके बाद Login पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप पोर्टल पर लागिन हो सकतें हैं। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिस पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर सीजी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाता है।

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment