लेबर कार्ड कैसे बनता है Jharkhand : लेबर कार्ड हेतु दस्तावेज क्या क्या लगेगा?

Jharkhand Labour Card Kaise Banta Hai : झारखंड सरकार के द्वारा अपने राज्य में रहने वाले गरीब वर्ग के परिवार का लेबर कार्ड बनाया जा रहा है। प्रदेश में जो भी प्रवासी मजदूर या असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर हैं, वे अपना झारखंड लेबर कार्ड यानी श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं और इस कार्ड के आधार पर झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रही सरकारी योजना और सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड लेबर कार्ड बनाने के लिए सरकार द्वारा क्या नियम और शर्तें निर्धारित किया गया है, झारखंड श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट होना चाहिए। श्रमिक कार्ड का लाभ क्या हैं। लेबर कार्ड कितने दिन में बन जाता है, लेबर कार्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है आदि के बारे में पूरी जानकारी इस लेख में विस्तार से बताया गया है

झारखंड लेबर कार्ड क्या होता हैं?

भारत के असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए लेबर कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड के आधार पर ही श्रमिकों को सरकारी योजना, पेंशन, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सेवाएं आदि का लाभ दिया जाता है। ऐसे ही अब झारखंड सरकार ने भी अपने प्रदेश में रहने वाले श्रमिकों का कार्ड बना रही है।

इस लेबर कार्ड की मदद से उनका जीवन सुधारा जा रहा है। असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी महिला और पुरुष अपना लेबर कार्ड बनवा सकते हैं। आपको बता दे कि यह कार्ड श्रम विभाग झारखंड द्वारा बनाया जाता है।

झारखंड लेबर कार्ड का लाभ

अगर आपने झारखंड श्रमिक कार्ड अपना बनवा लिया है, तो इससे आपको निम्नलिखित लाभ होगा। जो कि इस प्रकार से है-

  • जिन श्रमिकों का लेबर कार्ड बना होगा, उनकी बेटी की शादी के लिए सरकार द्वारा वित्तीय लाभ दिया जाएगा।
  • अगर कोई श्रमिक कार्ड धारक महिला है, तो उसे मातृत्व लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • श्रमिकों की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होने पर पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • जिन श्रमिकों का लेबर कार्ड बना है, उनको तथा उनके परिवार को दुर्घटना तथा मृत्यु मुआवजा भी दिया जाएगा।
  • जिन श्रमिकों का लेबर कार्ड बना है, उनके बच्चों की पढ़ाई हेतु शैक्षिक सहायता तथा छात्रवृत्ति का लाभ भी दिया जाएगा।
  • कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए समर्थन दिया जाएगा।
  • लेबर कार्ड धारक पक्का मकान बनवाने हेतु पीएम आवास योजना में आवेदन कर सकता है।
  • श्रमिक तथा उनके परिवार को गंभीर बीमारी होने पर चिकित्सा की सुविधा प्रदान करना।
  • इसके अलावा सुरक्षा उपकरण, कार्य संबंधी उपकरण खरीदने के लिए सब्सिडी देना।
  • जिनका लेबर कार्ड बना हुआ है, वे श्रमिक सरकारी योजना और सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

झारखंड लेबर कार्ड हेतु दस्तावेज

झारखंड लेबर कार्ड बनवाने के इच्छुक श्रमिकों के पास निम्न डाक्यूमेंट्स होना चाहिए। जो कि इस प्रकार से है-

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • राशन कार्ड ( Ration Card)
  • परिवार के सदस्य का आधार कार्ड (Family Member Aadhar Card)
  • बैंक अकाउंट संख्या ( Bank Account Number)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)

झारखंड लेबर कार्ड बनवाने के लिए पात्रता

ऐसे ही हर किसी का लेबर कार्ड नहीं बन सकता है। झारखंड सरकार द्वारा कुछ नियम और शर्तें निर्धारित किया गया है। उसे पूरा करने वाले व्यक्ति/महिला का ही झारखंड लेबर कार्ड बन सकता है। जो कि इस प्रकार से है-

  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए तथा 60 साल से कम होना चाहिए।
  • आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • व्यक्ति का अपने जिला कार्यालय में पंजीकृत श्रमिक होना अनिवार्य होगा।

Jharkhand Labour Card Kaise Banta Hai. 

झारखंड लेबर कार्ड आप दो तरीके से बनवा सकते हैं। आनलाइन तथा आफलाइन, आगे आर्टिकल में दोनों तरीका विस्तार से बताया गया है।

लेबर कार्ड कैसे बनता है Jharkhand आनलाइन तरीका

अगर आप घर बैठे झारखंड लेबर कार्ड हेतु आनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे दिए निम्न स्टेप को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको झारखंड श्रमिक कार्ड की आफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद सबसे ऊपर दाएं तरफ Login का आप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर देना है।
user login
  • इसके बाद यहां पर Username, Password, Captcha भरकर Login पर क्लिक कर देना है। इसके बाद verify otp क्लिक करके वेरिफिकेशन कर लेना है।
  • अगर आप पोर्टल पर पहली बार आ रहे हैं, तो ऊपर चित्र में देख सकते हैं कि Not Registered? Register here पर क्लिक करना होगा।
user regiestration jharkhand lobour card
  • User Registration-
    • First Name : यहां पर अपना पहला नाम लिखें। जैसे – अगर आपका नाम अजय कुमार है, तो यहां पर अजय लिखना है।
    • Last Name : यहां पर अपना अंतिम नाम लिखें। जैसे – अगर आपका नाम अजय कुमार है, तो यहां पर कुमार लिखना है।
    • Email : यहां पर ईमेल आईडी लिखना है।
    • Mobile : यहां पर अपना मोबाइल नंबर लिखना है।
    • Username : यहां पर अपना नया यूजर आईडी बनायें
    • Password : यहां पर पासवर्ड नया बनाकर डालें।
    • Confirm Password : वहीं पासवर्ड एक बार फिर से डालें।
    • Captcha Text : यहां पर कैप्चा कोड भरना है।
  • इस प्रकार से सभी जानकारी भरने के बाद REGISTER पर क्लिक कर देना है। इसके बाद पोर्टल में लागिन हो जाना है।
  • अब आपको Services के आप्शन पर क्लिक करके Workers Registration >> Registration >> Submit Registration Form पर क्लिक कर देना है।
worker registration form
  • अब इस फार्म में जो भी जानकारी पूछा गया है उसे सही सही भरना है। उसके बाद सभी डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी भी अपलोड कर देना है।
  • सभी जानकारी एक बार चेक करने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार से आप आसानी से झारखंड लेबर कार्ड आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आफलाइन तरीका : झारखंड श्रमिक कार्ड बनाने का

अगर आप को आनलाइन तरीका से श्रमिक कार्ड बनवाने में कोई परेशानी हो रही है, तो आप आफलाइन तरीके से झारखंड लेबर कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको अपने जिला में झारखंड श्रम विभाग के कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां से आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • आवेदन फार्म में सभी जानकारी सही सही भरना है, इसके बाद उसके साथ सभी डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी संलग्न करना है।
  • अब एक बार फिर से आपको जिला स्तर पर झारखंड श्रम विभाग कार्यालय में जाकर आवेदन फार्म जमा कर देना है।
  • याद रखिए लेबर कार्ड बनवाने के लिए कुछ फीस जमा करनी पड़ती है, उसे जमा कर देना है।
  • इसके बाद अधिकारियों द्वारा आवेदन पत्र का जांच होगा, पात्र पाये जाने पर आपका झारखंड लेबर कार्ड बना दिया जाएगा।

झारखंड लेबर कार्ड नवीनीकरण प्रक्रिया

जब नया लेबर कार्ड बनता है तो उसी कार्ड पर आपका एक्सपायरी डेट भी डाल दी जाती है। जब कार्ड एक्सपायर हो जाता है। तो आप श्रमिक कार्ड को लेकर अपने जिला में श्रम विभाग कार्यालय जा सकते हैं। वहां पर लेबर कार्ड नवीनीकरण फार्म भरकर विभाग में जमा करना पड़ता है। इसके साथ ही डाक्यूमेंट्स तथा रिन्यूअल शुल्क जमा करना होता है। इसके बाद अधिकारी द्वारा कार्ड को रिन्यु कर दिया जाता है।

श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाएं

झारखंड सरकार ने अपने प्रदेश में रहने वाले श्रमिकों के लिए विशेष योजनाएं शुरू की है, ताकि उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ सकें। बच्चे शिक्षित हो सके। अगर आपका भी झारखंड लेबर कार्ड बन चुका है, तो आप भी नीचे दिए सभी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

  • श्रमिक औजार सहायता योजना
  • साइकिल सहायता योजना
  • झारखंड असंगठित कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना
  • अंत्येष्टि सहायता योजना
  • मुख्यमंत्री झारखंड अंतराष्ट्रीय प्रवासी
  • श्रमिक अनुदान योजना
  • इसके अलावा भी अन्य बहुत सी योजनाएं

झारखंड श्रमिक कार्ड हेल्पलाइन नंबर

अगर आप को लेबर कार्ड से सम्बंधित कोई शिकायत है, या कोई जानकारी पाना चाहते हैं। तो आप श्रम विभाग झारखंड हेल्पलाइन नंबर – 18003456526 पर संपर्क कर सकते हैं। और अगर वेवसाइट से संबंधित कोई तकनीकी समस्या है तो आप कार्य समय (सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक) के दौरान हेल्पलाइन नंबर – 7632996057 पर संपर्क कर सकते हैं।

Jharkhand Labour Card Kaise Banta Hai. (FAQs)

झारखंड में लेबर कार्ड के क्या लाभ हैं?

पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति 3000 रुपए से 70000 रुपए दिया जाता है। इसके अलावा भी लेबर कार्ड बना होने पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, योजना आदि का लाभ मिलता है।

झारखंड में लेबर कार्ड की स्कालरशिप क्या है?

झारखंड में जिन परिवार का लेबर कार्ड बना हुआ है ऐसे परिवार के बच्चों को 5 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक शिक्षा के लिए स्कालरशिप मिलता है।

झारखंड में श्रमिक कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

जो व्यक्ति/महिला झारखंड का मूल निवासी हो और असंगठित क्षेत्र में कार्य करता है। वह झारखंड श्रमिक कार्ड हेतु आवेदन कर सकता है।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Sukhar Rahat Yojana 2025 : झारखंड किसानों को योजना के तहत 3500 रुपए मिलेगा, जल्द करें आवेदन
झारखंड राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें
झारखंड जोहार योजना पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया
झारखंड में अनुसूचित जाति (SC) की सूची
झारखंड में अन्य पिछड़ा वर्ग जाति सूची
ग्राम पंचायत मुखिया का नाम Jharkhand

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment