Jharkhand Sukhar Rahat Yojana 2025 : झारखंड सरकार के द्वारा किसान भाइयों के लिए मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना शुरू किया गया है। इस योजना के तहत अगर किसान भाइयों का फसल नुकसान होता है, तो उसे सरकार द्वारा आर्थिक सहायता धनराशि दिया जाएगा। क्योंकि हर बार मौसम के कारण किसान भाइयों को काफी नुकसान होता है, बदलते मौसम का प्रभाव उनकी फसल पर भी पड़ता है।
झारखंड किसानों को ज्यादा नुकसान ना हो, उनकी मेहनत का फल उन्हें मिलें। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना झारखंड सरकार ने शुरू किया है। इस योजना में आवेदन कैसे करें, आवेदन करने के लिए पात्रता, सहायता धनराशि कितना मिलता है आदि के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताया गया है।
झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2025
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा 29 अक्टूबर 2018 को मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत जिन किसान भाइयों का प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, बाढ़, आधी, तूफान के कारण फसल नुकसान हो जाता है। ऐसे किसानों को सरकार द्वारा ₹3500 की सहायता धनराशि दिया जाएगा। इस योजना के शुरू होने से झारखंड के लगभग 30 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।
वर्ष 2022 के आंकड़े के अनुसार झारखंड राज्य के 22 जिलों से अधिक को सूखा से प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था। सूखा क्षेत्र होने के कारण यहां फसल काफी मुश्किल से होता था, पानी न मिलने के कारण फसल नुकसान हो जाता था। मगर अब किसान भाई फसल के नुकसान होने पर आर्थिक सहायता धन राशि का सकती है। इस योजना के अंतर्गत अभी तक सरकार ने लगभग 40 करोड रुपए से अधिक का सहायता धनराशि दे चुका है।
Jharkhand Sukhar Rahat Yojana 2025 (Highlights)
योजना का नाम | झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना |
योजना की शुरुआत | 29 अक्टूबर 2018 |
शुरूआत किया गया | श्री हेमंत सोरेन झारखंड मुख्यमंत्री |
राज्य | झारखंड |
विभाग | कृषि विभाग झारखंड |
लाभार्थी | प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसान |
उद्देश्य | किसानों के नुकसान का भरपाई करना |
सहायता धनराशि | 3500 रुपए |
ऑफिशियल वेबसाइट | |
हेल्पलाइन नंबर |
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ
झारखंड सरकार के द्वारा शुरू किया गया सुखाड़ राहत स्कीम से प्रदेश के किसानों को निम्नलिखित लाभ होगा, जो कि इस प्रकार है-
- इस योजना का लाभ केवल झारखंड के रहने वाले किसान भाइयों को मिलेगा।
- ऐसे किसान भाई जिनकी फसल प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान हो जाती है, उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।
- झारखंड के 22 जिलों के 226 विकासखंड जो सूखा से प्रभावित क्षेत्र है, यहां के किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी किसान को ₹3500 सहायता धन राशि दिया जाएगा।
- जहां पहले फसल का नुकसान होने पर पूरा भरपाई किसान खुद करते थें। मगर अब झारखंड सरकार भी उनके नुकसान का भरपाई करेगी।
- इस योजना के शुरू होने से अब किसान भाई बेझिझक अपनी फसल बो सकते हैं।
राहत फसल योजना झारखंड का उद्देश्य
झारखंड सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने के पीछे कई उद्देश्य हैं। जो कि इस प्रकार से है-
- झारखंड में प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, भूकंप आदि के कारण फसल का नुकसान होने पर सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि दिया जाता है।
- इस योजना के शुरू होने से अब तक लगभग 30 लाख किसानों को लाभ पहुंचा है।
- हमारे देश में किसान और जवान को एक दर्जा दिया गया है। इसलिए कहते हैं – जय जवान जय किसान। इसलिए किसान भाइयों को फसल में कोई नुकसान ना हो,
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना हेतु पात्रता
झारखंड के जो भी किसान भाई इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें इस योजना के तहत पात्रता और शर्तें समझ लेना चाहिए।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए किसान का झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- जो किसान भाई सुखार से पीड़ित है, वे ही आवेदन कर सकते हैं।
- वे ही किसान भाई आवेदन कर सकते हैं, जो किसी अन्य बीमा योजना के लाभार्थी न हों।
- जिन किसान भाइयों का प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नुकसान हो जाता है, वे ही आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए डॉक्यूमेंट
झारखंड के जो भी किसान भाई इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं। उनके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होना चाहिए।
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
- ईमेल आईडी (Email ID)
- राशन कार्ड (Ration Card)
- पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
- खेत का खाता संख्या (Land Record Number)
- बैंक अकाउंट (Bank Account Details)
- खसरा नंबर (Khasra Number)
- किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card)
- निवास प्रमाण पत्र (Residential Certificate)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना अप्लाई 2025
जो भी किसान भाई इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, नीचे दिए निम्न स्टेप फालो करें-
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

- लिंक पर क्लिक करते ही आप होम पेज पर आ जाओगे, इसके बाद आपको स्क्रोल डाउन करते हुए नीचे आना है।

- ऊपर चित्र के अनुसार तीर के सामने “पंजीकरण करें” पर क्लिक कर देना है।

- अब यहां पर Username or Email, Password भरना है। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर “sign in” पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने मुख्यमंत्री सुखाड़ फसल योजना आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- उसमें सभी जानकारी सही सही भरना है, उसके साथ दस्तावेज की फोटोकॉपी अपलोड करके Submit पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप घर बैठे बड़ी आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड सुखाड़ राहत योजना Login
इसके लिए सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करना है आपके सामने इस योजना का लागिन पेज खुल जाएगा। अब यहां पर आपको Username or email तथा Password भरना है। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर “पंजीकरण करें” पर क्लिक कर देना है। बस आप पोर्टल पर लागिन हो चुके हैं।
FAQs
झारखंड में सुखाड़ का पैसा कब मिलेगा?
जब झारखंड के सूखा क्षेत्र में फसल का नुकसान होता हैं, तब किसान भाई इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद लाभार्थी किसान को सुखाड़ का पैसा मिलता है।
सुखाड़ योजना में कितना पैसा मिलता है?
सुखाड़ योजना में लाभार्थी किसान को 3500 रुपए मिलता है।
इसे भी पढ़ें