Bageshwar Dham Katha List : दोस्तों आज के समय में बागेश्वर धाम को कौन नहीं जानता है। बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के ग्राम गढ़ा में स्थित है। बागेश्वर धाम पर शनिवार और मंगल को भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। बागेश्वर धाम का मंदिर शनिवार मंगल के अलावा बाकी दिन भी खुला रहता है। आप दर्शन करने आ सकतें हैं। इसके अलावा बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के द्वारा अलग-अलग जगह पर कथाएं चलाई जाती हैं। जो श्रद्धालु धाम पर नहीं आ सकते वे कथा में पहुंचकर गुरु जी का आशीर्वाद तथा दिव्या दरबार में बैठ सकते हैं।
जो श्रद्धालु बागेश्वर धाम की कथा में पहुंचाना चाहते तो है मगर उन्हें सही जानकारी नहीं होता है। कि बागेश्वर धाम की अगली कथा कहां पर है और कब होने वाली है। उस कथा में दिव्या दरबार लगाया जाएगा या नहीं। पूरी जानकारी इस आर्टिकल में बताने वाला हूं। बागेश्वर धाम प्रोग्राम लिस्ट 2025 यानि बागेश्वर धाम की कथा इस महिने कहां पर कितने दिनों की होने वाली है।
गुरु जी धाम पर कब मिलेंगे?
जो भी श्रद्धालु बागेश्वर धाम पर बालाजी का दर्शन करने आना चाहते हैं, वे धाम पर कभी भी आ सकते हैं। लेकिन अगर आप गुरु जी से मिलना चाहते हैं, दिव्य दरबार में बैठना चाहते हैं। पर्चा बनवाना चाहते हैं तो आपको आने से पहले पता कर लेना चाहिए कि गुरू जी धाम पर हैं या नहीं।

इसके लिए बागेश्वर धाम सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 7055005533/7055005554 जारी किया गया है। जिस पर काल करके जानकारी पा सकते हैं कि गुरु जी धाम पर कब रहेंगे। एक बात और गुरू जी की जब बाहर कहीं भी कथा नहीं चलती है, तब धाम पर ही रहते हैं। ऐसे में कथा लिस्ट चेक करके यह जान सकते हैं कि इस महिने बागेश्वर धाम की कथा कहां कहां होने वाली है तथा इस महिने गुरु जी धाम पर कब कब रहेंगे।
कथा में दिव्य दरबार लगेगा कि नहीं
बहुत से श्रद्धालुओं के मन में यह भी सवाल होता है कि गुरु की कथा में दिव्य दरबार लगेगा कि नहीं। हो सकता है मैं इतनी दूर से कथा में जाऊं और गुरु जी दरबार ही न लगाये। तो दोस्तो मैं आपको बता दूं गुरु जी लोगों की पीड़ा को समझते हैं, लोगों का भला करना उनका उद्देश्य है।
इसलिए गुरुजी जहां भी कथा करने जाएं, देश विदेश हर जगह दिव्य दरबार जरूर लगाते है। ताकि आये हुए भक्तों का पर्चा बन सके उनकी समस्या का समाधान निकल सकें।
Bageshwar Dham Katha List.
अगर आप जानना चाहते हैं कि बागेश्वर धाम अगामी कथा 2025 कब और कहां होने वाली है, तो आप गूगल पर सर्च कर सकते हैं- बागेश्वर धाम कथा Ajay Info, ऐसा सर्च करते ही आप इस हमारे वेबसाइट पर पहुंच जायेगा। जहां पर आपको सही जानकारी मिलेगी।
दिनांक | कथा | स्थान | लाइव कथा |
13 दिसम्बर से 21 दिसम्बर 2024 | विदेश यात्रा | 14-16 तारीख तक लंदन में, 18-20 आस्ट्रेलिया में | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2024 | श्री हनुमंत कथा | जलगांव, महाराष्ट्र | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
3 जनवरी से 6 जनवरी 2025 | श्री हनुमंत कथा | अहमदाबाद, गुजरात | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
7 जनवरी से 9 जनवरी 2025 | ऊर्जा संचय | कटनी, मध्य प्रदेश | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
11 जनवरी से 15 जनवरी 2025 | श्री हनुमंत कथा | जगरनाथ पुरी, ओडिशा | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
26 जनवरी से 3 फरवरी 2025 | प्रयागराज कुंभ महोत्सव | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
4 फरवरी से 26 फरवरी 2025 | गुरु जी बागेश्वर धाम पर रहेंगे | रोजाना दिव्य दरबार लगेगा | – – – – – – – |
23 फरवरी 2025 | कैंसर हास्पिटल का भूमि पूजन हैं | देश के वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी आयेंगे | – – – – – – |
26 फरवरी 2025 | 251 कन्याओं का विवाह उत्सव हैं | देश के वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी आयेंगी। | – – – – – – – |
6 मार्च से 10 मार्च 2025 | हनुमंत कथा | श्री राम जानकी मठ रामनगर, गोपालगंज बिहार | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
23 मार्च 2025 – 27 मार्च 2025 | हनुमंत कथा | मेरठ उत्तर प्रदेश | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
03 अप्रैल से 16 अप्रैल 2025 | मंदिर का यज्ञ पूजन तथा दिव्य दरबार लगेगा | भिवंडी महाराष्ट्र (यहां पर बागेश्वर बाबा का नया मंदिर बना है) | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
19 अप्रैल से 23 अप्रैल 2025 | श्री हनुमंत कथा | नेपाल | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
26 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 | श्री हनुमंत कथा | दिल्ली | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
03 मई से 14 मई 2025 | साधना | बद्रीनाथ | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
17 मई से 19 मई 2025 | ऊर्जा संचय | नैनीताल | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
21 मई से 23 मई 2025 | श्री हनुमंत कथा | पानीपत | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
26 मई से 30 मई 2025 | श्री हनुमंत कथा | पंचकूला | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
3 जून 2025 | प्रवास | आस्ट्रेलिया | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
6 जून से 8 जून 2025 | श्री हनुमान कथा | Sleeman sports centre, chandler Arena, CNR Old Cleveland And Tilley Roads, Chandler Qld 4155, Brisbane (Australia) | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
21 जून से 22 जून 2025 | श्री हनुमंत कथा | ड्यू ड्राप इवेंट सेंटर, 770 ग्रेट साउथ रोड, पापातुई, मैनुकाउ, आकलैंड, न्यूजीलैंड | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
27 जून से 29 जून 2025 | दिव्य दर्शन एवं आशीर्वचन | बागेश्वर बालाजी सनातन मठ, भिवंडी (मुम्बई) | संस्कार चैनल तथा बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। |
नोट : जब गुरु जी की कथा बाहर नहीं होती, तब गुरू जी धाम पर होते हैं। इसलिए आप ऊपर दिए गये धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री प्रोग्राम लिस्ट 2025 से यह जान सकते हैं। धीरेन्द्र शास्त्री गुरु जी धाम पर कब कब रहेंगे। इसके बाद बागेश्वर धाम पर आ सकते हैं।
बागेश्वर धाम कथा में यजमान कैसे बनें?
बहुत से श्रद्धालुओं का सपना होता है कि कथा में यजमान बनने का। अगर आप धाम पर गये है तो वहां बागेश्वर धाम कार्यालय कुल 5 बनाया गया है। आप कार्यालय नं 1 & 2 से यजमान बनने की जानकारी पा सकते हैं। हां अगर धाम पर नहीं गये है तो बागेश्वर धाम की हेल्पलाइन नंबर– 7055005553/7055005554 तथा ईमेल आईडी- bageshwardham@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
FAQs
बागेश्वर धाम की कथा कब और कहा है?
इसके लिए आपको गूगल पर सर्च करना है- बागेश्वर धाम कथा Ajay Info, आपको जानकर मिल जायेगा। इस महिने कथा कब कब कहां होने वाली है।
बागेश्वर धाम सरकार की फीस कितनी हैं?
आपको बता दे कि बागेश्वर का दर्शन करना, कथा में बैठना, पर्ची बनाना, अर्जी बांधना, धाम पर सुबह-शाम अन्नपूर्णा में भोजन करना आदि बिल्कुल फ्री है। कहीं भी कोई पैसा नहीं लिया जाता है।
बागेश्वर धाम से संपर्क कैसे करें?
इसके लिए बागेश्वर धाम हेल्पलाइन नंबर 7055005553/7055005554 तथा ईमेल आईडी- bageshwardham@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
मैं धीरेन्द्र शास्त्री से कैसे मिल सकता हूं।
अगर आप की अर्जी लग जाता है, तभी आप गुरु जी से आमने-सामने मिल सकते हैं। उनके पास बैठ का अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। लेकिन अगर पर्ची नहीं बना है, लेकिन मरीज बहुत गंभीर है, तो सेवादार से कहकर गुरू जी से मिल सकते हैं।
बागेश्वर धाम कितनी बार जाना पड़ता है?
इसका कोई सटीक जानकारी नहीं है। क्यों गुरु जी के अनुसार 21 पेशी करना पड़ता है यानि 21 बार धाम पर जाना पड़ता है। अगर इससे पहले पर्ची बन जाये तब भी 21 पेशी करना ही पड़ता है।
धीरेन्द्र शास्त्री के दादा गुरु कौन थें?
धीरेन्द्र शास्त्री जी के दादा गुरु यानि उनके दादा भगवान दास गर्ग थे। उनकी सात संतान थी, जिसमें से पांचवीं संतान राम कृपाल गर्ग थे। राम कृपाल गर्ग के दो संतान है धीरेन्द्र शास्त्री यानि गुरू जी, शालिग्राम गर्ग यानि छोटे महराज
इसे भी पढ़ें
1 bhai ka karesh
2 karj se mukti kab milegi
3 kon sa bijnesh me safal hoge
2 hanumanji our vishnu Laxmi g ka mandir banana chahti hu
Hamara Kuch bhi nahi ha to hamara kase barayga