SBI बैंक में पैसा जमा करने का फार्म कैसे भरें? : हिंदी तथा अंग्रेजी में 

SBI Bank Me Paisa Jama Karne Ka Form Kaise Bhare : दोस्तों अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता खुला हुआ है, तो कभी न कभी अपने बैंक अकाउंट में पैसा जमा करने की जरूरत पड़ती रहती है। लेकिन पैसा जमा करने के लिए डिपोजिट फार्म भरने की जरूरत पड़ती है। इसलिए आज के आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं कि SBI बैंक में पैसा जमा करने का फार्म कैसे भरा जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लेकिन बहुत से भाई लोग ऐसे हैं जिन्हें डिपोजिट फार्म भरने की जानकारी नहीं होता हैं। और बैंक में किसी कर्मचारी से पूछने पर बताते नहीं है। इधर फार्म गलत भरने पर बैंक खाते में पैसा जमा नहीं होता है। इसलिए इस लेख में पूरा स्टेप बाय स्टेप एसबीआई अकाउंट में पैसा जमा करने का फार्म भरने का तरीका बताया गया है।

SBI डिपाजिट फार्म क्या होता हैं?

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा अपने ग्राहकों के लिए बैंक अकाउंट में पैसे जमा करने के लिए डिपाजिट फार्म जारी किया गया है। SBI Deposit Form को आनलाइन वेवसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं। या किसी भी एसबीआई ब्रांच से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस फार्म में पूरी जानकारी भरना होता है, जैसे – नाम, कितना पैसा जमा करना है आदि। लेकिन डिपाजिट फार्म भरते समय सावधानी से फार्म भरना चाहिए, नहीं तो फार्म रिजेक्ट हो जाएगा।

SBI Bank Me Paisa Jama Karne Ka Form Kaise Bhare.

जब आप एसबीआई बैंक ऑफ इंडिया में पैसा जमा करते हैं तो आपको Form D भरना होता हैं। जिसे बैंक ब्रांच से ही प्राप्त कर सकते हैं। या डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- SBI Deposit Form Download

COUNTERFOIL – 1
DEPOSITORS COPY

  • SBI BRANCH NAME : यहां पर अपने बैंक ब्रांच का नाम लिखना है।
  • NAME & ADDRESS OF DEPOSITOR : यहां पर अपना नाम लिखें तथा पूरा पता लिखें।
  • FATHER/HUSBAND NAME : यहां पर अपने पति या पिता का नाम लिखें।
  • SCSS A/C NO : यहां पर अपना बैंक अकाउंट नंबर भरना है।
  • AMOUNT OF DEPOSIT : जितना पैसा जमा करना चाहते हैं, उसे यहां पर भरना है। जैसे – अगर आपको 5 हजार रुपए जमा करना है, तो यहां पर 5000/- लिखना है।
  • CHEQUE/DD REALISATION CHARGE : यहां पर कुछ नहीं भरना है।
  • ACCOUNT TRANSFER FEES : यहां पर कुछ नहीं भरना है।
  • DUPLICATE PASSBOOK FEES : यहां पर कुछ नहीं भरना है।
  • OTHER CHARGES IF ANY : यहां पर कुछ नहीं भरना है।
  • TOTAL AMOUNT : यहां पर जितना पैसा जमा करना चाहते हैं, उसे टोटल करके लिखें। जैसे – अगर आपको 5 हजार रुपए जमा करना है, तो यहां पर 5000/- लिखना है।
  • Rupees : जितना पैसा जमा करना है, उसे शब्दों में भरें। जैसे – अगर आपको 5 हजार रुपए जमा करना है, तो यहां पर पांच हजार रुपए लिखना है।
  • DETAILS OF CASH DEPOSIT : जब आप बैंक में पैसा जमा करते हैं, तब आपके पास 1000, 500, 100, 50, 20, 10 का कितना नोट है, उसकी जानकारी पूरा भरें।
  • TOTAL BY CASH : कितना पैसा बैंक अकाउंट में जमा कर रहें हैं, उसे एक बार फिर से यहां पर लिखना है।
  • Depositor Signature : यहां पर अपना हस्ताक्षर करना है।
  • For the Use of Branch : इसके नीचे आपको कोई जानकारी नहीं भरना है, यह बैंक का कार्य होता है।

COUNTERFOIL – 2
BANK COPY

  • आपने जो जानकारी COUNTERFOIL – 1 में भरा हुआ है, वहीं जानकारी COUNTERFOIL – 2 में सही सही भरना है।
  • SBI बैंक में पैसा जमा करने का फार्म भरने के बाद उसके साथ बैंक पासबुक तथा कैश रुपए बैंक कर्मचारी के पास जमा कर देना है।

एसबीआई डिपोजिट फार्म भरते समय ध्यान दें?

  • SBI डिपोजिट फार्म भरते समय हमेशा एक पेन का उपयोग करना चाहिए।
  • फार्म में कहीं भी कट-पिट नहीं करना चाहिए।
  • बैंक ब्रांच में जाते समय अपना पासबुक साथ में लेकर जाना चाहिए
  • इसके अलावा निम्न जानकारी भरते समय ध्यान दें-
    • बैंक शाखा का नाम
    • जमा करने की तारीख
    • खाता प्रकार – बचत/चालू खाता
    • खाता संख्या
    • खाताधारक का नाम
    • जमा राशि अंकों में
    • जमा राशि शब्दों में
    • नोटों की संख्या
    • जमाकर्ता का हस्ताक्षर

FAQs

बैंक में 1 दिन में कितने पैसे जमा कर सकते हैं?

एक दिन में 50 हजार रुपए जमा कर सकते हैं, अगर 50 हजार से ऊपर जमा करते हैं तो बैंक कर्मचारी को पैन कार्ड देना पड़ता है। 

Account में कितने पैसे होने पर टैक्स लगता है?

नया नियम अनुसार – अगर व्यक्ति के बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपए से अधिक है, तभी आयकर विभाग को टैक्स देना होगा। 10 लाख रुपए से कम होने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

SBI सेविंग अकाउंट में कितना पैसा जमा कर सकते हैं?

अपने एसबीआई बैंक अकाउंट में बिना पैन कार्ड के 49999 रुपए जमा कर सकते हैं। अगर बैंक अकाउंट से पैन कार्ड लिंक है, तो पैन कार्ड जमा करके एक बार में 2 लाख रुपए जमा कर सकते हैं।

एसबीआई अकाउंट में कितना बैलेंस रखना चाहिए?

बड़े शहरों के लिए एसबीआई अकाउंट में न्यूनतम 3 हजार रुपए होना चाहिए। छोटे शहरों के लिए 2 हजार रुपए होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एसबीआई अकाउंट में 1 हजार रुपए होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

SBI चेक बुक डिलीवरी स्टेटस चेक करें
16 अंकों का SBI एटीएम कार्ड नंबर कैसे पता करें
एसबीआई पशुपालन लोन कितना मिलता है
5 हजार रुपए निवेश करने पर, मिलेगा 1 लाख 29 हजार रुपए, जानें SBI का नया RD स्कीम क्या है
बैंक ऑफ इंडिया में आधार कार्ड कैसे लिंक करें
बैंक ऑफ बड़ौदा का यूजर आईडी कैसे पता करें

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment