दोस्तों आपको पता है अगर आप का नाम राशन कार्ड में है, तभी सरकार की तरफ से राशन मिलता है। इसके अलावा भी राशनकार्ड में नाम होने पर बहुत से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप बिहार के रहने वाले हैं तो आज के लेख में जान सकते हैं कि बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें?
बिहार के सभी नागरिकों के लिए राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जिसका उपयोग सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए कर सकते हैं। अगर आप ने भी अभी जल्दी में राशन कार्ड में नाम जुड़वाया है तो बिहार राशन कार्ड में अपना नाम चेक जरूर कर लें।
बिहार राशन कार्ड में अपना नाम कैसे चेक करें?
दोस्तों आज का समय डिजिटल युग का चल रहा है। इसलिए कोई भी बिहार निवासी घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ही बिहार राशन कार्ड सूची में नाम देख सकता है। इसके लिए नीचे बताए गए तरीके को फालो करें-
- सबसे पहले आपको ईपीडीएस बिहार राशन कार्ड की आफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर ही दाएं तरफ सबसे ऊपर तीन लाइन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद ऊपर चित्र के अनुसार तीर के सामने “RC Details” पर क्लिक कर देना है।
- यहां पर अपना जिला सलेक्ट करके राशन कार्ड नंबर भरकर Search पर क्लिक कर देना है।
- Urban : अगर आप शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं, तो आपको Urban सलेक्ट करना है।
- Rural : अगर आप ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं, तो आपको Rural सलेक्ट करना है।
- शहरी क्षेत्रों में राशन कार्ड नंबर 21 अंकों का होता हैं। सर्च करते समय 20 अंक ही डालें, 9वां अंक छोड़ देना है।
- इसके बाद राशन कार्ड नंबर डालकर Search पर क्लिक कर देना है।
- यहां पर आप पूरी जानकारी देख सकते हैं। जैसे – Member ID, Member Name, Father/Husband Name, Gender, Age, Aadhar No, Status आदि देख सकते हैं।
- यही पर आप देख सकते हैं कि Member Name में आपका नाम दिख रहा है कि नहीं। इस प्रकार से आप बिहार राशन कार्ड में नाम देख सकते हैं।
नोट : अगर आप अभी जल्दी में राशन कार्ड में नाम जुड़वाया है, तो ऊपर बताएं गये तरीके से बिहार राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
जिलावार बिहार राशन कार्ड लिस्ट देखें?
नीचे सारणी में हमने बिहार के उन जिलों का नाम दिया हुआ है, जिनका आनलाइन डाटा उपलब्ध है। यानि अगर आप इन जिला के रहने वाले हैं, तो epsd Bihar में अपना नाम देख सकते हैं।
कटिहार (Katihar) | वैशाली (Vaishali) |
खगड़िया (Khagaria) | West Champaran (पश्चिम चम्पारण) |
Kaimur (कैमूर) | Sheohar (शिवहर) |
Jamui (जमुई) | Sitamarhi (सीतामढ़ी) |
Jehanabad (जहानाबाद) | Siwan (सीवान) |
Gaya (गया) | Samastipur (समस्तीपुर) |
Gopalganj (गोपालगंज) | Saran (सारन) |
दरभंगा (Darbhanga) | शेखपुरा (Shiekhpura) |
पूर्वी चम्पारण (East Champaran) | पूर्णिया (Purnea) |
बक्सर (Buxar) | रोहतास (Rohtas) |
भागलपुर (Bhagalpur) | सहरसा (Saharsa) |
बेगूसराय (Begusarai) | मुंगेर (Monghyr) |
भोजपुर (Bhojpuri) | मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) |
बांका (Banka) | नवादा (Nawada) |
अररिया (Araria) | पटना (Patna) |
औरंगाबाद (Aurangabad) | किशनगंज (Kishanganj) |
अरवल (Arwal) | मधुबनी (Madhubani) |
इसे भी पढ़ें