Gata Sankhya Se Khatauni Kaise Dekhe : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए भूलेख पोर्टल लांच किया गया है। जहां से कोई भी व्यक्ति आनलाइन अपना खतौनी अथवा भूमि का विवरण निकाल सकता है। वैसे तो खतौनी अनेक तरीके से निकाल सकते हैं लेकिन आज के आर्टिकल में मैं बताने वाला हूं कि आप घर बैठे गाटा संख्या से अपने जमीन का खतौनी कैसे निकाल सकते हैं।
ज्यादातर ऐसे लोग भी है जिन्हें अपने भूमि का गाटा नंबर पता होता है, खसरा नंबर पता होता है। भूमि के असली मालिक का नाम पता होता है लेकिन फिर भी खतौनी निकालने के लिए राजस्व विभाग कार्यालय के चक्कर काटते रहते है। मगर आज नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करके गाटा संख्या से खतौनी चेक कर सकते हैं।
गाटा संख्या क्या होता हैं?
दोस्तों सबसे पहले आपको यह समझ लेना चाहिए कि गाटा संख्या को खसरा नंबर भी कहते हैं। जमीन की पहचान के लिए सरकार द्वारा सभी जमीन का एक यूनिक नंबर जारी किया जाता है। इसी यूनिक नंबर से उस जमीन की पहचान की जाती है जिसे गाटा संख्या या खसरा नंबर कहते हैं।
गाटा संख्या से आप किसी भी जमीन का खतौनी निकाल सकते हैं। उस खतौनी में जमीन का पूर्ण विवरण उपलब्ध होता हैं क्योंकि खतौनी उस जमीन का भू अभिलेख दस्तावेज होता हैं। खतौनी में जमीन के मालिक से लेकर जमीन का पूर्ण विवरण होता है।
Gata Sankhya Se Khatauni Kaise Dekhe.
अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, तो आप गाटा संख्या से खतौनी निकाल सकते हैं। नीचे आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश के भूमि की ऑफिशियल वेबसाइट “यूपी भूलेख” पर जाना होगा।

- आफिशियल वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर सबसे ऊपर “रियल टाइम खतौनी की नकल देखें” पर क्लिक कर देना है। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Submit पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद अपना जनपद, तहसील, ग्राम आदि जानकारी भर देना है।

- ऊपर दिए चित्र के अनुसार तीर के सामने “खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें” पर क्लिक कर देना है। इसके बाद गाटा संख्या भरकर खोजें पर क्लिक करें।

- अब यहां पर देख सकते हैं कि आपका खतौनी दिखाई दे रहा है,इस आप डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रकार से आप बड़ी आसानी से गाटा संख्या से खतौनी निकाल सकते हैं।
राज्यवार लिंक : गाटा संख्या से खतौनी कैसे निकालें?
उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्य के लोग भी घर बैठे गाटा संख्या से खतौनी चेक कर सकते हैं। इसके लिए सभी राज्यों का भू लेख लिंक दिया गया है।
राज्य का नाम | भूलेख लिंक |
आंध्र प्रदेश | Click here |
असम | Click here |
छत्तीसगढ़ | Click here |
गुजरात | Click here |
हिमाचल प्रदेश | Click here |
कर्नाटक | Click here |
मध्य प्रदेश | Click here |
मणिपुर | Click here |
मिज़ोरम | Click here |
ओडिशा | Click here |
राजस्थान | Click here |
तमिलनाडु | Click here |
त्रिपुरा | Click here |
उत्तराखंड | Click here |
अरुणाचल प्रदेश | Click here |
बिहार | Click here |
गोवा | Click here |
हरियाणा | Click here |
झारखंड | Click here |
केरल | Click here |
महाराष्ट्र | Click here |
मेघालय | Click here |
नागालैंड | Click here |
पंजाब | Click here |
सिक्किम | Click here |
तेलंगाना | Click here |
पश्चिम बंगाल | Click here |
इसे भी पढ़ें