Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2025 : बिहार के गरीब नागरिकों के लिए सामाजिक कल्याण विभाग बिहार सरकार के द्वारा एक शानदार योजना शुरू किया गया है जिसका नाम है बिहार कन्या विवाह योजना। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के गरीब नागरिक जब अपनी बेटी की शादी करेंगे, तो सरकार के द्वारा ₹10000 की सहायता धनराशि दिया जाएगा।
अगर आप भी बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ पाना चाहते हैं। प्रदेश के किन नागरिकों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा। इस योजना से क्या लाभ होगा। बिहार कन्या विवाह योजना शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का उद्देश्य क्या है आदि के बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में बताया गया है। इसलिए ध्यान पूर्वक इस लेख को पूरा पढ़ें।
बिहार कन्या विवाह योजना क्या है?
बिहार सरकार ने अपने प्रदेश के गरीब नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू किया है यह योजना सामाजिक कल्याण विभाग बिहार सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के गरीब नागरिक जो अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाते हैं। बेटी की शादी करने के लिए बड़ी मुश्किल से धन एकत्र करते हैं। ऐसे परिवार को इस योजना के तहत ₹10000 की आर्थिक मदद सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।
बिहार सरकार द्वारा प्रदेश में हो रहे बाल विवाह को रोकना, महिलाओं को सशक्त बनाना तथा गरीब पिता के ऊपर शादी के बोझ को कम करना है। इसलिए दोस्तों अगर आप भी अपनी बेटी की शादी के लिए सरकार द्वारा आर्थिक लाभ पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पात्रता और दस्तावेज, नियम और शर्तें आदि की जानकारी आगे बताया गया है।
Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2025 (Highlights)
आर्टिकल का नाम | बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2025 |
राज्य | बिहार |
विभाग | समाजिक कल्याण विभाग बिहार सरकार |
सहायता राशि | 10000 रुपए |
लाभार्थी | प्रदेश के गरीब परिवार |
उद्देश्य | महिलाओं को सशक्त बनाना |
आवेदन प्रक्रिया | आनलाइन व आफलाइन |
आफिशियल वेबसाइट | Click here |
हेल्पलाइन नंबर | serviceonline[dot]bihar[at]gov[dot]in |
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार का लाभ
- इस योजना का लाभ केवल बिहार नागरिकों को मिलेगा, अन्य राज्य के लोग इसका लाभ नहीं उठा सकते हैं।
- इस योजना से बाल विवाह को रोकने में मदद मिलेगी।
- इस योजना के शुरू होने से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
- इस योजना के शुरू होने से गरीब पिता को अपनी बेटी की शादी करने के लिए सहायता राशि – ₹10000 मिल सकेगा।
- इस योजना के शुरू होने से अब समाज बेटी को बोझ नहीं समझेगा, क्योंकि सरकार शादी हेतु सहायता कर रही है।
बिहार कन्या विवाह स्कीम का उद्देश्य
बिहार सरकार ने ऐसे ही हवा में इस योजना को शुरू नहीं किया है। बल्कि इसके पीछे बहुत ही अहम उद्देश्य को पूरा करने के लिए शुरू किया है। जो कि इस प्रकार से है-
- आर्थिक सहायता : गरीब परिवार को अपनी बेटी की शादी करने के लिए सरकार 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद करती हैं।
- गरीब परिवार की मदद : प्रदेश के जो गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाते हैं। बेटी की शादी करना उनके लिए बोझ होता हैं। ऐसे परिवार को सहायता राशि देकर मदद करना है।
- बाल विवाह रोकना : प्रदेश के बहुत से गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी बाल्यावस्था में ही कर देते हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु पात्रता
बिहार सरकार द्वारा कन्या विवाह योजना के लिए कुछ पात्रता निर्धारित किया गया है। अगर इनमें से सभी पात्रता आपके पास है, तभी आप आवेदन कर सकते हैं। जो कि इस प्रकार से है-
- आवेदन करने हेतु बालिका की उम्र 18 साल या उससे अधिक होना चाहिए।
- बालिका की शादी 22 नवम्बर 2007 के बाद हुआ हो।
- बालिका तथा बालिका का परिवार मूल रूप से बिहार का निवासी होना चाहिए।
- बालिका के परिवार की वार्षिक आय ₹60000 से अधिक नहीं होना चाहिए।
- बालिका जिस लड़के से शादी कर रही है, उसकी उम्र 21 साल होना चाहिए।
नोट : अगर कोई महिला पुनर्विवाह कर रही है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। हां अगर कोई महिला विधवा हैं, तो उसे विधवा विवाह करने पर इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Documents
बिहार के रहने वाले जो परिवार अपनी बेटी की शादी करने हेतु इस योजना में आवेदन करने के इच्छुक हैं। उनके पास निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- दहेज न लेने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
- लड़के का जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बीपीएल राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बालिका की जन्म तिथि
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- विवाह पंजीकरण फार्म
बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आवेदन कैसे करें?
इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। कम पढ़ा लिखा इंसान भी आसानी से आवेदन कर सकता है।
- सबसे पहले आपको अपने ब्लाक स्तर पर या तहसील स्तर पर या जिला स्तर पर सामाजिक कल्याण विभाग कार्यालय से आवेदन फॉर्म लेना है।
- आवेदन फार्म में अपना सभी जानकारी सही-सही भरना होगा, इसके बाद फार्म के साथ डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी संलग्न कर देना है।
- इसके बाद आवेदन फार्म को ले जाकर संबंधित कार्यालय में जमा कर देना है।
- इस प्रकार से आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के फलस्वरूप विभागीय अधिकारियों द्वारा फार्म का जांच किया जाता है।
- अगर आप योजना के पात्र पाये जाते हैं, तो लाभार्थी के बैंक अकाउंट में सहायता धनराशि ट्रांसफर किया जाता है।
- यहां पर इस बात का ध्यान दें पुनर्विवाह करने वाली महिला इस योजना में आवेदन नहीं कर सकती हैं।
- विधवा महिला पुनः विवाह करने की स्थिति में आवेदन कर सकती हैं।
Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Scheme (FAQs)
बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कितना पैसा मिलता है 2025 में?
इस योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2025 में प्रति लाभार्थी 10 हजार रुपए दिया जाता है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार में क्या क्या डाक्यूमेंट्स लगते हैं?
इस योजना में आवेदन हेतु निम्न दस्तावेज लगता है – आधार कार्ड, दहेज न लेने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र, निवास प्रमाण पत्र, लड़की का जन्म प्रमाण पत्र, लड़के का जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बीपीएल राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, बालिका की जन्म तिथि, बैंक खाता विवरण, आय प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण फार्म आदि।
बेटी की शादी के लिए पैसे कैसे मिलेंगे?
बेटी की शादी के लिए सहायता राशि पाने के लिए सबसे पहले कन्या विवाह योजना फार्म Bihar भरना होगा। आवेदन के बाद चयनित लाभार्थी के बैंक अकाउंट में सीधा पैसा भेजा जाएगा।
इसे भी पढ़े