PNB One App Se FD Kaise Tode : पीएनबी वन ऐप से एफडी कैसे तोड़े?

PNB One App Se FD Kaise Tode : दोस्तों पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अपने कस्टमर के लिए मोबाइल वन ऐप लॉन्च किया गया है, जिसकी मदद से पीएनबी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आप घर बैठे पीएनबी वन ऐप से एफडी कर सकते हैं। अपने इच्छा अनुसार FD तोड़ सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच में जाकर या वन ऐप की मदद से फिक्स्ड डिपॉजिट किया है। तो FD तोड़ने के लिए बैंक ब्रांच में जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर बैठे PNB One App से फिक्स्ड डिपॉजिट का पैसा निकाल सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको यह बताने वाले हैं कि PNB वन ऐप से एफडी कैसे तोड़े?

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) क्या होता हैं?

ज्यादातर लोग अपने पैसे का सही निवेश करना चाहते हैं। सोचते हैं सुरक्षित निवेश करके अच्छा लाभ कमाया जाएं। तो इसके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट बेहतर विकल्प है। आप किसी भी बैंक, वित्तीय कंपनी में एक निश्चित अवधि तक रकम जमा करके उस पर ब्याज कमा सकते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट पर कितना ब्याज मिलेगा यह सब धनराशि जमा करते समय ही तय हो जाती हैं।

आज के समय में सभी बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के लिए FD की सुविधा दी जाती है। बचत खाता की तुलना में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज मिलता है। वैसे तो एक निश्चित अवधि के लिए FD किया जाता है, हां अगर आप चाहे तो जरूरी कार्यों के लिए समय से पहले ही Fixed Deposit का पैसा निकाल सकते हैं। समय से पहले अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट निकालते हैं तो कुछ चार्ज लग सकता है।

PNB One App Se FD Kaise Tode.

अगर आप भी पीएनबी मोबाइल वन ऐप चलाते हैं तो घर बैठे FD अकाउंट तोड़ सकते हैं। चाहे एफडी का समय पूरा हुआ हो या नहीं। इसके लिए निम्न स्टेप फालो करें-

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से पीएनबी वन ऐप डाउनलोड कर लेना है।
  • इसके बाद एप्लीकेशन में लागिन कर लेना है।
  • अब आपको “DEPOSIT ACCOUNT” पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको जिस भी फिक्स्ड डिपॉजिट को तोड़ना चाहते हैं, उस पर क्लिक कर देना है इसके बाद सबसे नीचे SERVICES के आप्शन पर क्लिक कर देना है। 
  • अब इसके बाद “Premature FD/RD Close” पर क्लिक करना होगा। दो आप्शन को भरना है।
    • FD/RD Account to be Closed : अपना FD अकाउंट सलेक्ट करना है।
    • FD/RD Account Holder Name : एफडी अकाउंट आपके नाम पर है, इसलिए यहां पर अपना नाम भरें।
    • Account to be Credited : एफडी बंद करने के बाद उसका पैसा किस बैंक अकाउंट में पाना चाहते हैं, उसे सलेक्ट कर लेना है।
  • इस प्रकार से तीनों आप्शन को सही सही भरने के बाद “Continue” पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद Summary देख सकते हैं जैसे – कितना पैसा कटेगा और कितना पैसा अकाउंट में आएगा। अच्छे से सब समझने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब Confirm Your Request करने के लिए अपना TPIN डालना है। TPIN डालते ही आपका पीएनबी बैंक में FD तोड़ दी जाती है और आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाता है।
  • इस प्रकार से अगर आप भी पीएनबी बैंक में जमा एफडी तोड़ना चाहते हैं, तो आप बिना बैंक ब्रांच जाएं PNB One App Se FD Tode सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

पीएनबी वन ऐप से स्टेटमेंट कैसे निकालें
पीएनबी वन ऐप से एटीएम पिन कैसे बनाएं घर बैठे मोबाइल से
पीएनबी बैंक स्टेटमेंट देखने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
पीएनबी बैंक खाता बंद करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
पीएनबी वन ऐप से मनी ट्रांसफर कैसे करें
PNB चेक बुक डिलीवरी स्टेटस चेक करें?: अभी चेक बुक कहां पहुंचा है

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment