UP Gram Panchayat Sahayak List Check : यूपी ग्राम पंचायत सहायक लिस्ट कैसे देखें? 

UP Gram Panchayat Sahayak List Check : दोस्तों जैसा कि आपको पता है उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की भर्ती की जा रही है। यह पद ग्रामीण क्षेत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पद होता है। क्योंकि पंचायत सहायक ग्राम पंचायत की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आपके ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की भर्ती खाली है, तो आप नौकरी पा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसलिए आज के आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं ग्राम पंचायत सहायक लिस्ट UP खाली पद कैसे चेक कर सकते हैं। अगर पद खाली है तो आप आवेदन करके नौकरी पा सकते हैं। इस प्रकार से अपने गांव में ही रहकर नौकरी कर सकते हैं।

ग्राम पंचायत सहायक क्या होता हैं?

ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत सहायक का एक महत्वपूर्ण पद होता है। इस पद पर आसीन व्यक्ति गांव के विकास से संबंधित कार्य और समस्याओं को लिखित रुप में प्रधान तक पहुंचाता है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जो लोग पढ़े-लिखे नहीं है, उनका सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने में सहायता करता है।

ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में अशिक्षित गरीब परिवार निवास करते हैं, जिसके कारण उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में पता नहीं चल पाता है। इसलिए यूपी सरकार हर ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नियुक्ति करती है। यह ग्राम पंचायत सहायक लोगों की सहायता करता है जैसे- सरकारी योजना का फॉर्म कैसे भरें, पेंशन का पैसा कैसे चेक करें, सरकारी नौकरी कौन सी निकली है आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड प्रिंट कार्ड से संबंधित जानकारी और कार्य आदि।

ग्राम पंचायत सहायक पद पर आसीन व्यक्ति पंचायत भवन पर ड्यूटी करता है। उस ग्राम पंचायत के निवासी सरकारी योजना और सरकारी सेवाओं से संबंधित जानकारी और कार्य करवाने के लिए ग्राम पंचायत सहायक के पास जा सकते हैं। और वहां से निशुल्क अपना कार्य करवा सकते है।

पंचायत सहायक पद के लिए योग्यता

  • इस पद के लिए आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • जो आवेदक ST/SC/OBC जाति के हैं, उन्हें 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • इस पद के लिए आवेदक की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट यानि 12th पास होना चाहिए।
  • इस पद के लिए आवेदक का उसी ग्राम पंचायत का निवासी होना अनिवार्य है।

पंचायत सहायक पद के लिए डॉक्यूमेंट

अगर आप ग्राम पंचायत सहायक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास नीचे दिए निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट (Intermediate Marksheet)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • हाईस्कूल मार्कशीट (High School Marksheet)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)

पंचायत सहायक की सैलरी

पंचायत सहायक पद के लिए यूपी सरकार द्वारा सैलरी 6 हजार रुपए प्रति माह निर्धारित किया गया है।

UP Gram Panchayat Sahayak List Check Kare.

  • आप घर बैठे मोबाइल फोन से उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सहायक का रिक्त पद चेक कर सकते है। अगर आपके ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक का पद खाली होगा, तो सूची में आपके ग्राम पंचायत का नाम दिखाई देगा। इसके लिए आपको सबसे पहले यूपी पंचायत राज वेबसाइट पर जाना होगा।
panchayat sahayak/accountent data entery opretor vacancy
  • यहां पर आपको ऊपर चित्र के अनुसार तीर के सामने “पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के ग्राम पंचायतवार रिक्त पद” पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको पंचायत सहायक लिस्ट पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लेना चाहिए। तत्पश्चात इसे ओपन करना है।
  • यहां पर अब District Name, Block Name, Gram Panchayat Name देख सकते हैं। अगर सूची में आपका ग्राम पंचायत नाम दिखाई दे रहा है।
gram panchayat wise vacant post of panchayat sahayak
  • तो इसका मतलब है कि आपके ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक का पद खाली है। इसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

UP पंचायत सहायक का क्या काम होता हैं?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक पंचायत सहायक की नियुक्ति की जाएगी। उस ग्राम पंचायत में ग्रामीण नागरिकों को सरकारी योजना और सरकारी सेवाओं की जानकारी देना और उसका लाभ पहुचाने में मदद करना मुख्य उद्देश्य है।

ग्राम पंचायत सहायक का वेतन कितना होता है?

ग्राम पंचायत सहायक का वेतन प्रति माह 6000 रुपए मिलता है।

ग्राम पंचायत सहायक को कौन हटा सकता है?

इस पद की नियुक्ति सरकार द्वारा किया जाता है। इसलिए पंचायत सहायक को सरपंच नहीं हटा सकता है। बल्कि सरकार हटा सकती है।

पंचायत सहायक में क्या क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए?

पंचायत सहायक भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेज- आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक का मानदेय कितना है?

यूपी सरकार द्वारा पंचायत सहायक का मानदेय सैलरी 6000 रुपए प्रति माह निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़े

अपने ग्राम पंचायत का बजट कैसे देखें
ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट और अधिकार क्या हैं
2011 जनसंख्या लिस्ट में नाम कैसे देखें
यूपी विधवा पेंशन का रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे पता करें
यूपी बकरी पालन योजना आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज, मिलने वाली धनराशि
यूपी नरेगा पेमेंट लिस्ट कैसे देखें? मोबाइल से

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment