Gram Pradhan Ke Karya List : ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट और अधिकार क्या हैं?

Gram Pradhan Ke Karya List : दोस्तो जैसा की आप जानते हैं प्रत्येक गांव का एक मुखिया होता है, उस मुखिया को सरपंच या ग्राम प्रधान कहते हैं। उस गांव के सभी विकास कार्य ग्राम प्रधान द्वारा किया जाता है। गांव के मुखिया के पास किस किस तरह का अधिकार होता है इसके अलावा ग्राम विकास के लिए प्रधान के पास कितना पैसा आता है, पूरी जानकारी इस आर्टिकल में बताने वाला हूं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हमारे भारत देश में सभी ग्राम पंचायत का एक मुखिया होता है जिसका नियुक्ति चुनाव के आधार पर किया जाता है। हर 5 साल पर ग्राम प्रधान का चुनाव होता है, जीतने वाले उम्मीदवार को प्रधान बनाया जाता है। उसके ऊपर गांव का विकास और व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी होती है। ग्राम पंचायत के विकास कार्य हेतु कितना पैसा आता है, किस विकास कार्य में कितना पैसा खर्च हुआ। ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट और अधिकार क्या हैं पूरा जानकारी आगे विस्तार से बताया गया है।

पंचायती राज व्यवस्था 1992

भारत देश जब 1947 में आजाद हुआ तब लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना की गई थी। मगर निचले स्तर यानि ग्राम पंचायत स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना नहीं हो पायी थी। जिसके कारण अशांति और तानाशाही का माहौल था, तथा ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे।

इसलिए ग्राम पंचायत स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना करने के लिए संविधान में कई संशोधन किए गए। तत्पश्चात संविधान के 73वें संशोधन 1992 के अंतर्गत भारत में पंचायती राज व्यवस्था 24 अप्रैल 1953 में लागू किया गया। पंचायती राज व्यवस्था को तीन स्तरों पर विभाजित किया गया है।

  • गांव स्तर पर ग्राम पंचायत
  • खंड स्तर पर क्षेत्र पंचायत यानि ब्लॉक
  • जिला स्तर पर जिला पंचायत या जिला परिषद

लेकिन आज के आर्टिकल में मैं आपको तीनों स्तर के बजाय केवल ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत के बारे में जानकारी बताने वाला हूं। इसके अलावा एक ग्राम प्रधान का चुनाव कैसे होता है, ग्राम प्रधान के अंतर्गत कौन से कार्य आते हैं, ग्राम प्रधान के पास क्या अधिकार होता है, ग्राम पंचायत में विकास कार्य हेतु कितना पैसा आता है आदि।

Gram Pradhan Ke Karya List

किसी भी गांव का जो मुखिया यानी ग्राम प्रधान होता है उसके ऊपर गांव के विकास कार्य की जिम्मेदारी होता है। इसके लिए सरकार द्वारा ग्राम पंचायत के खाते में अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग पैसा ट्रांसफर किया जाता है। इन्हीं पैसों से ग्राम प्रधान गांव के विकास कार्य और व्यवस्था करता है। ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट इस प्रकार है-

प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देना

अगर देखा जाए शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बेहद कम होता है। हालांकि ग्राम पंचायत में सरकारी स्कूल और मिडिल स्कूल बना होता है। लेकिन सरकारी टीचर बच्चों को सही ढंग से नहीं पड़ते हैं। इसलिए ग्राम प्रधान की यह जिम्मेदारी बनती है कि गांव के जो भी गरीब परिवार के बच्चे हैं, या जिन बच्चों के माता-पिता अनपढ़ हैं। उन्हें शिक्षा का महत्व बताना और सरकारी स्कूल में शिक्षा का स्तर और बेहतर बनाना है।

कृषि को बढ़ावा देना

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर रहते हैं इसलिए ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी बनती है कृषि कार्य के लिए कृषि से संबंधित कार्यक्रम चलाना। लोगों को कृषि संबंधित जानकारी देना, इसके अलावा कृषि कार्य हेतु पानी की सुविधा हेतु सरकारी पंप और नहर की व्यवस्था करना। ग्राम पंचायत सोसायटी से खाद्य और बीज की उपलब्धता करना।

दाह संस्कार और कब्रिस्तान का रखरखाव

किसी भी गांव में अलग-अलग धर्म को मानने वाले लोग निवास करते हैं। इसलिए ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी होती है कि हिंदुओं के लिए दाह संस्कार का स्थान तथा मुसलमानों के लिए कब्रिस्तान का स्थान को रेखांकित करके उसका रखरखाव करना। ताकि अलग-अलग समुदाय के लोगों के बीच कोई झगड़ा ना हो।

सार्वजनिक स्थान पर लाइट की व्यवस्था करना 

ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थान जैसे – सरकारी स्कूल, सार्वजनिक शौचालय, रामलीला मैदान, खेलकूद का स्थान पर साफ सफाई करना एवं वहां पर लाइट की व्यवस्था करना ग्रामप्रधान की जिम्मेदारी होती है।

शौचालय की व्यवस्था करना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजना शुरू किया गया है, इस योजना के अंतर्गत जिन घरों में शौचालय का निर्माण नहीं है। उन परिवार को शौचालय निर्माण करने के लिए सहायता राशि दी जाएगी। इसी प्रकार से ग्राम स्तर पर सार्वजनिक स्थान पर शौचालय की व्यवस्था करना ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी होती है।

खेती की सिंचाई की व्यवस्था

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग खेती किसानी पर निर्भर होते हैं, इसलिए ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी होती है कि अपने ग्राम पंचायत में खेती की सिंचाई हेतु नहर अथवा नाली की व्यवस्था पास करना। इसके अलावा पशुओं के नहाने के लिए तालाब पोखरी आदि का निर्माण करना।

दूध बिक्री केंद्र और डेयरी स्थापित करना

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग खेती किसानी के साथ-साथ पशुपालन भी करते हैं। पशुपालन में ज्यादातर गाय, भैंस बकरी मुर्गी का पालन होता है। गांव के लोगों को पशुपालन व्यवसाय का बढावा देने के लिए दूध बिक्री केंद्र और डेयरी स्थापित करना ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी होती है।

पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग पशुपालन करते हैं इसलिए पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था, पशुओं के नहाने के लिए तालाब पोखरी का निर्माण करना ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी होती है।

गांव में पक्की रोड बनाना और मरम्मत करना

ज्यादातर गांव में पक्की सड़क न होने के कारण बारिस के मौसम में सड़क और भी खराब हो जाती है। इसलिए ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने गांव में सड़क की मरम्मत करें और जरूरत के हिसाब से नयी सड़क बनाये। इसके अलावा और भी बहुत से कार्य होते हैं, जो आगे दिए गए हैं।

  • गांव के बेरोजगार युवाओं को नरेगा योजना से जोड़कर 100 दिन का रोजगार देना।
  • गांव में विद्यालय, गौशाला, नाली, सड़क आदि निर्माण करने हेतु नरेगा जॉब कार्ड धारक को रोजगार देना।
  • अगर कोटेदार राशन वितरण में हेरा फेरी करता है तो उसके खिलाफ शिकायत करना।
  • गांव के राशन कार्ड धारक को सस्ता और अच्छा ख़ाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना।
  • गांव में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार का राशन कार्ड बनाना।
  • गांव में रहने वाले वृद्ध महिला और पुरुष का वृद्धा पेंशन बनाना।
  • गांव में रहने वाली विधवा महिलाओं का विधवा पेंशन बनाना।
  • गांव में नयी सड़क बनाना और पुरानी सड़क की मरम्मत करना।
  • गांव में विकास कार्य को सही और सुचारू रूप से क्रियान्वित करना।
  • केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को गगांव में सही तरह से सही व्यक्ति तक पहुंचाना।
  • ऊपर बताए गए इन सभी कार्यों के अलावा भी ग्राम प्रधान के ऊपर और बहुत सी कार्यों की जिम्मेदारी होती है।

आनलाइन ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट कैसे देखें?

  • अगर आप यह जानना चाहते हैं कि इस वर्ष में आपके गांव में ग्राम प्रधान के द्वारा कितना कार्य किया गया है। ‌ या आपके ग्राम पंचायत में विकास हेतु किन कार्यों को सरकार द्वारा पास किया गया है। तो सबसे पहले e Gram Swaraj Portal पर जाएं।
  • इसके बाद आपको स्क्रोल डाउन करते हुए नीचे आना है और Accounting पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद ऊपर चित्र के अनुसार “अकाउंटिंग इकाई के अनुसार रिपोर्ट” पर क्लिक करके दूसरा आप्शन “कैश बुक रिपोर्ट” पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर आपको Month wise/Scheme, Date Range wise/month wise, Financial year, State, District, Block आदि की जानकारी भरकर तथा कैप्चा कोड भरकर Get Report पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके रिपोर्ट खुल जाएगा, जहां पर आप ग्राम पंचायत के खाते में कितना पैसा आया हुआ है, ग्राम प्रधान किन-किन कार्यों को दिखाकर कितना पैसा निकाल चुका है पूरी जानकारी पा सकते हैं।

ग्राम प्रधान के अधिकार और कर्तव्य

  • ग्राम पंचायत की बैठकों की अध्यक्षता करना
  • ग्राम पंचायत के कार्यों का निरीक्षण करना
  • ग्राम पंचायत के फंड का प्रबंधन करना
  • ग्राम सभा का आयोजन करना
  • सरकारी योजना का क्रियान्वयन करना
  • ग्रामीणों की समस्या का समाधान करना
  • सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना
  • स्वच्छता और स्वच्छ जल
  • सड़क और बुनियादी ढांचा
  • कृषि
  • सार्वजनिक स्थानों की रखरखाव
  • दस्तावेज बनाने में मदद करना
  • समाजिक सुरक्षा
  • रोजगार देना
  • स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाएं

FAQs

ग्राम पंचायत का प्रधान कौन होता है?

ग्राम पंचायत का प्रधान उस गांव का सरपंच होता है। सरपंच यानि ग्राम प्रधान का चुनाव जनता द्वारा किया जाता है इनकी अवधि 5 साल की होती है।

आनलाइन ग्राम प्रधान का काम कैसे देखें?

इसके लिए निम्न स्टेप फालो करें- ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर जाएं >> Approve Action Plan Report पर जाएं >> Select Plan year >> Get Report >> Select State, District, Village >> View Plan पर क्लिक करें।

ग्राम पंचायत के चार कार्य कौन कौन से हैं?

सार्वजनिक स्थानों की रखरखाव, दस्तावेज बनाने में मदद करना, समाजिक सुरक्षा, रोजगार देना 

इसे भी पढ़ें

अपने गांव की वोटर लिस्ट कैसे देखें? : घर बैठे मोबाइल फोन से
Thana Prabhari Ko Application in Hindi : थाना प्रभारी को एप्लीकेशन कैसे लिखें?
माता-पिता की मृत्यु के बाद संपत्ति का हस्तांतरण कैसे करें?। सही तरीका समझें
Pita Ke Jamin Apne Name Kare : पिता की जमीन अपने नाम कैसे करें? सही नियम और प्रक्रिया समझें.

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment