UP Jansunwai Se Shikayat Kare : यूपी में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कैसे करें? सीधे योगी आदित्यनाथ जी से 

UP Jansunwai Se Shikayat Kare : दोस्तों जैसा कि आप को पता है यूपी की कुल जनसंख्या लगभग 25 करोड़ है। आये दिन कुछ ना कुछ घटनाएं होती रहती हैं। अगर आपके पास कोई समस्या है, जैसे – पड़ोसी से झगड़ा हो गया है, पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही हैं, बेवजह पुलिस परेशान कर रही है आदि तो आप सीधे घर बैठे ऑनलाइन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिकायत कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सीधे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत करने के लिए योगी आदित्य जी द्वारा जनसुनवाई पोर्टल लांच किया गया है। इसके अलावा जनसुनवाई मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है, जहां से आप शिकायत कर सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि यूपी जनसुनवाई पोर्टल से शिकायत कैसे करें, रिपोर्ट कैसे चेक करें, अगर रिपोर्ट गलत लगा है तो पुनः शिकायत कैसे करें आदि।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री पोर्टल (जनसुनवाई पोर्टल) क्या हैं?

दोस्तों आज के समय में अगर आप किसी सरकारी विभाग में शिकायत करने जाओ, तो आपकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया जाता है। कई बार विनती करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है। गरीब व्यक्ति का पुलिस रिपोर्ट नहीं लिखती है, रिपोर्ट लिखने के लिए बार-बार थाने बुलाती है। रिपोर्ट लिखने के बाद सही से जांच नहीं करती है। रिपोर्ट लिखने के लिए आम नागरिक से पैसा लेती है आदि ऐसे बहुत से कारण है जिससे उत्तर प्रदेश के आम नागरिक बहुत परेशान होते हैं।

इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनसुनवाई पोर्टल लॉन्च किया गया है, जहां से आप सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा जनसुनवाई मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया है, जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड करके अपनी शिकायत कर सकते हैं।

जब हम सरकारी विभाग में जाकर लिखित शिकायत करते हैं ज्यादातर कोई कार्रवाई नहीं होती है। लेकिन जब हम जनसुनवाई पोर्टल से शिकायत करते हैं, उस पर तुरंत एक्शन लिया जाता है। पुलिस जांच करने के बाद सही रिपोर्ट लगाती है। अगर रिपोर्ट गलत लगा है तो आप फिर से शिकायत कर सकते हैं। यहां से शिकायत करने पर सब मुख्यमंत्री के संज्ञान में कार्यवाही होती है। इसलिए जब भी कोई समस्या आये सीधे जनसुनवाई पोर्टल से शिकायत करना चाहिए।

जैसे : मान लिजिए अगर आपके पड़ोसी आप को परेशान कर रहे हैं, और जब आप पुलिस स्टेशन रिपोर्ट लिखवाने जाते हैं तो पुलिस रिपोर्ट नहीं लिखती हैं। क्योंकि पड़ोसी ने पैसा दे रखा है। ऐसे में आप सीधे जनसुनवाई पोर्टल से शिकायत कर सकते हैं। पुलिस खुद चलके आपके पास आयेगी और सही जांच करेगी। यहां पर आपको कोई एक रुपए कहीं देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुख्यमंत्री पोर्टल से कितने विभाग में शिकायत कर सकते हैं?

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल में अलग-अलग विभागों को जोड़ा गया है। आपको जिस विभाग से संबंधित शिकायत करना है, उसी विभाग में शिकायत कर सकते हैं। नीचे उन विभागों का नाम दिया गया है। अगर इन विभागों से संबंधित शिकायत करना है तभी जन सुनवाई पोर्टल से शिकायत कर सकते हैं।

  • अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग
  • अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ
  • अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
  • आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स
  • आबकारी विभाग
  • आयुष विभाग
  • आवास एवं शहरी नियोजन
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • उद्यान तथा खाद्य प्रसंस्करण
  • ऊर्जा विभाग
  • कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार
  • कृषि विभाग
  • कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान
  • खादी एवं ग्रामोद्योग
  • खाद्य एवं रसद विभाग
  • खाद्य सुरक्षा एवं औद्योगिक प्रशासन
  • खेलकूद विभाग
  • गृह एवं गोपन (पुलिस)
  • ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग
  • ग्राम्य विकास विभाग
  • चिकित्सा शिक्षा
  • चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
  • चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास
  • दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग
  • दुग्ध विकास विभाग
  • धर्मार्थ कार्य
  • नगर विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
  • नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल पूर्ति विभाग
  • नियोजन विभाग
  • पंचायती राज विभाग
  • परती भूमि विकास
  • परिवहन विभाग
  • पर्यटन विभाग
  • पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
  • पशुधन विभाग
  • पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • प्राविधिक शिक्षा
  • बाल विकास पुष्टाहार विभाग
  • बेसिक शिक्षा विभाग
  • भारत सरकार से संबंधित विभाग
  • मत्स्य विभाग
  • भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग
  • महिला कल्याण
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • युवा कल्याण विभाग
  • राजस्व एवं आपदा विभाग
  • राज्य कर विभाग
  • रेशम विकास
  • लोक निर्माण विभाग
  • वित्त
  • व्यावसायिक शिक्षा
  • श्रम विभाग
  • समाज कल्याण विभाग
  • संस्कृति
  • सहकारिता विभाग
  • सिंचाई जल संसाधन
  • सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम
  • सैनिक कल्याण विभाग
  • स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन
  • हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग उद्योग
  • होमगार्ड

UP Jansunwai Se Shikayat Kare.

  • उप मुख्यमंत्री से शिकायत करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से Jansunwai Portal App Download करना होगा।
up jansunwai portal app
  • मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के बाद “साइन अप करें/Sign Up” करना होता है।
up jansunwai portal sign up
  • इसमें निम्न जानकारी भरें।
    • नाम/Name : यहां पर अपना नाम भरें।
    • पिता या पति का नाम/Father or Husband Name : यहां पर अपने पिता या पति का नाम भरें।
    • ई-मेल आईडी/Email ID : यहां पर ईमेल आईडी भरें।
    • मोबाइल नंबर/Mobile No : यहां पर मोबाइल नंबर भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद साइन अप करें पर क्लिक कर देना है। आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, उसे भरकर Submit बटन पर क्लिक कर देना है। नया इंटरफेस
up 
register grievance
  • शिकायत करने के लिए “Register Grievance” पर क्लिक करके निम्न जानकारी भरना होगा। जैसे –
  • Register Your Complaint
    • यहां पर दो आप्शन दिख रहा है आपको “Complaint” पर क्लिक कर देना है।
  • Applicant Details
    • Applicant Name : यहां पर अपना नाम भरें।
    • Father/Husband Name : यहां पर अपने पिता या पति का नाम भरें।
    • Gender : यहां पर अपना जेन्डर सलेक्ट कर लेना है।
    • Mobile Number : यहां पर मोबाइल नंबर भरना है।
    • Email id : यहां पर ईमेल आईडी भरना है।
    • इसके बाद Next पर क्लिक कर देना है।
    • Department : यहां पर विभाग सलेक्ट कर लेना है।
    • Category : यहां पर विभाग का कैटेगरी सलेक्ट कर लेना है, कि किस क्षेत्र से सम्बंधित शिकायत है।
    • Application Details : यहां पर शिकायत करने का पूर्ण विवरण स्पष्ट लिखना है। शिकायत क्यों कर रहे हैं क्या शिकायत है आदि।
  • इसके बाद Next पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको Application NO मिल जाता है जिसकी मदद से शिकायत स्थिति चेक कर सकते हैं। कि शिकायत करने के बाद क्या कार्यवाही हुआ है पता कर सकते हैं।

नोट : अगर आप चाहें तो मोबाइल एप के अलावा जनसुनवाई वेबसाइट से शिकायत कर सकते हैं। या सीधे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत कर सकते हैं।

रिपोर्ट गलत लगने पर क्या करें?

कई बार ऐसा होता है जब हम जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश से आनलाइन शिकायत करते हैं, तो पुलिस द्वारा गलत जांच करके गलत रिपोर्ट लगा दिया। इसलिए अगर आप जनसुनवाई पोर्टल से शिकायत करते हैं, तो शिकायत करने के कुछ दिन बाद यह पता करें कि पुलिस द्वारा क्या रिपोर्ट लगाया गया है।

अगर पुलिस द्वारा रिपोर्ट गलत लगा दिया गया है, तो आप फिर से रिमाइंडर भेज सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले मोबाइल जनसुनवाई ऐप ओपन करना है। वहां पर आपको “Send Reminder’ का आप्शन होता है उस पर क्लिक करना है। यहां पर “Reference Number/संदर्भ संख्या” भरकर Submit बटन पर क्लिक कर देना है। अब फिर से पुलिस द्वारा जांच किया जाएगा।

फीडबैक एवं सुझाव (Feedback or Suggestions)

यदि आप अपनी शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं है, तो कृपया गुणवत्ता स्तर अंकित करने के उपरांत असंतुष्टि के कारणों का विस्तृत विवरण फीडबैक बाक्स में अवश्य अंकित करें। आपके फीडबैक का मूल्यांकन सक्षम स्तर से किया जाएगा। मूल्यांकन में आपकी आपत्तियों से सहमति की दशा में आपका संदर्भ/शिकायत पुनर्जीवित हो जायेगी, तथा सम्बंधित अधिकारियों द्वारा उसका पुनः परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

फीडबैक/Feedback

  • यहां पर जनसुनवाई/Jansunwai या हेल्पलाइन/Helpline सलेक्ट करके Submit पर क्लिक कर देना है। निम्न जानकारी भरें-
up jansunwai feedback
  • शिकायत पंजीकरण संख्या/Registered Grievance I’d : यहां पर शिकायत नंबर भरें।
  • गुणवत्ता स्तर/Satisfaction Rating : जितना स्टार देना चाहते हैं, उतना सलेक्ट कर लेना है।
  • क्या सम्बंधित अधिकारी द्वारा आपसे संपर्क किया गया : अपने हिसाब हां या ना का जवाब दें।
  • क्या सम्बंधित अधिकारी द्वारा जांच/स्थलीय सत्यापन हेतु भ्रमण किया गया : अपने हिसाब से हां या ना का जवाब दें।
  • फीडबैक/ Feedback : यहां पर फीडबैक विवरण लिखना है, विस्तार से लिखें।
  • इसके बाद SAVE/सुरक्षित करें पर क्लिक कर देना है।

नोट : अगर आपको शिकायत किए 3 महीना से ज्यादा हो गया है, तो आप उसी शिकायत का फीडबैक/सूझाव भेज सकते हैं।

सुझाव/Suggestions

  • यहां पर जनसुनवाई/Jansunwai या हेल्पलाइन/Helpline सलेक्ट करके Submit पर क्लिक कर देना है। निम्न जानकारी भरें-
    • शिकायत पंजीकरण संख्या/Registered Grievance I’d : यहां पर शिकायत नंबर भरना है।
    • सुझाव/Suggestions : अपना सुझाव अच्छे से लिखना है।
    • इसके बाद SAVE/सुरक्षित करें पर क्लिक कर देना है।

UP जनसुनवाई हेल्पलाइन नंबर

S. No.विभागहेल्पलाइन नंबर
1.चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग टोल फ्री नंबर1800-180-5145
2.वन विभाग टोल फ्री नंबर1926
3.डेयरी देव विभाग काल सेंटर नंबर1800-843-6455
4.गन्ना किसानों के लिए टोल फ्री नंबर1800-121-3203
5.किसान काल सेंटर टोल फ्री नंबर1800-180-1551
6.यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम1800-180-2877
7.यूपी टूरिज्म कस्टमर केयर नंबर522-4004402
8.यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड हेल्पलाइन1800-180-8752/1912
9.यूपी महिला आयोग हेल्पलाइन1800-180-5220
10.मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर1076
11.चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर1098
12.महिला हेल्पलाइन नंबर1090
13.एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर108/102
14.फायर हेल्पलाइन नंबर101
15.पुलिस हेल्पलाइन नंबर112
16.पतालोक भवन लखनऊ उत्तर प्रदेश, भारत 
17.ई-मेलJansunwai-up@gov.in

FAQs

उत्तर प्रदेश में 1076 हेल्पलाइन नंबर क्या है?

1076 यूपी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर है, जिस पर सीधे शिकायत कर सकते हैं।

जनसुनवाई पोर्टल पर कितने दिन में सुनवाई होती हैं?

जनसुनवाई पोर्टल से शिकायत करने पर 7 दिनों के अंदर ही सुनवाई शुरू हो जाती है और 15 दिन के अंदर समाधान हो जाता है।

जनसुनवाई का अर्थ क्या होता हैं?

यह एक ऐसा मंच है जहां से सीधे नागरिक अपनी शिकायत अधिकारी से कर सकते हैं। और अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

यूपी मुख्यमंत्री पोर्टल का नंबर क्या है?

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर : 1076

इसे भी पढ़ें

राशन डीलर (कोटेदार) से परेशान हैं, तो राशन दुकान कैसे बदलें? पूरा प्रोसेस जानें
यूपी राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर हेतु आवेदन कैसे करें
1 लाख रु बेटी की शादी के लिए यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलेगा
UP मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना : पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया
यूपी में इस योजना से किसानों में 5 लाख रुपए का जीवन बीमा मिलेगा
UP विकलांग सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment