MP ग्राम पंचायत कार्य सूची आनलाइन कैसे देखें?- Ajay Info

MP Gram Panchayat Karya List Dekhe : दोस्तों जैसा कि आप को पता है मध्य प्रदेश के सभी गांव में एक प्रधान या सरपंच होता है। जिसके ऊपर उस गांव के विकास की जिम्मेदारी होती है। सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग पैसा सरपंच के खाते में भेजा जाता है। उन्हीं पैसों से ग्राम पंचायत का विकास किया जाता है। अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं, तो आप घर बैठे मोबाइल फोन से पता कर सकते हैं कि आपके ग्राम पंचायत में कितना कार्य हुआ है, उसके लिए एमपी सरकार ने कितना पैसा भेजा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्यप्रदेश के सभी जिलों के सभी ग्राम पंचायत में कितना सरकारी पैसा आता है, उन पैसों से ग्राम प्रधान ने क्या क्या कितना काम करवाया है। पूरी जानकारी आज के आर्टिकल में चेक कर सकते हैं। अगर आप के गांव का प्रधान पैसा खाकर बैठ जाता है, तो आप सारी जानकारी चेक करके उसकी शिकायत कर सकते हैं। क्योंकि आज के समय में आपके गांव में कितना सरकारी काम हुआ यह सब आपको पता होना चाहिए।

मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत कार्य लिस्ट क्या हैं?

दोस्तों आपको पता है कि मध्य प्रदेश के किसी भी जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत का एक मुखिया होता है, जिसे ग्राम प्रधान या सरपंच कहते हैं। उस ग्राम पंचायत की कार्य व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधान के बैंक खाते में जो पैसा भेजा जाता है, उन्हीं से ग्राम पंचायत में निम्नलिखित कार्य किए जाते हैं। ग्राम प्रधान के अंतर्गत आने वाले कार्य इस प्रकार से है-

  • ग्राम पंचायत के जो भी बेरोजगार युवक मनरेगा से जुड़े हैं, उन्हें 1 साल में 100 दिन का रोजगार प्रदान करना।
  • ग्राम पंचायत में गौशाला, नाली, स्कूल, सड़क, पानी टंकी आदि का निमार्ण करना।
  • ग्राम पंचायत में अगर राशन को लेकर कोई हेरा फेरी होता है, तो ग्राम प्रधान द्वारा कोटेदार के खिलाफ शिकायत करना।
  • ग्राम पंचायत में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन खरीदने वाले परिवार का राशन कार्ड बनाना।
  • गांव की रहने वाली विधवा महिला का विधवा पेंशन बनवाना।
  • गांव की रहने वाली वृद्ध पुरुष और महिला का वृद्धा पेंशन बनवाना।
  • केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा आने वाली योजनाओं की जानकारी अपने ग्राम पंचायत के लोगों को बताना और लाभ पहुंचाना।
  • इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत में जो भी सरकारी कार्य जारी होता है, उसे पूरा करना।

MP Gram Panchayat Karya List Dekhe.

  • अगर मध्य प्रदेश के नागरिक अपने ग्राम पंचायत के कार्यों की जानकारी पाना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद ऊपर चित्र के अनुसार तीन लाइन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद “पोर्टल पर पंजीकृत कार्य” पर क्लिक कर देना है। आपको तीन आप्शन दिखाई देगा –
    • ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही में स्वीकृत कार्यों की जानकारी
    • ग्राम पंचायत द्वारा पूर्ण किए गए कार्यों की जानकारी
    • कार्य के प्रकार एवं स्थिति वार निर्माण कार्यों की जानकारी
  • इनमें से आप कोई भी कार्य चुन सकते हैं। जैसे – अगर आप स्वीकृति कार्यों की सूची देखना चाहते हैं तो आपको “ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही में स्वीकृत कार्यों की जानकारी” पर क्लिक कर देना है।
  • अपना जिला चुनें, अपना जनपद पंचायत चुनें, अपना ग्राम पंचायत चुनें। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर “देखें” पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर आपके सामने जनपद पंचायत की लिस्ट खुल जायेगी, आप अपने जनपद पंचायत पर क्लिक करके कार्य का प्रकार, कार्य की राशि, स्वीकृत दिनांक आदि जानकारी पा सकते हैं।

ग्राम पंचायत को प्राप्त राशि की जानकारी

  • आपके ग्राम पंचायत में किस कार्य के लिए कितना पैसा आया था, इसकी जानकारी पाने के लिए सबसे पहले MP Panchayat Darpan पर क्लिक करें।
  • यहां पर अपना जिला चुनें, जनपद चुनें इसके बाद ग्राम पंचायत चुनकर कैप्चा कोड भरकर “जानकारी देखें” पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर आप योजना का नाम, जारी राशि, जारी दिनांक, जारी कर्ता पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

FAQs

ग्राम पंचायत में हुए कार्यों को कैसे देखें?

मध्य प्रदेश के किसी भी ग्राम पंचायत में हुए कार्यों की सूची देखें के लिए निम्न स्टेप फालो करें- MP Panchayat Darpan पर जाएं >> ग्राम पंचायत के निमार्ण कायों से संबंधित रिपोर्ट पर क्लिक करें >> ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही में स्वीकृत कार्यों की जानकारी/ग्राम पंचायत के द्वारा पूर्ण किए गए कार्यों की जानकारी पर क्लिक करें >> अपना जिला, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत चुने >> कार्यों की सूची देखें।

ग्राम प्रधान का बजट कैसे देखें?

अपने गांव का बजट चेक करने के लिए ई ग्राम स्वराज की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

एमपी किसान कल्याण योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें
समग्र आईडी में जन्मतिथि कैसे सुधारें? : क्या-क्या लगेगा दस्तावेज
MP Kadaknath Murgi Palan Yojana : मध्य प्रदेश सरकार मुर्गी पालन के लिए दे रही है पैसा, जल्द करें आवेदन
Ladli Bahna Yojana Registration 2024 : एमपी लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment