इस महिने में बागेश्वर धाम दरबार कब लगेगा 2025 : गुरु जी धाम पर कब रहेंगे

Bageshwar Dham Darbar Kab Lagega : दोस्तों आज के समय में बागेश्वर धाम के बारे में कौन नहीं जानता है। रोजाना श्रद्धालु बागेश्वर धाम पर बागेश्वर बालाजी का दर्शन करने आते रहते हैं। मगर ज्यादातर श्रद्धालु मंगलवार शनिवार के दिन आते हैं। और लाखों श्रद्धालु घर बैठे मोबाइल फोन से पहले पता करते हैं बागेश्वर धाम दरबार कब लगेगा, इसके बाद गुरु जी अगर धाम पर हैं तब धाम पर आते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्योंकि दोस्तों गुरुजी जब धाम पर रहते हैं तब लगातार दिव्या दरबार रोजाना लगता है। दिव्या दरबार में जिन लोगों की अर्जी स्वीकार होती हैं उनका पर्चा बनता है। यही कारण है ज्यादातर भक्त पहले पता करते हैं गुरु जी धाम पर कब है, दिव्य दरबार कब लगेगा, पेशी का दरबार कब लगेगा आदि जानकारी पता करके ही धाम पर आते हैं।

बागेश्वर धाम पर पर्चा कैसे बनता हैं?

जो भी श्रद्धालु बागेश्वर धाम दर्शन करने के लिए आते हैं उनकी अलग-अलग परेशानी होती है। अपनी परेशानी का निवारण करने के लिए यहां पर अर्जी बांधना पड़ता है। अलग अलग परेशानी के लिए अलग-अलग नारियल बांधा जाता है। जैसे-

  • लाल नारियल : मनोकामना के लिए लाल नारियल बांधा जाता है, एक लाल रंग के कपड़े में सूख नारियल, 5 लौंग होता हैं।
  • पीला नारियल : शादी के लिए पीला नारियल बांधा जाता है, एक पीला रंग के कपड़े में सूख नारियल, 5 लौंग होता हैं।
  • काला नारियल : प्रेत बांधा से परेशान हेतु काला नारियल बांधा जाता है, एक काला रंग के कपड़े में सूख नारियल, 5 लौंग होता हैं।
  • सफेद नारियल : पितृ दोष, संतान प्राप्ति हेतु सफेद नारियल बांधा जाता है, एक सफेद रंग के कपड़े में सूख नारियल, 5 लौंग होता हैं।

मंगलवार के दिन या शनिवार के दिन सुबह उठकर नारियल, प्रसाद, धूपबत्ती लेकर पहले 21 परिक्रमा करना है। इसके बाद बालाजी का दर्शन करने बाहर निकलना है। अब वही बैठकर 5 बार हनुमान चालीसा पढ़ना है। तत्पश्चात अपनी मनोकामना मन में सोचकर नारियल 5 बार सिर से उबार कर बाध देना है।

अब आपको 21 बार पेशी करना है यानि मंगल या शनिवार के दिन बागेश्वर धाम पर दर्शन करने आना है। इसके अलावा घर पर मांस, शराब, लहसुन प्याज नहीं खाना है। जब धाम पर पेशी करने आये तो दिव्य दरबार में बैठना चाहिए। अगर बालाजी की कृपा होगी, तो गुरू जी आपको बुला लेंगे और आपका पर्चा बना देंगे।

पर्चा बनाते समय गुरु जी आपके सभी समस्या को पर्चा पर लिख देते हैं और उसका उपचार बता देते हैं। अब आपको उसी अनुसार उसका नियम पालन करना है। आपकी समस्या धीरे धीरे खत्म हो जाएगा।

इस महिने में बागेश्वर धाम दरबार कब लगेगा 2025

गुरु जी जब धाम पर रहते हैं तो तब दिव्य दरबार भी लगता है, पेशी दरबार भी लगता है। आगे विस्तार से बताने वाले हैं कि गुरु जी इस महिने किस तारीख से किस तारीख तक धाम पर रहेंगे। और धाम पर रहने के दौरान क्या क्या प्रोग्राम होने वाला है।

16 अप्रैल से 24 अप्रैल 2025 गुरू जी धाम पर रहेंगे?

तारीखदिन कार्यक्रम 
16 अप्रैलबुधवारदिव्य दरबार लगेगा
17 अप्रैलबृहस्पतिवारदिव्य दरबार लगेगा
18 अप्रैलशुक्रवारदिव्य दरबार लगेगा
19 अप्रैलशनिवारप्रेतराज का दरबार लगेगा
20 अप्रैलरविवार दिव्य दरबार लगेगा
21 अप्रैलसोमवारदिव्य दरबार लगेगा
22 अप्रैलमंगलवार महा पेशी दरबार लगेगा
23 अप्रैलबुधवारदिव्य दरबार लगेगा
24 अप्रैलबृहस्पतिवारदिव्य दरबार लगेगा 

नोट : कभी कभी गुरु जी द्वारा किसी आवश्यक कारण बस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया जाता है। इसलिए बागेश्वर धाम पर आने से पहले एक बार कंफर्म पूछ लें गुरु जी धाम पर हैं या नहीं। बागेश्वर धाम हेल्पलाइन नंबर – 7055005553/7055005554 पर काल कर सकते हैं। इस पर फोन न लगने पर संपर्क करे- हनुमंत होम स्टे बागेश्वर धाम – 8924024263 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े

बागेश्वर धाम कथा लिस्ट 2025 : इस महिने कहां और कब होगी कथा तथा दिव्य दरबार लगेगा
बागेश्वर धाम महाराज से कैसे मिलें? आसान तरीका : अर्जी कैसे लगेगा
बस या ट्रेन से बागेश्वर धाम कैसे जा सकतें हैं, पूरी जानकारी पढ़ें
बागेश्वर धाम में कब और कैसे मिलता है टोकन : कितना पैसा लगता है, पर्चा तुरंत बनता हैं
धनवान बनने के 10 उपाय बागेश्वर धाम, जिसका पालन करके अमीर बन सकते हैं
खाटू श्याम बाबा को प्रसन्न करने के उपाय : जानें मन्नत पूरी करने का अचूक उपाय

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment