SECC 2011 List Name Check : 2011 जनसंख्या लिस्ट में नाम कैसे देखें? 

SECC 2011 List Name Check : दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं भारत के जिन व्यक्तियों का नाम जनसंख्या 2011 की लिस्ट में होता है। उन्हें केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ दिया जाता है। इसलिए आपको भी 2011 जनगणना सूची में नाम चेक कर लेना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज के आर्टिकल में पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप विस्तार से बताया गया है। इसे पढ़ कर आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से 2011 जनगणना सूची में अपना नाम देख सकते हैं। आपको विभाग कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी।

2011 जनगणना सूची क्या है?

जनगणना का इतिहास : जनगणना आयुक्त सी. चंद्र मौली द्वारा भारत की जनगणना 2011 यानी कि 15वीं राष्ट्रीय जनगणना 1 मई 2010 को आरंभ की गई थी। वैसे तो भारत में जनगणना 1872 से की जा रही है, लेकिन बायोमेट्रिक जनगणना 2011 में किया गया। जनगणना 2011 दो चरणों में किया गया था जिसमें 2001-2011 के दौरान भारत की जनसंख्या 181455986 से बढ़कर 1210854977 हो गई थी।

जनगणना 2011 के अनुसार देश की साक्षरता 64.83 से बढ़कर 69.30 प्रतिशत हो गई है। जनगणना संगठन केंद्रीय विद्यालय मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है जिसका मुख्य अधिकारी जनगणना आयुक्त होता हैं। 2011 जनगणना के लिए कुल 27 लाख अधिकारियों ने 7 हजार नगरों में जाकर आंकड़े जुटाएं थें। इस जनगणना में लोगों के लिंग, धर्म, शिक्षा, व्यवसाय आदि के आधार पर वर्गीकृत किया गया।

जनगणना 2011 में कुल 22 अरब रूपए खर्च आया था। प्रति 10 साल बाद जनगणना किया जाता है।

2011 जनगणना सूची में क्या जानकारी होती हैं?

1 मई 2010 को जब जनगणना शुरू हुआ था, उस समय प्रत्येक परिवार की निम्नलिखित जानकारी पूछी जाती थी। जो कि इस प्रकार से है-

  • व्यक्ति का नाम
  • मुखिया से संबंध
  • लिंग
  • जन्मतिथि और आयु
  • वर्तमान वैवाहिक स्थिति
  • विवाह के समय आयु
  • धर्म
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति
  • नि:शक्तता
  • मातृभाषा
  • अन्य भाषाओं का ज्ञान
  • साक्षरता की स्थिति
  • शिक्षा ग्रहण की स्थिति
  • प्राप्त शिक्षा का उच्चतम स्तर
  • गत वर्ष किसी भी समय कोई कामकाज किया
  • आर्थिक कार्यकलाप की श्रेणी
  • व्यवसाय
  • उद्योग व्यापार अथवा सेवा का स्वरूप
  • कर्मी का वर्ग
  • गैर आर्थिक कार्यकलाप
  • काम की खोज में अथवा काम के लिए उपलब्ध
  • कार्यस्थल तक की यात्रा
  • जन्म स्थान
  • पूर्व निवास स्थान
  • स्थान परिवर्तन का कारण
  • निवास की अवधि
  • जीवित बच्चें
  • कभी भी पैदा हुए बच्चे
  • गत 1 वर्ष के दौरान जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या

SECC 2011 List Name Check Kare.

  • 2011 जनगणना लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
pm awas yojana home page
  • होम पेज पर आने के बाद सबसे ऊपर दाएं तरफ तीन लाइन पर क्लिक कर देना है। क्लिक करने के बाद awassoft के अंतर्गत Report पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद स्क्रोल डाउन करते हुए नीचे आना है, नीचे दिए चित्र के अनुसार E. SECC Reports के आप्शन में 4.category wise secc data verification summary पर क्लिक कर देना है।
E. SECC Reports - category - wise secc data verification summary
  • इसके बाद अपना जिला, तहसील, ब्लॉक, पंचायत, ग्राम सलेक्ट करके कैप्चा कोड भरकर Submit पर क्लिक कर देना है।
selection filters - state, district, village
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके ग्राम की सूची खुल जाएगा। जिसमें अपना नाम खोज सकते हैं। यहां पर निम्न जानकारी जैसे – District, Block, Panchayat, Registration No, Beneficiary Name, Father Name, Mother Name, Category आदि जानकारी देख सकते हैं।
secc 2011 list name check kare

FAQs

मैं 2011 की जनगणना पर अपना नाम कैसे ढूंढूं?

इसके लिए निम्न स्टेप फालो करें- सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना पर जाएं >> होम पेज पर दाएं तरफ तीन लाइन पर क्लिक करें >> Awassoft पर क्लिक करें >> report पर क्लिक करें >> E. SECC Reports के आप्शन में 4.category wise secc data verification summary पर क्लिक करें >> जिला, तहसील, ब्लॉक, ग्राम सलेक्ट करें >> 2011 जनगणना सूची में नाम चेक करें।

2011 में कौन से नंबर की जनगणना थी?

देश में पहली जनगणना 1872 में हुआ था इसके हिसाब से 2011 की जनगणना 15वीं जनगणना हुआ। लेकिन 1947 में देश आजाद होने के बाद 2011 की जनगणना 7वीं है।

सबसे कम साक्षरता वाला राज्य कौन सा है 2011 में?

SECC List 2011 के मुताबिक बिहार सबसे कम साक्षरता वाला राज्य था, जिसकी साक्षरता दर 61.80% थी।

भारत का 100% साक्षर राज्य कौन सा है?

भारत का पहला 100% साक्षर राज्य केरल है।

2011 में भारत की जातिवार जनसंख्या कितनी है?

SECC 2011 के अनुसार अनुसूचित जाति – 15.88 करोड़, अनुसूचित जनजाति – 9.27 करोड़, अन्य जाति 36.57 लाख थी।

इसे भी पढ़ें

खतौनी में अपना नाम कैसे देखें
BPL सूची में नाम कैसे जोड़े
मनरेगा पशु शेड योजना का फॉर्म कैसे भरें
खतौनी में नाम संशोधन कैसे करें
लघु उद्योग लोन आनलाइन आवेदन कैसे करें
ग्राम प्रधान का नाम और मोबाइल नंबर आनलाइन कैसे पता करें

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment