Anganwadi Karyakarta Kaise Bane : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कैसे बनें? योग्यता, सैलरी तथा कार्य 

Anganwadi Karyakarta Kaise Bane : दोस्तों आज के समय में हर क्षेत्र में महिलाएं तेजी से प्रगति कर रही हैं ऐसे में आंगनबाड़ी क्षेत्र में महिलाओं के लिए काफी बेहतर विकल्प है। आंगनवाड़ी में केवल महिला ही प्रशिक्षण पाकर नौकरी कर सकती है। अगर आप भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनना चाहती है, तो इस आर्टिकल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए योग्यता क्या है, महिला की आयु कितनी होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कितनी सैलरी मिलती है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का चयन प्रक्रिया क्या है। अपने ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी की वैकेंसी कैसे पता करें आदि जानकारी विस्तार से बताने वाला हूं।

Table of Contents

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किसे कहते हैं?

दोस्तों आंगनबाड़ी का मतलब आंगन आश्रय होता हैं। भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में बाल विकास सेवा योजना चलाया गया था। इस योजना का उद्देश्य देश में गरीब बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, भूखमरी तथा कुपोषण से बचाना था। इस योजना के अंतर्गत गांव गांव में आंगनबाड़ी खोला गया।

इस योजना के तहत आपको हर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र मिल आएगा। इस आंगनबाड़ी केंद्र पर उस गांव के 6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य और कुपोषण का टीका लगाया जाता है। इसके अलावा बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दिया जाता है। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए जिन महिला की नियुक्ति की जाती है, उसे ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कहते हैं।

इसके अलावा बच्चों की देखभाल करने के लिए जिन महिलाओं की नियुक्ति की जाती है, उसे आंगनबाड़ी सहायिका कहते हैं। समय समय पर राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य में आंगनबाड़ी पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं। जो महिला चाहे आवेदन कर सकती हैं। उसे अपने ही गांव के आंगनवाड़ी में नौकरी मिलती हैं।

अपने ही गांव में नौकरी मिलने के कारण ज्यादातर महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने की कोशिश करती है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए पढ़ाई और योग्यता क्या है आदि जानकारी लेख में बताया गया है। 

आंगनवाड़ी के मुख्य कार्य

किसी भी गांव में गर्भवती महिलाओं का देखरेख आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा किया जाता है। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती महिला की गर्भावस्था से लेकर टीकाकरण, सभी जांच के साथ प्रसव तक की देखभाल करती हैं। इसके बाद बच्चा पैदा हो जाने पर उसका सभी टीकाकरण करती है। जब बच्चा 3 साल का हो जाता है, तो उसकी प्रारंभिक शिक्षा आंगनवाड़ी केन्द्र पर ही पूर्ण की जाती है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के कार्य

  • स्वास्थ्य जांच
  • टीकाकरण
  • वृधि निगरानी
  • शाला पूर्व शिक्षा
  • संदर्भ सेवाएं
  • पूरक पोषाहार

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति कौन करता है?

सबसे पहले आपको समझना चाहिए कि भारत सरकार द्वारा केंद्र स्तर पर महिला एवं बाल विकास सेवा विभाग बनाया गया है। इस विभाग को भारत के सभी राज्यों में लागू किया गया है। यानि राज्य स्तर पर भी महिला एवं बाल विकास विभाग बनाया गया है। इस विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का सुचालु रूप से संचालन करने के लिए जिला स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) की नियुक्ति की जाती है जो प्रशासनिक अधिकारी होता है।

जिला स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) का मुख्य कार्य अपने जिला में आंगनबाड़ी केंद्र को सुचारू रुप से चलाना है। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी मिनी कार्यकर्ता के कार्यों की निगरानी तथा आंगनबाड़ी कार्यों की जांच रिपोर्ट के लिए एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है।

वर्तमान समय में देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका के द्वारा किया जा रहा है। अगर देखा जाए तो इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा किया गया था। लेकिन आंगनवाड़ी पदों पर नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा अपने अपने नियम अनुसार किया जाता है।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदक ध्यान दें?

  • जो भी महिला आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन करना चाहती है, उन्हें आवेदन करने से पहले महत्वपूर्ण निर्देशो के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए।
  • आपके ग्राम पंचायत में जितनी आंगनवाड़ी वैकेंसी निकली है, आप उसी के लिए आवेदन कर सकती हैं। अगर आप के ग्राम पंचायत में वैकेंसी नहीं निकला है, तो आप किसी दूसरे ग्राम पंचायत से आवेदन नहीं कर सकती हैं।
  • आप जिस राज्य के निवासी हैं, उसी राज्य में आंगनबाड़ी भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं।
  • आंगनवाड़ी भर्ती में आरक्षित छूट पाने के लिए आवेदक के पास सम्बंधित दस्तावेज होना चाहिए।
  • शहरी क्षेत्रों से आवेदन करने वाली महिला की वार्षिक आय 56400 रुपए होनी चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्रों से आवेदन करने वाली महिला की वार्षिक आय 40800 रुपए होनी चाहिए।
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए महिला का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए महिला का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
  • आंगनवाड़ी भर्ती में नियुक्त की प्रक्रिया मेरिट आधार पर होती हैं। यानि जिला स्तर पर कितने लोगों ने आवेदन किया है उनके मेरिट के आधार पर नियुक्ति किया जाता है।
  • विधवा महिला व तलाकशुदा महिला को आंगनवाड़ी नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाती है।
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 वर्ष से ऊपर तथा 45 वर्ष से कम होना चाहिए।
  • 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त हो जाती है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका का चयन कैसे होता हैं?

दोस्तों जैसा कि हमने बताया राज्य सरकार द्वारा मेरिट लिस्ट के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का चयन किया जाता है। जिसमें चयन के लिए 25 अंक निर्धारित किया गया है तथा शैक्षिक योग्यता के लिए 10 अंक निर्धारित किया गया है।

आरक्षण के तौर पर अगर किसी महिला की दो बेटी है, तो उसे 2 अंक का लाभ मिलेगा। अगर महिला OBC/SC/ST जाति से आती है, तो उसे दो अंक का लाभ दिया जाएगा। और अगर कोई महिला 40% या उससे अधिक विकलांग है तो उसे 2 अंक का लाभ दिया जाएगा। तलाकशुदा व विधवा महिला को 3 अंक का लाभ दिया जाएगा। नर्सरी टीचर व बाल सेविका महिला अगर 10 महिने से कार्यरत हैं, तो उसे 3 अंक का लाभ दिया जाएगा।

आंगनवाड़ी सहायिका के कार्य

आंगनवाड़ी केंद्र में सहायिका का कार्य इस प्रकार से है-

  • नवजात मातृ सेवाएं : उस ग्राम पंचायत में जो भी महिला पहली बार गर्भवती होती है, उसे मां बनने के टिप्स तथा बच्चे की देखभाल करने के लिए सुझाव देती हैं।
  • स्वास्थ्य संचालन : जब कोई भी बिमारी फैलती हैं, तो सहायिका अपने ग्राम पंचायत में उस बिमारी से बचने के उपाय तथा रोकथाम का तरीका लोगों को समझाती है। अच्छे सेहत की टिप्स देती हैं।
  • नवजात शिशु की देखभाल : नवजात शिशु को कुपोषण से बचाने के लिए टीकाकरण करना, और बच्चे की विकास की जानकारी रखना।
  • गर्भवती मातृ सेवाएं : आंगनवाड़ी सहायिका अपने ग्राम पंचायत में सभी गर्भवती महिलाओं की देखभाल करती हैं, उन्हें गर्भवती से सम्बंधित सलाह देना, समय-समय पर सरकारी अस्पताल लेकर जाना आदि काम करती हैं।
  • पौष्टिक आहार सर्वेक्षण : जो महिलाएं गर्भवती हैं, उन्हें पौष्टिक आहार खाने की सलाह देना, गर्भवती के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए आदि सलाह देना है।
  • शिशु स्वास्थ्य देखभाल : आंगनवाड़ी सहायिका शिशु की देखभाल करती हैं, उनका टीकाकरण करना, शिशु का विकास की जांच करना है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी

दोस्तों प्रत्येक राज्य द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी अलग-अलग निर्धारित किया गया है। लेकिन अगर औसत देखा जाए तो लगभग आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी 10 हजार रुपए महिना मिलता है।

अगर हम उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी 8000 रुपए प्रति माह है। जबकि आंगनवाड़ी सहायिका की सैलरी 6000 प्रति माह है। उड़ीसा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी 7500 रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया गया है। जबकि मिनी आंगनबाड़ी सहायिका की सैलरी 5375 रु से बढ़ाकर 7250 रु कर दिया गया है।

FAQs

आंगनवाड़ी में लगने के लिए क्या करना पड़ता है?

आंगनवाड़ी में लगने के लिए कम से कम 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए। तथा महिला तलाकशुदा या विधवा है तो उसे प्राथमिक मिलेगा।

आंगनवाड़ी का फार्म भरने में कितना पैसा लगता है?

अलग-अलग राज्यों में आंगनबाड़ी भर्ती फार्म भरने के लिए अलग-अलग शुल्क लिया जाता है।

क्या आंगनवाड़ी एक स्थायी नौकरी होती हैं?

जी नहीं, बाकी सरकारी नौकरी की तरह यह स्थायी नौकरी नहीं होता है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरकारी कर्मचारी हैं?

जी नहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति मानदेय पर किया जाता है।

क्या आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन मिलती हैं?

जी नहीं, यह सरकारी नौकरी नहीं होती है, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मानदेय पर नियुक्त किए जाते हैं। इसलिए कोई पेंशन नहीं मिलती हैं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का रिटायरमेंट कब होता हैं?

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का रिटायरमेंट 60 वर्ष की आयु पर होता है।

इसे भी पढ़ें

स्वामित्व योजना में अपना नाम कैसे देखें
2011 जनसंख्या लिस्ट में नाम कैसे देखें
खतौनी में अपना नाम कैसे देखें
इंडियन आर्मी पे स्लिप कैसे निकालें
BPL सूची में नाम कैसे जोड़े
नरेगा मस्टरोल में अपना हाजिरी और पैसा आनलाइन चेक करें

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment