Indian Army Pay Slip Nikale : इंडियन आर्मी पे स्लिप कैसे निकालें?

Indian Army Pay Slip Nikale : दोस्तों जैसा घी में मिलाकर पीने से लाभ होता है कि वह अपने मोबाइल फोन पर क्लिक कर देना है तो आप भी आज तक कि आपको पता है इंडियन आर्मी यानि कि भारतीय सेना विश्व की तीसरी सबसे बड़ी और मजबूत सेना है। इंडियन आर्मी में लगभग 42 लाख से अधिक सैनिक कार्य करते हैं। अधिकारी से लेकर सैनिक तक सबका अलग-अलग सैलरी हर महीने उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। सैलरी ट्रांसफर होने के बाद सैलरी स्लिप इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाती है। ताकि कोई भी आर्मी का जवान कभी भी किसी भी समय Hamraaz Payslip Download कर सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज के आर्टिकल में मैं आपको यही बताने वाला हूं कि Indian Army Hamraaz Salary Slip download कैसे करें। इसके लिए लेख में स्टेप बाय स्टेप जानकारी बताया गया है।

इंडियन आर्मी पे स्लिप क्या हैं?

देश के लिए किसान तथा जवान बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए जय जवान जय किसान कहा गया है। आज हम बात करने वाले हैं इंडियन आर्मी के बारे में जो देश की रक्षा करते हैं। यहां तक देश की सेवा करने में वीरगति को भी प्राप्त हो जाते हैं। इसलिए भारत सरकार द्वारा इन्हें अच्छी सैलरी के साथ साथ हेल्थ और शिक्षा आदि की सुविधाएं भी प्रदान करती हैं। कोई भी इंडियन आर्मी का जवान घर बैठे सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकता है।

सभी भारतीय सैनिकों को उनके रैंक के हिसाब से सैलरी दी जाती है। भारत सरकार द्वारा हमराज मोबाइल एप लांच किया गया है, जहां से कोई भी जवान अपनी पे स्लिप आनलाइन देख तथा डाउनलोड कर सकता है।

इंडियन आर्मी को भत्ते के अलावा मिलने वाला लाभ

जहां पर भारत सरकार अपने जवानों को अच्छी सैलरी देती हैं, वहीं पर वेतन भत्ते के अलावा अन्य लाभ भी देता है। जो कि इस प्रकार से है-

  • रेल यात्रा में रियायत : भारतीय जवानों को रेल यात्रा में छूट दिया जाता है, छूट पाने के लिए उनके पास आईडी कार्ड होना चाहिए।
  • हवाई यात्रा में रियायत : हवाई यात्रा में भी इंडियन आर्मी को रियायत दिया जाता है, छूट पाने के लिए आईडी कार्ड होना चाहिए।
  • कम ब्याज पर लोन : अगर इंडियन आर्मी को होम लोन, कार लोन जैसे किसी प्रकार का लोन चाहिए, तो उन्हें बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है।
  • निःशुल्क अस्पताल सुविधा : भारत सरकार द्वारा भारतीय जवान तथा उसके परिवार का हेल्थ कार्ड बनाया जाता है। हेल्थ कार्ड से जवान अपना, अपने परिवार तथा माता-पिता का निःशुल्क इलाज करवा सकता है।
  • कैंटीन सुविधा : भारतीय जवानों को अच्छे क्वालिटी का किराने का सामान तथा घरेलू सामान बहुत ही सस्ते दर पर मिल जाता है। इसके लिए जगह-जगह कैंटीन सुविधा होती हैं, जहां से कार्ड की मदद से सामान खरीद सकते हैं।
  • रियायती आवास : भारत सरकार द्वारा आर्मी के जवान को रियायती दर पर आवास भी दिया जाता है। ताकि सैनिक अपने परिवार के साथ अच्छे सोसायटी में कम खर्च में रह सकें। आवास भत्ता तैनाती क्षेत्र के अनुसार दिया जाता है।
    • X श्रेणी के शहर (बड़े शहर) : बेसिक पेमेंट का 24%
    • Y श्रेणी के शहर (मध्यम शहर) : बेसिक पेमेंट का 16%
    • Z श्रेणी के शहर (छोटे शहर) : बेसिक पेमेंट का 8%
  • पेंशन योजना : भारत सरकार द्वारा कुछ योजनाएं भी लाई गयी है, जिसका सीधे सीधे लाभ भारतीय जवानों को मिलता हैं। इसके अलावा सुरक्षित सेवानिवृत्त पेंशन का लाभ दिया जाता है।
  • शैक्षिक लाभ : भारत सरकार द्वारा सैनिक के बच्चों को पढ़ाई हेतु छात्रवृत्ति तथा शैक्षिक भत्ते का लाभ दिया जाता है।
  • बीमा का लाभ : भारतीय जवानों को सेना समूह बीमा निधि के अंतर्गत उच्च कवरेज का पैकेज दिया जाता है। ताकि दुर्घटना होने पर या मृत्यु होने पर ज्यादा बीमा का लाभ मिल सके।
  • क्षेत्रीय भत्ता : अगर सैनिकों की तैनाती कठिन क्षेत्रों में होता हैं तो उन्हें क्षेत्रीय भत्ता भी दिया जाता है।
    • साधारण फील्ड एरिया : 10500 प्रति माह
    • कठिन फील्ड एरिया : 21000 प्रति माह
  • हाई आल्टीट्यूड भत्ता : जब सैनिकों को उंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाता है, तब हाई आल्टीट्यूड भत्ता के रुप में 1060 रुपए से 16900 प्रति माह दिया जाता है।
  • ड्रेस भत्ता : भारत सरकार द्वारा हर साल सेना के अधिकारियों तथा जवानों को ड्रेस अलाउंस के रुप में 20 हजार रुपए दिया जाता है।

भारतीय सेना का रैंक

भारतीय सेना के जवान को उनके रैंक के अनुसार सैलरी मिलती हैं। जिसमें कमीशन प्राप्त अधिकारी, जूनियर कमीशन प्राप्त अधिकारी, अन्य रैंक को इस वर्गीकरण में बांटा गया है।

कमीशन प्राप्त अधिकारी

  • लेफ्टिनेंट 
  • कप्तान 
  • प्रमुख 
  • लेफ्टिनेंट कर्नल 
  • कर्नल 
  • ब्रिगेडियर 
  • महा सेनापति 
  • लेफ्टिनेंट जनरल 
  • सामान्य 

जूनियर कमीशन अधिकारी (JCO)

  • नायब सूबेदार 
  • सूबेदार 
  • सूबेदार मेजर 

अन्य रैंक (OR)

  • भारतीय सिपाही
  • लांस नायक
  • नायक
  • हवलदार

Indian Army Pay Slip Nikale.

इंडियन आर्मी पे सैलरी स्लिप निकालने के लिए नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें।

  • इसके लिए आप गूगल पर सर्च करें – Hamraaz
hamraaz web signup
  • इसके बाद ऊपर चित्र के अनुसार तीर के सामने “Signup” पर क्लिक कर देना है।
hamraaz sign up submit
  • यहां पर आपको Personal Login Hamraaz करना है, इसके लिए अपना Pan card number डालकर कैप्चा कोड भरकर Submit पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद Click here for Menu पर क्लिक करके “PaySlip/Form 16” पर क्लिक कर देना है।
  • अब जिस महिने का पेमेंट स्लिप डाउनलोड करना चाहते हैं, उस महिने को सलेक्ट करके “Download Payslip” पर क्लिक कर देना है।
  • Download Payslip पर क्लिक करते ही वेतन पर्ची PDF रूप में डाउनलोड हो जाएगा।
  • लेकिन PDF फार्मेट ओपन करते समय पासवर्ड की जरूरत पड़ती है।

नोट : पे स्लिप का पासवर्ड आपके पैन कार्ड का शुरू से 4 अंक तथा डेट आफ एनरोलमेंट DD/MM/YY का फार्मेट होता है। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि HAMRAAZ मोबाइल एप को 31 मार्च 2023 को बंद कर दिया गया है। इसलिए जो सैनिक भाई अपना पे स्लिप डाउनलोड करना चाहते हैं। उन्हें आफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

इंडियन आर्मी वेतन पर्ची पर मौजूद जानकारी

जब भी कोई भारतीय जवान अपना वेतन पर्ची डाउनलोड करता है तो वहां पर बहुत सी जानकारियां मौजूद होती हैं जिसके आधार पर वह अपनी सैलरी, कटौती, भत्ता आदि की जानकारी ले सकता है।

  • वर्दी भत्ता
  • बार्डर भत्ता
  • 2 साल का अध्ययन
  • हाई एल्टीट्यूड भत्ता
  • 20 दिन का आक्समिक अवकाश
  • मंहगाई भत्ता
  • रिस्क भत्ता
  • फील्ड क्षेत्र भत्ता
  • परिवहन भत्ता
  • सियाचिन भत्ता
  • 300 दिनों की जमा छुट्टी का पूरा वेतन

FAQs

हमराज मोबाइल एप क्या है?

हमराज मोबाइल ऐप के द्वारा पहले भारतीय सैनिक अपना सैलरी स्लिप डाउनलोड करते थें। मगर 31 मार्च 2023 से हमराज ऐप को बंद कर दिया गया है।

आर्मी पे स्लिप निकालने के लिए क्या करना पड़ेगा?

इसके लिए हमराज आफिशियल वेबसाइट पर जाएं, Signup करने के बाद अपना पैन कार्ड नंबर डालकर Submit पर क्लिक करना है। इसके बाद PaySlip/Form 16 पर क्लिक करके जानकारी भरकर वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

आर्मी पे स्लिप में LRA क्या है?

LRA का मतलब राशन भत्ते की निचली दर होता है।

इसे भी पढ़ें

BPL सूची में नाम कैसे जोड़े
मनरेगा पशु शेड योजना का फॉर्म कैसे भरें
खतौनी में नाम संशोधन कैसे करें
नरेगा मस्टरोल में अपना हाजिरी और पैसा आनलाइन चेक करें
सुकन्या समृद्धि योजना का 13 नुकसान
ग्राम प्रधान का नाम और मोबाइल नंबर आनलाइन कैसे पता करें

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment