Pandokhar Dham Jane Ka Rasta : दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं हमारे भारत देश में धर्मस्थलों की कमी नहीं है। जहां हर रोज हजारों लाखों की संख्या मे लोग दर्शन करने जाते रहते हैं। ऐसे ही आज के समय में बहुत से लोग पंडोखर सरकार धाम जाना चाहते हैं। लेकिन उन्हें पंडोखर धाम जाने का रास्ता पता नहीं होता है।
इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं कि आप कैसे बस या ट्रेन के माध्यम से पंडोखर सरकार धाम जा सकते हैं। पंडोखर धाम का नजदीकी रेलवे स्टेशन क्या है। इसके अलावा हवाई जहाज से आप कैसे पंडोखर धाम जा सकते हैं। पंडोखर धाम पर जाने के बाद वहां पर अर्जी कैसे स्वीकार होती है पूरी जानकारी आज के इस लेख में बताने वाले हैं।
पंडोखर सरकार धाम कहां है?
भारत के मध्य प्रदेश राज्य के दतिया जिले के भांडेर तहसील में पंडोखर गांव में पंडोखर धाम स्थित है। इस धाम के मुख्य पुजारी गुरु शरण महाराज जी आने वाले श्रद्धालुओं का हनुमान जी की कृपा से उनका इलाज करते हैं। जिन श्रद्धालुओं पर भूत प्रेत का ऊपरी साया होता है, इस धाम पर आने से छुटकारा मिल जाता है।
मुख्य पुजारी गुरु शरण महाराज जी के अनुसार पंडोखर धाम पर पांच बार आने के बाद मरीज पर पंडोखर सरकार यानी हनुमान जी की कृपा होने लगती है। श्रद्धालु का जो भी मनोकामना होता है या जो समस्याएं होती है वह दूर होने लगती है। और अगर समस्याएं बहुत जटिल है, तो महाराज जी हनुमान जी की कृपा से उसका निवारण करते हैं।
Pandokhar Dham Jane Ka Rasta.
दोस्तों ऐसे तो पंडोखर धाम जाने का कई रास्ते हैं और लोग कहां-कहां से पंडोखर धाम जाते हैं। जैसे – पैदल, कार से, मोटर साइकिल से, बस से, ट्रेन से, आटो रिक्शा से आदि। लेकिन ज्यादातर लोग बस या ट्रेन से ही धाम पर जाते हैं। इसलिए आगे आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बस या ट्रेन द्वारा पंडोखर धाम कैसे जा सकते हैं।
बस द्वारा पंडोखर धाम कैसे जाएं?
अगर आप मध्य प्रदेश के किसी भी जिले से या अन्य राज्य से बस के माध्यम से पंडोखर धाम जा रहे हैं। तो आपको दतिया बस अड्डा मध्य प्रदेश का टिकट लेना होगा। दतिया बस अड्डा पहुंचने के बाद वहां से आटो रिक्शा करके पंडोखर धाम पर जा सकते हैं। ध्यान दें दतिया से पंडोखर धाम की दूरी 51 किमी है।
अगर आप दूर दराज से सीधे बस बुक करके पंडोखर धाम जा रहे हैं। तो आप गूगल मैप पर पंडोखर धाम दतिया एमपी सर्च करके जा सकते हैं।
पंडोखर धाम जाने का रास्ता by Train
पंडोखर धाम का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन झांसी रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश है। इसलिए अगर आप कहीं से भी ट्रेन के माध्यम से पंडोखर धाम आना चाहते हैं। तो आप को झांसी रेलवे स्टेशन एमपी का टिकट लेना होगा।
झांसी से पंडोखर धाम की दूरी 61 किलोमीटर है, आप वहां से बस या आटों रिक्शा द्वारा धाम पर आ सकते हैं।
पंडोखर धाम कब जाना चाहिए?
जहां 2024 से पहले पंडोखर सरकार धाम अमावस्या से पंचमी तक लगता था। लेकिन 2024 के बाद पंडोखर सरकार धाम हमेशा भक्तों के लिए खोल दिया गया है। यानी आप साल के 365 दिन में कभी भी पंडोखर धाम जा सकते हैं।
पंडोखर धाम जाकर आप आसानी से गुरु जी से मिल सकते हैं। जहां पहले गुरु जी से मिलने में 10 से 15 दिन का समय लगता था। वहीं अब धाम पर इतनी व्यवस्थाएं कर दी गई है कि आप आसानी से गुरुजी से मिल सकते हैं। इसके अलावा पंडोखर धाम पर श्रद्धालुओं के उठने बैठने, नहाना शौचालय आदि की व्यवस्था किया गया है।
पंडोखर सरकार धाम पर पैसा लगता है?
दोस्तों आपने देखा होगा की बागेश्वर सरकार धाम पर गुरूजी द्वारा जो पर्ची बनाई जाती है, वह बिल्कुल फ्री होता है। जिस पर बालाजी और सन्यासी बाबा की कृपा होती है, उसे गुरुजी दिव्य दरबार में अपने पास बुलाते हैं। और बिना ₹1 लिए उसका पर्चा बनाकर समस्या का निवारण करते हैं।
वही पंडोखर सरकार धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं से पैसा लिया जाता है। क्योंकि इस धाम पर रहने खाने, नहाना शौचालय आदि की अच्छी व्यवस्था की गयी है। ताकि आने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो। और यह व्यवस्था ऐसे ही आगे चलती रहे तो इसके लिए पैसों की जरूरत पड़ती है। इसलिए इस धाम पर आने वाले भक्तों से मामूली शुल्क लेकर सब व्यवस्था दी जाती है।
पंडोखर सरकार के नियम और उपाय
- यहां पर दर्शन के लिए टोकन लेना पड़ता है।
- यहां पर अर्जी लगाने के लिए शुल्क देनी पड़ती है।
- पंडोखर सरकार गुरु जी से हर व्यक्ति को तीन सवाल पूछने का मौका मिलता है।
- जो भी समस्या होती है उसे पर्ची पर लिखकर दिया जाता है।
- पंडोखर धाम पर अर्जी लगाने के लिए सबसे पहले नदी में स्नान करें, नदी से पानी लेकर सूर्य देव और महादेव के शिवलिंग पर चढ़ाएं।
- इसके बाद श्रद्धालु अपने हाथ में एक चुन्नी और एक नारियल लेकर अपने मनोकामना की अर्जी हनुमान जी के सामने लगाते हैं।
- अपने श्रद्धा और इच्छा अनुसार भक्त यहां दक्षिणा भी देते हैं।
- धाम पर अर्जी लगाने के लिए टोकन काउंटर पर लाइन लगाकर शुल्क जमा करके टोकन लेना पड़ता है।
- इसके बाद महाराज जी भक्त का पर्ची बनाते हैं, जो भी समस्या होता है उसे पर्ची पर लिखते हैं।
- इसके बाद उसका निवारण और समाधान बताते हैं।
पंडोखर सरकार की सच्चाई
- पंडोखर धाम पर महाराज जी का नाम गुरुशरण शर्मा हैं। उनका जन्म भिंड के बरहा गांव में हुआ था।
- महाराज जी बीमारी, ग्रह नक्षत्र, भूत प्रेत की बाधा दूर करते हैं।
- यहां पर हवन पूजन से भी इलाज किया जाता है।
- यहां पर अपनी अर्जी लगवाने के लिए टोकन काउंटर से टोकन लेना पड़ता है।
- पंडोखर धाम पर देश दुनिया से लोग हनुमान जी का दर्शन करने आते हैं।
- गुरु महाराज जी दावा करते हैं कि यहां पर कोई चमत्कार नहीं बल्कि हनुमान जी की कृपा से लोगों के मन की बात जान लेते हैं।
- महाराज जी का दावा है कि वे बागेश्वर धाम महाराज से पहले ही लोगों की पर्ची खोल देते हैं।
- इस धाम पर हवन पूजन करने के लिए अलग से शुल्क देना पड़ता है।
पंडोखर धाम कांटेक्ट नंबर
पंडोखर धाम पर जाने के लिए अथवा कोई भी जानकारी पाने के लिए संपर्क करें –
Address | श्री पण्डोखर सरकार धाम, ग्राम : पंडोखर, तहसील : भांडेर, जिला : दतिया, मध्यप्रदेश भारत |
Call us | 9958273274 |
7354377777 | |
Info@shripandokharsarkar.com |
FAQs
पंडोखर सरकार की फीस कितनी है?
यहां पर कुछ निश्चित नहीं है। लोग अपनी इच्छानुसार दक्षिण देते हैं।
पंडोखर का पिन कोड क्या है?
पंडोखर धाम एमपी के दतिया जिले के पंडोखर गांव में स्थित है। जिसका पिन कोड – 475335 हैं।
ग्वालियर से पंडोखर सरकार की दूरी कितनी है?
ग्वालियर से पंडोखर धाम की दूरी 122 KM हैं।
दतिया से पंडोखर सरकार की दूरी कितनी है?
दतिया से पंडोखर धाम की दूरी 49 KM है।
झांसी से पंडोखर धाम की दूरी कितनी है?
झांसी से पंडोखर धाम की दूरी 61 KM है।
इसे भी पढ़े